दीन दुखियों की सेवा के बिना सच्चा सुख नहीं मिलता - नरेंद्र देव नागदा, बिसलवास खुर्द में श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित....
Updated : May 06, 2025 01:10 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- दीन दुखियों की सेवा के बिना आत्मा में सच्चे संतोष का सुख नहीं मिलता है। यदि हम पुण्य परमार्थ के लिए जल सेवा के लिए प्याऊ बनवाए तो यह यह पुण्य कर्म हमारी संतान को भी मिलेगा। पुण्य कर्म से ही सच्चा सुख मिलता है। धर्म कर्म पूजा पाठ का फल कभी निष्फल नहीं जाता है।यह बात भागवत आचार्य पंडित नरेन्द्र नागदा ने कही।वे नीमच जिले के छोटे से ग्राम बिसलवास खुर्द निवासी उमाशंकर श्रीमती कमला नागदा , के पुत्र गुणवंत नागदा मेनारिया के सेवानिवृत्ति कार्यक्रमों की पावन उपलक्ष्य में आयोजित श्री मद् भागवत कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिसकी जैसी भावना होती है उसको वैसे ही प्रभु के दर्शन होते है। पानी छानकर पीना चाहिए और रिश्ता जानकार करना चाहिए। प्रेम के बिना परिवार में एकता नहीं रहती है। जीवन में सच्चा सुख दूसरों की सेवा से ही आता है। ध्रुव ने 6 वर्ष की अल्पायु में ही भक्ति तपस्या की और भगवान की गोद को प्राप्त किया था। भगवान ने तपस्या से प्रसन्न होकर 36000 वर्षों का राज का वरदान भी प्रदान किया था। गुरु दीक्षा के बिना जीवन अधूरा रहता है। जिस प्रकार एक व्यक्ति एलएलबी की परीक्षा पास कर 10 वर्ष तक किसी अच्छे वकील के साथ अनुभव प्राप्त करने के बाद कोर्ट में प्रकरण जीत जाता है।उसी प्रकार सफल गुरु होने के बाद व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफल होता है। जिसके पास सद्गुरु का आशीर्वाद रहता है वह कठिन परिश्रम से भी सफलता प्राप्त कर लेता है। अपने पुण्य कर्म का फल कभी निष्फल नहीं जाता है इसलिए सदैव पुण्य कर्म करते रहना चाहिए। पाप कर्म से सदैव बचना चाहिए। पाप कर्मों की सजा अवश्य मिलती है। हनुमान जी ने अपने जीवन काल में प्रत्येक कार्य श्री राम का नाम लेकर ही किया था इसलिए वे जीवन में हर बार सफल हुए एक बार भी असफल नहीं हुए थे।इसी प्रकार अर्जुन ने कृष्ण से बिना पूछे कोई कार्य नहीं किया था इसलिए अर्जुन हर बार विजयी रहा था। सदगुरु के बिना सफलता नहीं मिलती है हमें हथियार रखने की आवश्यकता नहीं है ।देश में लाखों सेनिक है हम भक्त तपस्या कर इनका आत्म बल बढ़ाए ।हम जितना भजन करेंगे वह हमारे आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। ये थे धार्मिक प्रसंग... महाराज श्री ने नृसिंह अवतार,नशा मुक्ति, दधिचि, इन्द्र, हिरण्यकशिपु,हिरणक्श्, भक्त प्रह्लाद, ऋषभदेव, दिगंबर जैन संत, परिक्षित, शुक्राचार्य, वृहस्पति,यक्ष ,अंगदेश,सुनिति , सुरुचि,नैमिषारण्य, नामदेव,मीरा बाई, नारद मुनि,दक्ष प्रजापति ,रुचि प्रजापति, आकृति, देवहूति ,प्रसूति देवकन्या ,प्रियव्रत,नाभि राजा, उत्तानपाद ,पृथ्वी , मरीचि, आदि धार्मिक विषयों के वर्तमान परिपेक्ष्य के महत्व पर प्रकाश डाला।श्रीमद् भागवत कथा का सीधा प्रसारण सत्संग चिंतन युटुब पर किया जा रहा है।श्रीमद् भागवत कथा पोथी पूजन आरती में ... निम्बाहेडा के सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य व भारत विकास परिषद निंबाहेड़ा के अध्यक्ष मांगीलाल मेनारिया,जल सेवक दशरथ मेनारिया, रमेश चंद्र नागदा घसुंडी, मुरली नागदा कानाखेडा भाजपा जिला महामंत्री ममता नागदा, सुगनाबाई नागदा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कथा में आज गजेन्द्र मोक्ष - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में आज बुधवार को गजेंद्र मोक्ष,हरि अवतार, विष्णु अवतार जैसे विभिन्न धार्मिक विषयों के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में आचार्य नरेंद्र देव नागदा के श्री मुख से श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा प्रतिदिन 4 मई से 10मई तक प्रतिदिन सुबह 11 से 4 बजें तक प्रवाहित होगी।
और खबरे
गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी: सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं....
