FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

स्कूल खुलने से पहले कक्षा में घुसा सांप, पटेल ऑल रेस्क्यू टीम ने टाली बड़ी अनहोनी, विद्यार्थियों को दिया जीवनरक्षक संदेश, समाजसेवा की मिसाल पेश की....

  Updated : August 03, 2026 08:01 AM

बबलु माली

  सामाजिक

सरवानिया महाराज :- लगातार हो रही बारिश के कारण बिलों में पानी भरने से सांप सुरक्षित ठिकानों की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह स्कूल खुलने से पहले, जब सरवानिया महाराज स्थित सांदीपनि हाई सेकेंडरी स्कूल के कार्यालय सहायक विपिन कारपेंटर ने चैनल गेट खोलते समय सांप को कक्षा में जाते हुए देखा। सूचना मिलते ही विद्यालय स्टाफ ने सतर्कता बरतते हुए किसी को भी कक्षा के पास नहीं जाने दिया और तुरंत पटेल ऑल रेस्क्यू टीम को बुलाया। टीम की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया. जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम के प्रमुख रूपलाल पाटीदार अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। तलाश के दौरान सांप कक्षा में रखी टेबल के नीचे छिपा मिला। करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में विशेष उपकरणों की सहायता से सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। अभियान के दौरान पूरे परिसर को सुरक्षित रखा गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बाद में सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद टीम ने विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया। बच्चों को विषैले और गैर-विषैले सांपों की पहचान, उनके व्यवहार तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही समझाया गया कि सांप दिखाई देने पर घबराने, उसे मारने या स्वयं पकड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या संबंधित विभाग को सूचना देनी चाहिए। टीम ने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना चाहिए। समय पर चिकित्सा मिलने से अधिकांश मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है। विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पटेल ऑल रेस्क्यू टीम के प्रमुख रूपलाल पाटीदार ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए विद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु ₹5100 की सहयोग राशि प्रदान की। उनकी इस पहल की विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सराहना की। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती स्मिता नागदा ने पटेल ऑल रेस्क्यू टीम का पुष्पगुच्छ एवं वॉटर बॉटल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि टीम ने समय पर पहुंचकर न केवल संभावित दुर्घटना को टाला, बल्कि विद्यार्थियों को जीवनरक्षक जानकारी देकर जागरूक भी किया। शिक्षक वीरेंद्र कुमार गुर्जर ने विद्यार्थियों से किसी भी आपदा की स्थिति में धैर्य बनाए रखने तथा विद्यालय परिसर में किसी भी वन्यजीव या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत शिक्षकों को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा गो रक्षा टीम के सुनील माली, दीपेश पाटीदार, अर्जुन सिंह, आशीष राठौर और करन भोई सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पटेल ऑल रेस्क्यू टीम की तत्परता, साहस और समाजसेवा की भावना की प्रशंसा की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पत्रकारों की एकजुटता रंग लाई, पत्रकार भवन की मांग पर नगर परिषद ने दिया सकारात्मक आश्वासन..

August 03, 2026 09:29 AM

स्कूल खुलने से पहले कक्षा में घुसा सांप, पटेल ऑल रेस्क्यू टीम ने टाली बड़ी अनहोनी, विद्यार्थियों को दिया जीवनरक्षक संदेश, समाजसेवा की मिसाल पेश की....

August 03, 2026 08:01 AM

हेल्पिंग हैंड ग्रुप की अनूठी पहल, अग्निवीर एवं पुलिस भर्ती परीक्षा की 40 दिवसीय निःशुल्क तैयारी कक्षाएं होंगी संचालित...

August 03, 2026 07:58 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

August 03, 2026 07:33 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 03, 2026 07:28 AM

7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर, फिर भी दिव्यांग को नहीं मिली पेंशन और आवास, UDID कार्ड और 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र होने के बावजूद योजनाओं से वंचित, परलाई के शंकरलाल भील ने लगाई न्याय की गुहार....

August 02, 2026 06:08 PM

गीताबाई लक्षकार का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज प्रातः 11 बजे...

August 02, 2026 05:02 PM

कारीबाई का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे...

August 02, 2026 05:00 PM

23 वर्षों में बदली जावद की तस्वीर, AI शिक्षा से सौर ऊर्जा तक विकास की नई पहचान....

August 02, 2026 04:52 PM

मुस्लिम समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का ताजिया गली गली गूंजा या हुसैन या हुसैन....

August 02, 2026 04:48 PM

विधायक कमलेश्वर डोडियार का पत्र, 16 सरकारी ITI के निजी हाथों में हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए...

August 02, 2026 04:41 PM

पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार...

August 02, 2026 04:38 PM

टैलेंट एकेडमी में छात्र संघ चुनाव संपन्न, अनिश मंसूरी बने प्रेसिडेंट तो कृष्णा गुर्जर वाइस प्रेसिडेंट...

August 02, 2026 04:33 PM

नीमच सिटी पुलिस ने चंद घंटो में दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका...

August 02, 2026 04:29 PM

सांगवान बस में 65 किलो डोडाचूरा के साथ सफर कर रहे 7 तस्कर गिरफ्तार, नयागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता...

August 02, 2026 04:27 PM

11 वीं शताब्दी का अतिप्राचीन मिनी हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध रामझर महादेव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को 40 ग्रामों से आएगी कांवड़ यात्राएं, लगेगा एक दिवसीय मेला, होगा भंडारा...

August 02, 2026 04:24 PM

कपड़े की दुकान से नकदी चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद..

August 02, 2026 07:20 AM

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी, मध्यप्रदेश के लिए 8010 करोड़ रुपए शामिल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार...

August 02, 2026 03:49 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

August 02, 2026 03:39 AM