FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : August 02, 2026 04:38 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम। शहर के माणकचौक थाना क्षेत्र स्थित हनुमान रुडी के सुनार बावड़ी इलाके में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पारिवारिक विवाद ने कुछ ही पलों में खूनी रूप ले लिया, जब पति ने गुस्से में अपनी ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन पर लगातार किए गए वारों से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए, जबकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनार बावड़ी निवासी 35 वर्षीय अली असगर का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व लक्कड़ पीठा निवासी 32 वर्षीय रुकैया के साथ हुआ था। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 8 वर्ष की बेटी और 2 वर्ष का बेटा शामिल हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी अली असगर ने आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से पत्नी की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
गंभीर चोटों के कारण रुकैया ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के समय घर में मौजूद 8 वर्षीय मासूम बेटी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और माणकचौक पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने तक आरोपी को लोगों ने अपने कब्जे में रखा। सूचना मिलते ही माणकचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। इसके बाद एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी प्रतीत हो रही है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए परिजनों, पड़ोसियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से मोहल्ले में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कारीबाई का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे...

August 02, 2026 05:00 PM

23 वर्षों में बदली जावद की तस्वीर, AI शिक्षा से सौर ऊर्जा तक विकास की नई पहचान....

August 02, 2026 04:52 PM

मुस्लिम समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का ताजिया गली गली गूंजा या हुसैन या हुसैन....

August 02, 2026 04:48 PM

विधायक कमलेश्वर डोडियार का पत्र, 16 सरकारी ITI के निजी हाथों में हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए...

August 02, 2026 04:41 PM

पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार...

August 02, 2026 04:38 PM

टैलेंट एकेडमी में छात्र संघ चुनाव संपन्न, अनिश मंसूरी बने प्रेसिडेंट तो कृष्णा गुर्जर वाइस प्रेसिडेंट...

August 02, 2026 04:33 PM

नीमच सिटी पुलिस ने चंद घंटो में दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका...

August 02, 2026 04:29 PM

सांगवान बस में 65 किलो डोडाचूरा के साथ सफर कर रहे 7 तस्कर गिरफ्तार, नयागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता...

August 02, 2026 04:27 PM

11 वीं शताब्दी का अतिप्राचीन मिनी हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध रामझर महादेव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को 40 ग्रामों से आएगी कांवड़ यात्राएं, लगेगा एक दिवसीय मेला, होगा भंडारा...

August 02, 2026 04:24 PM

कपड़े की दुकान से नकदी चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद..

August 02, 2026 07:20 AM

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी, मध्यप्रदेश के लिए 8010 करोड़ रुपए शामिल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार...

August 02, 2026 03:49 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

August 02, 2026 03:39 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 02, 2026 03:36 AM

मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरूद्ध लगातार कडी कार्यवाही एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर सीतामऊ पुलिस की विशेष कार्यवाही....

August 01, 2026 01:12 PM

82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...

August 01, 2026 01:09 PM

जनसुनवाई में प्राप्त रास्ता विवाद शिकायत का मौके पर कराया गया शांतिपूर्ण निराकरण...

August 01, 2026 01:06 PM

विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व की दी जानकारी...

August 01, 2026 01:02 PM

राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने किया एनआरएलएम गतिविधियों का निरीक्षण, समूहों के सुदृढ़ संचालन एवं आजीविका संवर्धन पर दिया मार्गदर्शन....

August 01, 2026 01:01 PM

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने विभागवार जिम्मेदारियां की निर्धारित....

August 01, 2026 12:58 PM