May 26, 2026 02:09 PM
श्रीमती लक्ष्मी बाई माली हुई पंचतत्व में विलीन...
May 26, 2026 01:51 PM
आरोग्य देवी आवरी माताजी मंदिर परिसर में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, बच्चों के सामने बड़ों को बूरे व्यसनों का व्यसन को नहीं करना चाहिए - पं. डॉ बबलू वैष्णव...
May 26, 2026 01:27 PM
संगम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस द्वारा 27 मई 2026 से टेक्सटाइल डाइंग, विषय पर 15 दिवसीय सर्टिफिकेट प्रोग्राम का शुभारंभ किया जाएगा...
May 26, 2026 01:01 PM
रेड स्पॉट्स पर मौत की हकीकत बताने वाले बोर्ड लगाए, सड़क हादसों को रोकने नीमच यातायात पुलिस की अनोखी पहल...
May 26, 2026 12:25 PM
प्रधानमंत्री श्री मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, प्रदेशवासियों की ओर से किया प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिनंदन...
May 26, 2026 12:18 PM
भ्रष्टाचारियों को कुर्सी, नागरिकता से तौबा, नीमच में कांग्रेस नेता ने कलेक्टर को थमाया नागरिकता त्यागपत्र, दिग्विजय सिंह की एंट्री से सियासी पारा हाई, बोले– यह गांधीगिरी सिस्टम पर तमाचा....
May 26, 2026 11:55 AM
रामपुरा में जनसेवा को मिलेगा नया केंद्र, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के कार्यालय का 27 मई को होगा भव्य शुभारंभ...
May 26, 2026 11:50 AM
गंगा दशहरा पर सेमलखेड़ा में जल संरक्षण का अनूठा संदेश, कलश यात्रा व जल स्रोत पूजन में उमड़ा ग्रामीण जन सैलाब...
May 26, 2026 11:46 AM
बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय, जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश...
May 26, 2026 11:44 AM
रतलाम पुलिस का डोडाचूरा तस्करों पर बड़ा प्रहार,150 किलो अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार, ₹13 लाख का मश्रूका जप्त....
May 26, 2026 11:39 AM
बरखेड़ा कला एवं चौकी खारवाकला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...
May 26, 2026 11:27 AM
मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 54 आवेदकों की शिकायतों का हुआ त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण....
May 26, 2026 11:24 AM
स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, गरोठ विधायक श्री सिसोदिया, ग्राम चिकनिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ...
May 26, 2026 11:05 AM
कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन, उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई....
May 26, 2026 11:04 AM
गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी, सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई, कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं....
May 26, 2026 11:00 AM
जिला स्तरीय जन सुनवाई, एसपी श्री राजेश व्यास ने 13 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, जनसुनवाई में पहुंचे 57 आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश....
May 26, 2026 10:47 AM
संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा की जनसुनवाई में 113 समस्याओं पर सुनवाई, सुम्मीबाई को 15 हजार की सहायता, ट्रांसफार्मरों से अतिक्रमण हटाने और मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल जारी करने के दिए निर्देश....
May 26, 2026 10:15 AM
निर्माण कार्य की सूचना देना अनिवार्य जानकारी नही देने पर तीन माह तक का कारावास और दो हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान....
May 26, 2026 10:14 AM