किसान नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का करे प्रयोग....
Updated : June 07, 2025 07:09 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

कृषि
निम्बाहेड़ा :- अरनोदा भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री शैलेन्द्र पाटीदार ने किसानों को सलाह दी कि फसलों की लागत कम करने के साथ ही उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा नैनो खाद-उर्वरक के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा के मुताबिक नैनो उर्वरकों का फसलों पर सीधे प्रयोग करने से पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। नैनो उर्वरकों का उपयोग फसल की क्रांतिक अवस्थाओं में एक या दो बार छिड़काव करने से परम्परागत उर्वरकों के उपयोग में 50 प्रतिशत तक कटौती की जा सकती है।कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी संजय कुमार बाहेती व कृषि पर्यवेक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि नैनो यूरिया प्लस भारत सरकार द्वारा प्रमाणित विश्व का प्रथम स्वदेशी नैनो उर्वरक है। यह पूर्णतः हानि रहित एवं सुरक्षित उत्पाद है। नैनो यूरिया प्लस के प्रयोग से कीट एवं रोग का प्रभाव कम होता है। नैनो यूरिया प्लस में 20 प्रतिशत नाइट्रोजन होती है एवं इसकी उपयोग दक्षता 85 प्रतिशत से भी अधिक होती है। नैनो यूरिया प्लस की एक बोतल एक बोरी यूरिया के बराबर होती है अरनोदा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रतन लाल गायरी व व्यवस्थापक हीरा लाल गायरी ने बताया कि किसानों को फसल पर दानेदार यूरिया की प्रथम टॉप ड्रेसिंग के बाद आवश्यकतानुसार नैनो यूरिया प्लस का दो से तीन बार छिड़काव करना चाहिए। नैनो यूरिया प्लस का उपयोग करने से वायु, जल एवं मृदा प्रदूषण में कमी आती है।भारतीय किसान संघ तहसील प्रमुख व प्रगतिशील कृषक सत्य नारायण शर्मा ने बताया कि किसानों को अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों पर नैनो यूरिया प्लस का पहला छिड़काव अंकुरण से 35-40 दिन बाद, दूसरा छिड़काव अंकुरण से 55-60 दिन बाद एवं तीसरा छिड़काव फसल विशेष में नाइट्रोजन की आवश्यकतानुसार नैनो डीएपी खाद का छिड़काव करना चाहिए नैनो डीएपी तरल में नाइट्रोजन 8 एवं फास्फोरस 16 प्रतिशत होता है तथा इसकी एक बॉटल एक बोरी डीएपी के बराबर होती है। नैनो डीएपी के कणों का आकार 100 नैनोमीटर से भी कम होता है। यह बीज एवं जड़ की सतह पत्तियों के स्टोमेटा तथा अन्य छिद्रों के माध्यम से पौधों में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बीज की ओज शक्ति में वृद्धि, पत्तियों में क्लोरोफिल अधिक बनता है, फलस्वरूप प्रकाश संश्लेषण अधिक होता है तथा फसल की गुणवत्ता और उपज में वृद्धि होती है।नैनो डीएपी सभी फसलों में नाइट्रोजन एवं फास्फोरस प्रदाय करने का प्रभावी स्रोत है। अनुकूल परिस्थितियों में इसकी उपयोग दक्षता 90 प्रतिशत से अधिक है। बीज उपचार के रूप में जल्दी अंकुरण, पौध एवं फसल बढ़वार, उपज एवं फसल गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक है। परम्परागत डीएपी से सस्ता होने के कारण यह किसानों के लिये किफायती है। यह जैव सुरक्षा एवं पर्यावरण हितैषी उत्पाद है। अतः विष मुक्त खेती के लिये उपयुक्त है।समिति के व्यवस्थापक हीरा लाल गायरी ने बताया कि नैनो डीएपी से बीज उपचार नैनो डीएपी से बीज उपचार करने के लिये 5 मिलीलीटर नैनो डीएपी का प्रयोग प्रति किलो बीज की दर से करें। नैनो डीएपी की 4 मिलीलीटर मात्रा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर फसल में क्रांतिक अवस्था में कल्ले शाखा बनते समय छिड़काव करें। लंबी अवधि वाली या अधिक फास्फोरस की आवश्यकता वाली फसलों में फूल आने से पहले की अवस्था में एक अतिरिक्त छिड़काव किया जा सकता है।
और खबरे
किसानों को प्राकृतिक खेती, डिजिटल एग्रीकल्चर, कृषि व उद्यानिकी योजनाओं की दी जानकारी....
June 07, 2025 08:53 PM

प्रदेश के माननीयों को बड़ा तोहफा, विधायकों को घर-गाड़ी के लिए मिलेगा दो प्रतिशत ब्याज अनुदान....
June 07, 2025 08:49 PM

बरसी सत्संग महोत्सव के लिए बैठक आयोजन...
June 07, 2025 07:26 PM

नमाज अदा कर मनाया ईद का त्यौहार, देश की तरक्की और अमन चैन की दुआं मांगी...
June 07, 2025 07:22 PM

शाला त्यागी बालिकाओं को संवाद कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कानून पर दिया मार्गदर्शन...
June 07, 2025 07:20 PM

जिले में शासकीय एवं देवस्थानों की जमीनों के संरक्षण अतिक्रमण हटाने,रास्ता विवादों के निपटारे का अभियान, ग्राम सगराना में 2 करोड़ रूपये मूल्य की 3 बीघा शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त, राजस्व विभाग द्वारा रास्ता एवं कब्जा, विवादों का मौके पर निराकरण....
June 07, 2025 07:17 PM

होटल पर युवक की फायरिंग कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व शरण देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार.….
June 07, 2025 07:14 PM

चन्देरिया थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, लग्जरी कार से 4 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त....
June 07, 2025 07:11 PM

किसान नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का करे प्रयोग....
June 07, 2025 07:09 PM

54 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मोटर साईकिल जब्त....
June 07, 2025 04:15 PM

आई 20 कार से करीब 60 किलो डोडाचूरा जब्त, एमपी मनासा के नयापुरा का तस्कर गिरफ्तार...
June 07, 2025 04:07 PM

जैन सोशल ग्रुप नीमच द्वारा 4 वाटर कुलर जल मंदिर का लोकार्पण समारोह 8 जून को....
June 07, 2025 03:20 PM

मुस्लिम समुदाय ने मांगी देश की शांति की दुआ, प्रशासन ने दी बधाई...
June 07, 2025 12:15 PM

मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी पर्व ईद उल -अजहा ( बकरीद) मनाया....
June 07, 2025 12:11 PM

बिना नम्बर की सफेद रंग की विटारा ब्रेजा कार से अवैध मादक पदार्थ 180 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सिंगोली पुलिस को मिली सफलता...
June 07, 2025 09:08 AM

बिजली कंपनी की भर्ती परीक्षा में प्रोविजनल सूची में चयनित आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन 23 से 25 जून तक, लाईन परिचारक की शारीरिक दक्षता परीक्षण 26 जून को.....
June 07, 2025 08:51 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 07, 2025 08:38 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 07, 2025 08:28 AM

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानो को दी नई तकनीकी की जानकारी....
June 06, 2025 10:28 PM
