एनसीसी का 10 दिवसीय सीएटीसी-11 शिविर शुरू, 600 से अधिक कैडेट ले रहे प्रशिक्षण, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और आधुनिक सैन्य तकनीक का मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण...
Updated : August 03, 2026 12:43 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- स्थानीय शास्त्री नगर स्थित 5 राज स्वतंत्र कंपनी एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक संयुक्त प्रशिक्षण शिविर (CATC-11) का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। 1 से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस आवासीय शिविर में जिले एवं आसपास के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 600 से अधिक एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेन्द्र सिंह राठौर ने उद्घाटन अवसर पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी कैडेट्स से "एकता और अनुशासन" के मूल मंत्र को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। शिविर के प्रथम दिन सभी कैडेट्स का पंजीकरण एवं मेडिकल परीक्षण किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की गई। शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, आर्मी ट्रेनिंग, राइफल शूटिंग, टेंट पिचिंग, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन तथा नेतृत्व विकास का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा विशेष आकर्षण के रूप में भारतीय सेना द्वारा आधुनिक ड्रोन तकनीक एवं उसके रक्षा क्षेत्र में उपयोग की जानकारी भी कैडेट्स को दी जाएगी, जिससे युवाओं को बदलती सैन्य तकनीकों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। शिविर में अनुशासित परेड, शारीरिक दक्षता अभ्यास, समूह गतिविधियां तथा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण कैडेट्स में विशेष उत्साह का संचार कर रहा है। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट राजकुमार जैन, लेफ्टिनेंट संजय गोदारा, सेकंड ऑफिसर युधिष्ठिर कुमावत, राजकुमार प्रजापत, शक्ति सिंह हाड़ा, अशोक कुमार, ओमप्रकाश जाट, सूबेदार प्रेमनाथ, सूबेदार कमल दीप, सीएचएम देवेंद्र एवं एएओ मुकेश कुमावत सहित अन्य एनसीसी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण कार्य में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 1. शिविर का शुभारंभ करते हुए कैडेट्स को संबोधित करते कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेन्द्र सिंह राठौर। 2. शिविर में अनुशासित परेड एवं प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेट्स। 3. प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित 600 से अधिक कैडेट्स।
और खबरे
अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया अतिक्रमण फुटपाथ पर रखा करीब 10 ट्राली सामान जप्त किया और चालान भी बनाए, एसडीएम, तहसीलदार व सीएमओ रहे उपस्थित....
August 03, 2026 12:34 PM
स्वास्थ्य विभाग के MTS कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 4 महीने से वेतन न मिलने पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जिला कलेक्टर ने दिया आश्वासन 2 दिन में मिल जाएगा वेतन...
August 03, 2026 10:11 AM
पत्रकारों की एकजुटता रंग लाई, पत्रकार भवन की मांग पर नगर परिषद ने दिया सकारात्मक आश्वासन..
August 03, 2026 09:29 AM
स्कूल खुलने से पहले कक्षा में घुसा सांप, पटेल ऑल रेस्क्यू टीम ने टाली बड़ी अनहोनी, विद्यार्थियों को दिया जीवनरक्षक संदेश, समाजसेवा की मिसाल पेश की....
August 03, 2026 08:01 AM
हेल्पिंग हैंड ग्रुप की अनूठी पहल, अग्निवीर एवं पुलिस भर्ती परीक्षा की 40 दिवसीय निःशुल्क तैयारी कक्षाएं होंगी संचालित...
August 03, 2026 07:58 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
August 03, 2026 07:33 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 03, 2026 07:28 AM
7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर, फिर भी दिव्यांग को नहीं मिली पेंशन और आवास, UDID कार्ड और 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र होने के बावजूद योजनाओं से वंचित, परलाई के शंकरलाल भील ने लगाई न्याय की गुहार....
August 02, 2026 06:08 PM
गीताबाई लक्षकार का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज प्रातः 11 बजे...
August 02, 2026 05:02 PM
कारीबाई का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे...
August 02, 2026 05:00 PM
23 वर्षों में बदली जावद की तस्वीर, AI शिक्षा से सौर ऊर्जा तक विकास की नई पहचान....
August 02, 2026 04:52 PM
मुस्लिम समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का ताजिया गली गली गूंजा या हुसैन या हुसैन....
August 02, 2026 04:48 PM
विधायक कमलेश्वर डोडियार का पत्र, 16 सरकारी ITI के निजी हाथों में हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए...
August 02, 2026 04:41 PM
पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार...
August 02, 2026 04:38 PM
टैलेंट एकेडमी में छात्र संघ चुनाव संपन्न, अनिश मंसूरी बने प्रेसिडेंट तो कृष्णा गुर्जर वाइस प्रेसिडेंट...
August 02, 2026 04:33 PM
नीमच सिटी पुलिस ने चंद घंटो में दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका...
August 02, 2026 04:29 PM
सांगवान बस में 65 किलो डोडाचूरा के साथ सफर कर रहे 7 तस्कर गिरफ्तार, नयागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
August 02, 2026 04:27 PM
11 वीं शताब्दी का अतिप्राचीन मिनी हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध रामझर महादेव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को 40 ग्रामों से आएगी कांवड़ यात्राएं, लगेगा एक दिवसीय मेला, होगा भंडारा...
August 02, 2026 04:24 PM
कपड़े की दुकान से नकदी चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद..
August 02, 2026 07:20 AM