FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिला प्रशासन द्वारा जिले में जन सहयोग से जल संवर्धन अभि‍यान, जिले में जनसहयोग से 138 जल संरचनाओं से निकाली गई 13725 ट्राली मिट्टी...

  Updated : May 15, 2025 06:02 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिल में जन सहयोग से जल संवर्धन का अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चन्‍द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव के निर्देशन में प्रारंभ किये गये जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत विभिन्‍न ग्राम पंचायतों में तालाबों एवं जल संरचनाओं का जन सहयोग से गहरीकरण कर मिटटी निकालकर खेतों में डालने का कार्य किया जा रहा है। इससे एक ओर जहां तालाबों का गहरीकरण होकर उनकी जल भराव क्षमता बढेगी साथ ही किसानों को अपने खेतों के लिये उपजाउ मिटटी भी उपलब्‍ध हो रही है। जन सहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत गुरूवार को जनपद मनासा के गांव लसुडी आंत्री, दुरगपुरा, सेमली ईस्‍तमुरार, कुण्‍डालिया,डायली, रायसिंगपुरा, मौखमपुरा, पालदा, नलवा, मौखमपुरा, जनपद जावद के गांव लुहारिया चुण्‍डावत, बधावा, डोराई, दौलतपुरा, राजपुरा झंवर, लुहारिया जाट, सुठोली, कदवासा में जन सहयोग से पंचायतों द्वारा तालाब गहरीकरण का कार्य कर मिटटी निकालकर किसानों के खेतों में डाली जा रही है। इसके साथ ही नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी जन सहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत विभिन्‍न नगर परिषदों द्वारा जल संरचनाओं की साफ-सफाई के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किये गए। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसके तहत प्रत्‍येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्डों में जन सहयोग से जल संवर्धन के कार्य किये जायेंगे। जनपद मनासा के सीईओ श्री अरविंद डामोर ने बताया, कि मनासा क्षेत्र में जनसहयोग से जल संवर्धन अभि‍यान के तहत तालाबों, स्‍टाप डेमो एवं अन्‍य जल संरचनाओं के गहरीकरण एवं मिट्टी निकालने हेतु 636 जल संरचनाएं चयनित की गई है। इनमें से 66 पंचायतों में मिट्टी निकालने का कार्य प्रारंभ कर, 6925 ट्राली मिट्टी निकाली जा चूकी है। इस कार्य में 900 से अधिक ग्रामीणों ने जन सहभागिता की है। इसी तरह जनपद क्षेत्र नीमच ने सभी 68 ग्राम पंचायतों में 427 जल संरचनाओं के गहरीकरण का कार्य चिन्हित किए जाकर, इनमें से 60 जल संरचनाओं का गहरीकरण प्रारंभ कर, अब तक 6650 ट्राली मिट्टी जन सहयोग से निकाल कर किसानों के खेतों में डाली गई है जावद जनपद क्षेत्र में ग्राम पंचायत कदवासा, बधावा, दौलतपुरा, सुठोली, डोराई, लुहारिया जाट, आदि में जनभागीदारी से तालाबों से मिट्टी निकाली गई। क्षेत्र में गुरूवार को 12 जल संरचनाओं से मिट्टी निकालने का कार्य प्रारंभ कर, 175 ट्राली मिट्टी निकाली गई है। इसमें 130 ग्रामीणों से सहभागिता की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जन सहयोग से जल संवर्धन अभियान, ढाबा माता की बावड़ी पर स्वच्छता श्रमदान....

May 16, 2025 07:34 PM

17 मई को इंदिरा नगर तलैया पर चलेगा जलगंगा संवर्धन अभियान, नपा ने अब तक 11 स्थानों पर की कुएं-बावड़ी की सफाई

May 16, 2025 07:29 PM

खुदरा उर्वरक विक्रेताओ प्रशिक्षणार्थियों को समझाया मृदा नमूना लेने की विधि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व....

May 16, 2025 05:35 PM

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की घोषणा....

May 16, 2025 05:34 PM

करूणा क्लब लाम्बियां कलां के द्वारा परिण्डों का वितरण..

May 16, 2025 12:15 PM

मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व विशेष अभियान के तहत 66 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ स्वीफ्ट डिजायर कार जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

May 16, 2025 12:13 PM

सरवानिया नगर परिषद में बंद पड़ी नालियां व जगह जगह लगे हैं कचरे के ढ़ेर, नए सीएमओ के आते ही शुरू हुआ सफाई अभियान....

May 16, 2025 11:28 AM

शासकीय हाइ स्कूल बघाना के नवीन भवन निर्माण से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा - विधायक दिलीप सिंह परिहार....

May 16, 2025 11:19 AM

तीसरा उर्स ए क़ादरी 19- 20 मई को, उर्स कमेटी के अध्यक्ष शाकिर हुसैन अंसारी ने दी जानकारी, मुस्लिम धर्म गुरु सैयद मोहम्मद आक़िल साहब की तीसरी बरसी 20 मई को मनाई जाएगी...

May 16, 2025 10:15 AM

महिला समूह संगठन ने महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी का स्वागत कर दिया ज्ञापन...

May 16, 2025 10:06 AM

नेशनल लोक अदालत में 14 हजार से अधिक बिजली प्रकरणों में दी गयी 4 करोड़ की छूट....

May 16, 2025 09:01 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 16, 2025 08:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 16, 2025 08:21 AM

श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर उमड़े श्रद्धालु....

May 15, 2025 10:42 PM

डांगी पटेल समाज मेवाड़ मालवा चौखला कि बैठक हुई सम्पन्न....

May 15, 2025 10:40 PM

संस्थागत प्रशिक्षण में अजोला उत्पादन करने का तरीका समझाया....

May 15, 2025 10:38 PM

भादवामाता मंडल में मिशन सिंदूर के तहत, तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन....

May 15, 2025 10:37 PM

दीनदयाल थाना पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोरी करने वाली गेंग का पर्दाफाश, आरोपीयों से दो दिन पुर्व हुई चोरी के सोने चाँदी के आभूषणो सहित लगभग 53 लाख रू का मश्रुका जप्त...

May 15, 2025 07:34 PM

वाहन चेकिंग का विशेष अभियान, यातायात पुलिस एवं आरटीओ की लोक परिवहन वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही....

May 15, 2025 06:37 PM