FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सामाजिक एकता के बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है - दशरथ शर्मा, श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित....

  Updated : April 29, 2025 05:45 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- सामाजिक एकता के बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए युवा वर्ग को जागृत होना पड़ेगा। अपने निजी स्वार्थो को छोड़कर धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग करें। सभी समाजों में आपसी व पारिवारिक विवादो को समाप्त करना होगा। यदि हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। यह बात पंडित दशरथ शर्मा ने कही।वे बालाजी नवयुवक मंडल रामपुरा दरवाजा जावद के तत्वाधान में नो दिवसीय अमृत कलश स्थापना महोत्सव एवं श्री राम कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिकबुराई के अंत बिना राम आने वाले नहीं है। युवा वर्ग को हमारी कथनी और करनी में अंतर करना होगा ।हम जैसा दिखते हैं वैसे ही हमें कर्म करना चाहिए। हमें जीवन में सरल और विनम्र बनना चाहिए तभी हमारा राम कथा सुनना सार्थक होगा। 25 साल तक माता-पिता संघर्ष कर बेटा बेटी को उच्च शिक्षा दिलाते हैं। लेकिन उस समय माता-पिता दुःखी होते हैं जब बेटा बेटी कह दे तुमने हमारे लिए किया ही क्या है यह चिंतन का विषय है। मोह के अंधकार को त्यागे बिना जीवन में शांति नहीं मिलती है।शिव कल्पवृक्ष के समान है। यज्ञ व कथा में मन से सेवा करना चाहिए इसका पुण्यफल अवश्य मिलता है। शराब और सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक मोबाइल का नशा है बच्चों को मोबाइल देने से बचना चाहिए। जहां राम कथा होती है वही अयोध्या बन जाता है।कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार पर पुजा अर्चना से हुआ। दशरथ महाराज श्री ने नारद मुनि, वृन्दा,जालन्धर, संत कुमार, शिशुपाल,जय विजय,कागभषुण्डी, दण्ड कारण्य, राम ,शिव कथा, गुरु वशिष्ठ,सती पार्वती , अयोध्या , कैलाश पर्वत, शबरी, सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व पर प्रकाश डाला। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आरती व रामायण पौथी पुजन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता समंदर पटेल, विजय मुच्छाल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण करवाया गया। राम कथा में अठाना, तारापुर ,कनेरा, सुखानंद, मंदसौर आदि , ग्रामीण क्षेत्रों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। धर्म सभा का संचालन एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा ने किया। इस अवसर पर भक्ति पंडाल में रात्रि 8 बजे सुंदरकांड का पाठ का आयोजित किया गया आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।श्री राम कथा पंडित दशरथ शर्मा भाई जी के श्री मुख से प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक प्रवाहित हो रही है।यज्ञ में आजआहुतियां दी जाएगी.. यज्ञ आचार्य कैलाश नारायण शर्मा सीतामऊ‌ वाले के सानिध्य में आज 30अप्रैल को प्रायश्चित कर्म यज्ञ मंडप प्रवेश, स्थापित देवता पूजन,यज्ञ शुभारंभ सुबह 8से12 बजे तक एवं शाम 4से 6 बजे तक प्रतिदिन पंच कुंडात्मक पंच दिवसीय यज्ञ में विद्वान पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हजारों आहुतियां दी जाएगी। शिव पार्वती विवाह राम जन्म में झूमे श्रद्धालु भक्त... श्री राम कथा के मध्य महाराज दशरथ शर्मा भाई जी द्वारा जब शिव पार्वती विवाह व श्री राम जन्म प्रसंग के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व पर प्रकाश डाला तभी भक्ति पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों द्वारा जय जय भोलेनाथ ओम नमः शिवाय की जय , जय जय श्री राम जय घोष लगाई गई। बाल राम डेढ़ वर्ष की चित्रा किरण अनिल धाकड़ को श्रृंगारित किया गया।श्रद्धालु भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा से शिव विवाह व राम जन्म की बधाई के गीत गाकर अगवानी की गई।इस अवसर पर आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। राम जानकी विवाह आज श्री राम कथा के मध्य पंडित दशरथ शर्मा द्वारा आज 30 अप्रेल को राम जानकी विवाह प्रसंग के महत्व प्रतिपादित किया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर विकास नगर निवासी चौहान दंपति ने लिया देहदान करने का संकल्प...

April 29, 2025 07:49 PM

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में आएं 33, आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...

April 29, 2025 07:14 PM

बिजली कार्य में मृत कर्मचारी के परिवार को मिली सहायता सहकारिता मंत्री गौतम दक ने मृतक की पत्नी को सौंपा 6.50 लाख का चेक...

April 29, 2025 07:09 PM

आसक्ति के त्याग बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता है - साध्वी स्मितदर्शिता जी महाराज, धर्म सभा में उमड़े समाज जन...

April 29, 2025 05:52 PM

इनरव्हील डायमंड ने किया भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे की सौगात, महिला को दिया राशन...

April 29, 2025 05:47 PM

सामाजिक एकता के बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है - दशरथ शर्मा, श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित....

April 29, 2025 05:45 PM

जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें तराशा जाए - डिप्टी कलेक्टर आंजना, नीमच जिला ताइक्वांडो संघ का वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न....

April 29, 2025 05:39 PM

विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रबुद्ध संभ्रांत व बुद्धिजीवी वर्ग को संगठित करना - सांसद श्री गुर्जर, सहयोग, सेवा, संस्कार की भावना से देश को आगे बढ़ाना परिषद् का संकल्प - विधायक श्री परिहार...

April 29, 2025 05:32 PM

रतलाम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान, नशे में वाहन चलाने वाले पर 185 एम वी एक्ट के तहत कारवाई, 02 दिन में 59 वाहन जप्त….

April 29, 2025 05:28 PM

पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त दो पुलिस अधिकारियों को विदाई दी गई...

April 29, 2025 05:26 PM

जिला प्रशासन की पारदर्शिता से मंडी के भूखंडों की नीलामी से मिलेगी कुल 60 करोड़ की राशि...

April 29, 2025 05:25 PM

खेलों से जीवन में बदलाव आता है - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने हॉकी (रिजनल लेवल) गोल्‍ड मेडल प्रतिभागी छात्रों से की चर्चा....

April 29, 2025 05:22 PM

अलग-अलग राज्यों से ऑनलाईन साइबर ठगी कर ठगी की राशि को नगद पाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, साइबर ठगी करने वाला मास्टर माइन्ड गिरफतार....

April 29, 2025 05:19 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 29, 2025 08:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 29, 2025 08:31 AM

भूमि सुपोषण अभियान के तहत प्रभात गांव कानका में मिटी पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन....

April 29, 2025 08:23 AM

विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रबुद्ध संभ्रांत व बुद्धिजीवी वर्ग को संगठित करना - सांसद श्री गुर्जर सहयोग, सेवा, संस्कार की भावना से देश को आगे बढ़ाना परिषद् का संकल्प - विधायक श्री परिहार....

April 29, 2025 12:23 AM

ग्राम जाट के सत्यनारायण राठौर की कंजार्डा घाट पर हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत,परिवार में पसरा मातम...

April 29, 2025 12:20 AM

कराड़िया महाराज के भूतेश्वर महादेव के आंगन में हुई शिव महापुराण कथा का पूजन,हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ हुआ विश्राम

April 28, 2025 08:10 PM