FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पत्रकारों की एकजुटता रंग लाई, पत्रकार भवन की मांग पर नगर परिषद ने दिया सकारात्मक आश्वासन..

  Updated : August 03, 2026 09:29 AM

मुकेश राठौर रामपुरा

  सामाजिक

रामपुरा। पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही है। सोमवार को रामपुरा प्रेस क्लब के नेतृत्व में नगर के पत्रकारों ने पत्रकार भवन की मांग को लेकर एकजुटता का परिचय दिया। बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर परिसर से शुरू हुई वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नगर परिषद कार्यालय पहुंची, जहां पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत को मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों के लिए आज तक नगर में कोई स्थायी भवन उपलब्ध नहीं है। बैठक, प्रेस वार्ता, जनहित के मुद्दों पर चर्चा तथा सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए पत्रकार भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। इसी मांग को लेकर पत्रकारों ने नगर परिषद से भवन में एक कक्ष आवंटित करने का आग्रह किया। मांग-पत्र पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा पत्रकार भवन के लिए एक कक्ष का आवंटन जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से मिले इस आश्वासन का पत्रकारों ने स्वागत करते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया। पत्रकारों ने विश्वास जताया कि वर्षों से चली आ रही यह मांग अब जल्द ही मूर्त रूप लेगी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष कैलाश फरक्या, रियाज मंसूरी, रूपेश, सारु, डॉ. अजय सिंह सिसोदिया, अजय दानगढ़, हरीश कोठारी, मुकेश राठौर, महेंद्र जैन, प्रवीण चौधरी, पदम भारद्वाज, कमलेश मालवीय, शंकर भाटी, वी.के. बंटी राठौर, पंकज प्रजापति, अक्षय भट्ट, रमेश, रायकुंवर, महावीर चौधरी, अजीमुल्ला खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पत्रकारों की एकजुटता रंग लाई, पत्रकार भवन की मांग पर नगर परिषद ने दिया सकारात्मक आश्वासन..

August 03, 2026 09:29 AM

स्कूल खुलने से पहले कक्षा में घुसा सांप, पटेल ऑल रेस्क्यू टीम ने टाली बड़ी अनहोनी, विद्यार्थियों को दिया जीवनरक्षक संदेश, समाजसेवा की मिसाल पेश की....

August 03, 2026 08:01 AM

हेल्पिंग हैंड ग्रुप की अनूठी पहल, अग्निवीर एवं पुलिस भर्ती परीक्षा की 40 दिवसीय निःशुल्क तैयारी कक्षाएं होंगी संचालित...

August 03, 2026 07:58 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

August 03, 2026 07:33 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 03, 2026 07:28 AM

7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर, फिर भी दिव्यांग को नहीं मिली पेंशन और आवास, UDID कार्ड और 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र होने के बावजूद योजनाओं से वंचित, परलाई के शंकरलाल भील ने लगाई न्याय की गुहार....

August 02, 2026 06:08 PM

गीताबाई लक्षकार का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज प्रातः 11 बजे...

August 02, 2026 05:02 PM

कारीबाई का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे...

August 02, 2026 05:00 PM

23 वर्षों में बदली जावद की तस्वीर, AI शिक्षा से सौर ऊर्जा तक विकास की नई पहचान....

August 02, 2026 04:52 PM

मुस्लिम समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का ताजिया गली गली गूंजा या हुसैन या हुसैन....

August 02, 2026 04:48 PM

विधायक कमलेश्वर डोडियार का पत्र, 16 सरकारी ITI के निजी हाथों में हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए...

August 02, 2026 04:41 PM

पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार...

August 02, 2026 04:38 PM

टैलेंट एकेडमी में छात्र संघ चुनाव संपन्न, अनिश मंसूरी बने प्रेसिडेंट तो कृष्णा गुर्जर वाइस प्रेसिडेंट...

August 02, 2026 04:33 PM

नीमच सिटी पुलिस ने चंद घंटो में दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका...

August 02, 2026 04:29 PM

सांगवान बस में 65 किलो डोडाचूरा के साथ सफर कर रहे 7 तस्कर गिरफ्तार, नयागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता...

August 02, 2026 04:27 PM

11 वीं शताब्दी का अतिप्राचीन मिनी हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध रामझर महादेव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को 40 ग्रामों से आएगी कांवड़ यात्राएं, लगेगा एक दिवसीय मेला, होगा भंडारा...

August 02, 2026 04:24 PM

कपड़े की दुकान से नकदी चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद..

August 02, 2026 07:20 AM

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी, मध्यप्रदेश के लिए 8010 करोड़ रुपए शामिल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार...

August 02, 2026 03:49 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

August 02, 2026 03:39 AM