FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया अतिक्रमण फुटपाथ पर रखा करीब 10 ट्राली सामान जप्त किया और चालान भी बनाए, एसडीएम, तहसीलदार व सीएमओ रहे उपस्थित....

  Updated : August 03, 2026 12:34 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

नीमच। शहर के प्रमुख मार्गों पर दुकानों के बाहर फुटपाथ पर सड़क तक सामान फैलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों. गुमटी व्यवसाइयो व ठेलो वालों के अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारू करने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार 3 अगस्त को नगर पालिका अमले ने एसडीएम श्री पराग जैन, तहसीलदार श्री संजय मालवीय व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया की उपस्थिति में अंबेडकर मार्ग के दोनों और लायंस डेन से शिवाजी सर्किल तथा शिवाजी सर्कल से चौरडिया हॉस्पिटल तक दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानों के सामने से फुटपाथ पर सड़क तक फैलाया हुआ करीब 10 ट्राली सामान जप्त किया तथा दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की। नगर पालिका अमले ने 4 दुकानदारों के चालान बनाते हुए ₹3000 जुर्माना भी वसूला। सोमवार को एसडीएम श्री पराग जैन,तहसीलदार श्री संजय मालवीय व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया की उपस्थिति में नगर पालिका के राजस्व अधिकारी श्री खेमचंद मुसले, श्री टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टॉक, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महावीर जैन,श्री महेंद्र साहू, श्री तेजप्रकाश चोपड़ा, श्री योगेश टांकवाल, स्वच्छता निरीक्षक श्री भरत सिंह भारद्वाज, गैंग प्रभारी श्री दीपक गौहर ने नपा कर्मचारियों के साथ दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा सड़क तक फैला कर रखे गए सामान को हटवाने की कार्रवाई लायंस डेन से प्रारंभ की और यहां से एलआईसी चौराहा, बंसल चौराहा,टीवीएस शोरुम चौराहा होते हुए शिवाजी सर्कल तक तथा वहां से पुनः पीएचई ऑफिस के बाहर, शोरुम चौराहा नागोरी पेट्रोल पंप, बंसल चौराहा होते हुए चोरड़िया अस्पताल तक दुकानदारों दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और सड़क किनारे रखी बंद गुमटीयों, ठेलो व अन्य सामग्री तथा बिल्डिंग मटेरियल जप्त कर कुछ दुकानदारो के चालान भी बनवाये। श्रीमती बामनिया ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था व आवागमन को सुचारू बनाने के लिए दुकानों के बाहर सड़क तक सामान नहीं जमाने हेतु पूर्व में समझाईश दी गई,अनाउंसमेंट भी कराया गया और कार्यवाही भी की गई उसके बाद भी व्यवसाईयों द्वारा बार-बार दुकान के बाहर सड़क तक सामान जा रहा था।इस पर सोमवार को पुनः ऐसे व्यवसाईयों के विरुद्ध सामान जप्ति के साथ ही चालानी कार्रवाई भी की गई । श्रीमती बामनिया ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया अतिक्रमण फुटपाथ पर रखा करीब 10 ट्राली सामान जप्त किया और चालान भी बनाए, एसडीएम, तहसीलदार व सीएमओ रहे उपस्थित....

August 03, 2026 12:34 PM

स्वास्थ्य विभाग के MTS कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 4 महीने से वेतन न मिलने पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जिला कलेक्टर ने दिया आश्वासन 2 दिन में मिल जाएगा वेतन...

August 03, 2026 10:11 AM

पत्रकारों की एकजुटता रंग लाई, पत्रकार भवन की मांग पर नगर परिषद ने दिया सकारात्मक आश्वासन..

August 03, 2026 09:29 AM

स्कूल खुलने से पहले कक्षा में घुसा सांप, पटेल ऑल रेस्क्यू टीम ने टाली बड़ी अनहोनी, विद्यार्थियों को दिया जीवनरक्षक संदेश, समाजसेवा की मिसाल पेश की....

August 03, 2026 08:01 AM

हेल्पिंग हैंड ग्रुप की अनूठी पहल, अग्निवीर एवं पुलिस भर्ती परीक्षा की 40 दिवसीय निःशुल्क तैयारी कक्षाएं होंगी संचालित...

August 03, 2026 07:58 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

August 03, 2026 07:33 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 03, 2026 07:28 AM

7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर, फिर भी दिव्यांग को नहीं मिली पेंशन और आवास, UDID कार्ड और 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र होने के बावजूद योजनाओं से वंचित, परलाई के शंकरलाल भील ने लगाई न्याय की गुहार....

August 02, 2026 06:08 PM

गीताबाई लक्षकार का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज प्रातः 11 बजे...

August 02, 2026 05:02 PM

कारीबाई का निधन, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज सुबह 9 बजे...

August 02, 2026 05:00 PM

23 वर्षों में बदली जावद की तस्वीर, AI शिक्षा से सौर ऊर्जा तक विकास की नई पहचान....

August 02, 2026 04:52 PM

मुस्लिम समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का ताजिया गली गली गूंजा या हुसैन या हुसैन....

August 02, 2026 04:48 PM

विधायक कमलेश्वर डोडियार का पत्र, 16 सरकारी ITI के निजी हाथों में हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए...

August 02, 2026 04:41 PM

पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार...

August 02, 2026 04:38 PM

टैलेंट एकेडमी में छात्र संघ चुनाव संपन्न, अनिश मंसूरी बने प्रेसिडेंट तो कृष्णा गुर्जर वाइस प्रेसिडेंट...

August 02, 2026 04:33 PM

नीमच सिटी पुलिस ने चंद घंटो में दो प्रकरणों में ढूँढ निकाले दो नाबालिग बालक व बालिका...

August 02, 2026 04:29 PM

सांगवान बस में 65 किलो डोडाचूरा के साथ सफर कर रहे 7 तस्कर गिरफ्तार, नयागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता...

August 02, 2026 04:27 PM

11 वीं शताब्दी का अतिप्राचीन मिनी हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध रामझर महादेव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, सावन माह के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को 40 ग्रामों से आएगी कांवड़ यात्राएं, लगेगा एक दिवसीय मेला, होगा भंडारा...

August 02, 2026 04:24 PM

कपड़े की दुकान से नकदी चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद..

August 02, 2026 07:20 AM