कपड़े की दुकान से नकदी चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद..
Updated : August 02, 2026 07:20 AM
लीलाधर अहिरवार जीरन
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- डीएसटी (चोरी निरोधक टीम) एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बा पारसोली स्थित कपड़े की दुकान से नकदी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरजिला गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की वारदातों के शीघ्र खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी (चोरी निरोधक) चित्तौड़गढ़ एवं पुलिस थाना पारसोली की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। टीम द्वारा सतत आसूचना संकलन, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए कस्बा पारसोली स्थित कपड़े की दुकान से नकदी चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर दो अन्तरजिला शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी बरामद की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी बेगूं अंजली सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत डीएसटी (चोरी निरोधक) चित्तौड़गढ़ एवं पुलिस थाना पारसोली की संयुक्त टीम का गठन किया गया। 16 जुलाई 2026 को प्रार्थी राजेश जाट निवासी रघुनाथपुरा ने पुलिस थाना पारसोली पर रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि उसकी कस्बा पारसोली में पुराना हॉस्पिटल एवं बस स्टैण्ड के मध्य बाजार में कपड़ों की दुकान है। 15.जुलाई.2026 को उसकी अनुपस्थिति में उसकी पत्नी दुकान पर बैठी हुई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आए। एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के पास खड़ा रहा, जबकि दो व्यक्ति कपड़े खरीदने के बहाने दुकान में आए। एक आरोपी ने गमछा खरीदकर भुगतान हेतु ₹500 का नोट दिया। शेष राशि लौटाने के दौरान दूसरे आरोपी ने महिला का ध्यान कपड़े दिखाने में व्यस्त रखा तथा उसके साथी ने मौका पाकर दुकान के गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस थाना पारसोली पर धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा दुकान एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। साथ ही सतत आसूचना संकलित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों तथा आवागमन के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी बरामद कर ली है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण - 1. महेन्द्र पुत्र भंवरलाल, जाति बाबरी (गोस्वामी), उम्र 22 वर्ष, निवासी बापूनगर कच्ची बस्ती, पीर के बालाजी के पास, बालेटा रोड, कुन्हाड़ी। 2. दिलीप पुत्र राजू बाबरी, जाति बाबरी, निवासी कच्ची बस्ती, रेलवे स्टेशन पुलिया के नीचे, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर।
पूछताछ - प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों, विशेषकर ’’श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर’’ तथा जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न रैलियों, मेलों एवं जुलूसों के दौरान लोगों का ध्यान भटकाकर जेबकटी एवं नकदी चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। अभियुक्तों से इस प्रकार की अन्य वारदातों के संबंध में गहन एवं विस्तृत अनुसंधान जारी है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड में मुलजिम दिलीप पिता राजू बावरी वर्ष 2022 में बैंक ऑफ बड़ौदा सवाई माधोपुर में 6.50 लाख की पिस्टल की नोक पर अपने अन्य साथियों के साथ डकैती की जिसमें प्रकरण जेर ट्रायल है
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम, पुलिस थाना पारसोली -
पुलिस निरीक्षक आशुतोष सिंह, , थानाधिकारी,पारसोली, एएसआई भवानी सिंह, राजकुमार, (साइबर सेल),
कांस्टेबल सोनाराम, रघुवीर, गिरधारी,राजेन्द्र।
डीएसटी (चोरी निरोधक टीम) चित्तौड़गढ़ - कांस्टेबल रामावतार (साइबर सैल) ,सुनील कुमार,पदम कुमार,हेमराज, जोगेन्द्र,दुर्गेश मनीष, (साइबर सेल)। जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त वांछित, फरार एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।
और खबरे
कारीबाई का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे...
August 02, 2026 05:00 PM
23 वर्षों में बदली जावद की तस्वीर, AI शिक्षा से सौर ऊर्जा तक विकास की नई पहचान....
August 02, 2026 04:52 PM
मुस्लिम समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का ताजिया गली गली गूंजा या हुसैन या हुसैन....
August 02, 2026 04:48 PM
विधायक कमलेश्वर डोडियार का पत्र, 16 सरकारी ITI के निजी हाथों में हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए...
August 02, 2026 04:41 PM
पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार...
August 02, 2026 04:38 PM
टैलेंट एकेडमी में छात्र संघ चुनाव संपन्न, अनिश मंसूरी बने प्रेसिडेंट तो कृष्णा गुर्जर वाइस प्रेसिडेंट...
August 02, 2026 04:33 PM
नीमच सिटी पुलिस ने चंद घंटो में दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका...
August 02, 2026 04:29 PM
सांगवान बस में 65 किलो डोडाचूरा के साथ सफर कर रहे 7 तस्कर गिरफ्तार, नयागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
August 02, 2026 04:27 PM
11 वीं शताब्दी का अतिप्राचीन मिनी हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध रामझर महादेव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को 40 ग्रामों से आएगी कांवड़ यात्राएं, लगेगा एक दिवसीय मेला, होगा भंडारा...
August 02, 2026 04:24 PM
कपड़े की दुकान से नकदी चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद..
August 02, 2026 07:20 AM
केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी, मध्यप्रदेश के लिए 8010 करोड़ रुपए शामिल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार...
August 02, 2026 03:49 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
August 02, 2026 03:39 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 02, 2026 03:36 AM
मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरूद्ध लगातार कडी कार्यवाही एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर सीतामऊ पुलिस की विशेष कार्यवाही....
August 01, 2026 01:12 PM
82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...
August 01, 2026 01:09 PM
जनसुनवाई में प्राप्त रास्ता विवाद शिकायत का मौके पर कराया गया शांतिपूर्ण निराकरण...
August 01, 2026 01:06 PM
विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व की दी जानकारी...
August 01, 2026 01:02 PM
राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने किया एनआरएलएम गतिविधियों का निरीक्षण, समूहों के सुदृढ़ संचालन एवं आजीविका संवर्धन पर दिया मार्गदर्शन....
August 01, 2026 01:01 PM
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने विभागवार जिम्मेदारियां की निर्धारित....
August 01, 2026 12:58 PM