FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

स्वास्थ्य विभाग के MTS कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 4 महीने से वेतन न मिलने पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जिला कलेक्टर ने दिया आश्वासन 2 दिन में मिल जाएगा वेतन...

  Updated : August 03, 2026 10:11 AM

समरथ सेन पालसोड़ा

  सामाजिक

नीमच :- जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) कर्मचारियों को पिछले 4 महीनों से वेतन न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सोमवार, 3 अगस्त 2026 को सीटू के नेतृत्व में समस्त एमटीएस कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर और संचालक स्वास्थ्य सेवाएं (भोपाल) के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कर्मचारियों से मुलाकात की और 2 से 3 दिन के भीतर सैलरी आने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने जानकारी दी है कि उनकी नियुक्ति 24 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय समेत पूरे जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में एमटीएस (MTS) के पद पर हुई थी। कार्यभार संभालने के बाद से लेकर अब तक पूरे जिले के कर्मचारियों को मात्र 2 महीने का ही वेतन प्राप्त हुआ है, जबकि बाकी महीनों का वेतन आज दिनांक तक बकाया है।
आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रहे परिवार -कर्मचारियों का कहना है कि लंबी अवधि से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्चों को चलाने का गहरा संकट खड़ा हो गया है। इस वजह से उन्हें भारी मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। शासन-प्रशासन के आश्वासन के बावजूद नहीं मिला वेतन पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय स्तर पर संबंधित प्रभारियों और स्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन वेतन भुगतान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गत 13 जुलाई 2026 को मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा यह बताया गया था कि बजट आ चुका है, इसके बावजूद 3 अगस्त तक खाते में वेतन नहीं पहुंचा है।
बकाया वेतन का भुगतान-जिले के समस्त एमटीएस कर्मचारियों की विकट स्थिति को देखते हुए रुकी हुई सैलरी का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए।
नियमित वेतन व्यवस्था - कर्मचारियों को हर माह की 10 तारीख तक नियमित रूप से वेतन देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सब-कॉन्ट्रैक्ट प्रथा समाप्त हो - आउटसोर्स कंपनियों के बीच चल रही सब-कॉन्ट्रैक्ट की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किया जाए।
अन्य मांग: - इसके साथ ही पत्र में मंदसौर में निकाले गए 136 एमटीएस कर्मचारियों को भी वापस लिए जाने की मांग उठाई गई है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया, तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
सैकड़ों कर्मचारी रहे मौजूद -सीटू के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन के दौरान शैलेंद्र सिंह ठाकुर, बालकिशन खेर, अनीता सेन, लखन मेघवाल, नवीन मालवीय, मधु कुंवर, मनीष मालवीय, विक्रम धनगर, सूरज धाकड़, सुरेंद्र सिंह, सपना धाकड़, दिलीप पाटीदार, गौरव माली और मेहरून मंसूरी सहित सैकड़ों एमटीएस कर्मचारी उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया अतिक्रमण फुटपाथ पर रखा करीब 10 ट्राली सामान जप्त किया और चालान भी बनाए, एसडीएम, तहसीलदार व सीएमओ रहे उपस्थित....

August 03, 2026 12:34 PM

स्वास्थ्य विभाग के MTS कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 4 महीने से वेतन न मिलने पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जिला कलेक्टर ने दिया आश्वासन 2 दिन में मिल जाएगा वेतन...

August 03, 2026 10:11 AM

पत्रकारों की एकजुटता रंग लाई, पत्रकार भवन की मांग पर नगर परिषद ने दिया सकारात्मक आश्वासन..

August 03, 2026 09:29 AM

स्कूल खुलने से पहले कक्षा में घुसा सांप, पटेल ऑल रेस्क्यू टीम ने टाली बड़ी अनहोनी, विद्यार्थियों को दिया जीवनरक्षक संदेश, समाजसेवा की मिसाल पेश की....

August 03, 2026 08:01 AM

हेल्पिंग हैंड ग्रुप की अनूठी पहल, अग्निवीर एवं पुलिस भर्ती परीक्षा की 40 दिवसीय निःशुल्क तैयारी कक्षाएं होंगी संचालित...

August 03, 2026 07:58 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

August 03, 2026 07:33 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 03, 2026 07:28 AM

7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर, फिर भी दिव्यांग को नहीं मिली पेंशन और आवास, UDID कार्ड और 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र होने के बावजूद योजनाओं से वंचित, परलाई के शंकरलाल भील ने लगाई न्याय की गुहार....

August 02, 2026 06:08 PM

गीताबाई लक्षकार का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज प्रातः 11 बजे...

August 02, 2026 05:02 PM

कारीबाई का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे...

August 02, 2026 05:00 PM

23 वर्षों में बदली जावद की तस्वीर, AI शिक्षा से सौर ऊर्जा तक विकास की नई पहचान....

August 02, 2026 04:52 PM

मुस्लिम समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का ताजिया गली गली गूंजा या हुसैन या हुसैन....

August 02, 2026 04:48 PM

विधायक कमलेश्वर डोडियार का पत्र, 16 सरकारी ITI के निजी हाथों में हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए...

August 02, 2026 04:41 PM

पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार...

August 02, 2026 04:38 PM

टैलेंट एकेडमी में छात्र संघ चुनाव संपन्न, अनिश मंसूरी बने प्रेसिडेंट तो कृष्णा गुर्जर वाइस प्रेसिडेंट...

August 02, 2026 04:33 PM

नीमच सिटी पुलिस ने चंद घंटो में दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका...

August 02, 2026 04:29 PM

सांगवान बस में 65 किलो डोडाचूरा के साथ सफर कर रहे 7 तस्कर गिरफ्तार, नयागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता...

August 02, 2026 04:27 PM

11 वीं शताब्दी का अतिप्राचीन मिनी हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध रामझर महादेव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को 40 ग्रामों से आएगी कांवड़ यात्राएं, लगेगा एक दिवसीय मेला, होगा भंडारा...

August 02, 2026 04:24 PM

कपड़े की दुकान से नकदी चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद..

August 02, 2026 07:20 AM