अब अपने ही मतदान केन्द्र का मतदाता होगा बीएलओ बीएलओ की मेपिंग का कार्य 13 जून तक करने के निर्देश, मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सुखबीर सिंह ने ली वीडियो कान्फ्रेंसिंग....
Updated : June 11, 2025 04:40 PM

DESK NEWS

प्रशासनिक
नीमच :- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 23 मई 2025 को दिल्ली में आयोजित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के सम्मेलन में दिये गये निर्देशानुसार किसी भी मतदान केन्द्र में नियुक्त किया जाने वाला बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) अब उसी मतदान केन्द्र का मतदाता होना चाहिए। संबंधित विधानसभा क्षेत्र का ई.आर.ओ. (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) किसी मतदान केन्द्र के लिए राज्य सरकार या स्थानीय सरकार के किसी भी समूह के सी श्रेणी और उसके ऊपर के नियमित सेवारत कर्मचारियों में से उस केन्द्र का मतदाता होने पर बीएलओ नियुक्त कर सकेगा। इस आशय की जानकारी मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश सुखबीर सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग बैठक में दी। नीमच एनआईसी के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर डॉ.ममता खेड़े, एसडीएम श्री संजीव साहू, श्री पवन बारिया एवं सुश्री प्रीति संघवी, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश मालवीय, इलेक्शन सुपरवाइजर श्री अजय शुक्ला भी उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी तीन बिंदुओं के एजेण्डे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उस मतदान केन्द्र में नियमित राज्य, स्थानीय सरकारी कर्मचारी नहीं मिलने पर संबंधित ई.आर.ओ. द्वारा हस्ताक्षरित और डीईओ द्वारा प्रति हस्ताक्षरित एक गैर उपलब्धता प्रमाण पत्र (अनुबंध-1) भरवाकर आंगनवाडी कार्यकर्ता, अनुबंध शिक्षकों अथवा केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बीच बीएलओ नियुक्त किया जा सकेगा। यदि इन दोनों स्थितियों में बीएलओ की पूर्ति नहीं हो रही तब इन कर्मचारियों की अनुपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र का ईआरओ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पूर्व अनुमोदन से उस क्षेत्र में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की श्रेणी से बीएलओ नियुक्त कर सकेगा। किसी भी अन्य मामले में सीईओ के माध्यम से आयोग से पूर्व अनुमोदन अनिवार्य होगा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आयोग के निर्देशानुसार 13 जून तक सभी मतदान केन्द्रों के लिए बीएलओ की मैपिंग का कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश ईआरओ को दिये हैं। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार अब एक मतदान केन्द्र में अधिकतम 1200 मतदाता ही शामिल रहेंगे। पहले यह मतदाता संख्या 1500 थी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म के फालोअर्स भी बढाने के संबंध में चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ, शासकीय सेवक इन प्लेटफार्म से जुडे। मतदाताओं की जागरूकता के लिए ग्रुप एम्बेसडर, एएलसी ग्रुप एवं बूथ लेवल के अधिकारी, जागरूकता मंच सक्रिय रहे। उन्होंने जिला स्तर पर भी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर, आजीविका समूह तथा सामाजिक संगठनों को भी ग्रुप में जोडने की सलाह दी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय चरण में 23 एवं 24 जून 2025 को 27 जिलों के 115 बूथ लेबल अधिकारी, चयनित जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण नई दिल्ली में आयोजित होगा। इन प्रशिक्षण के लिए जिले से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक बीएलओ का चयन कर लिया गया है। सभी चयनित बीएलओ 22 जून को भोपाल से रवाना होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चयनित ईआरओ और बीएलओ को गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं। ताकि उनका उपयोग अन्य बीएलओ के मास्टर ट्रेनर के रूप में किया जा सके।
और खबरे
आबकारी विभाग ने काचरा फंटा टोल टेक्स के पास 10 पेटी देशी शराब जप्त की....
June 13, 2025 04:24 PM

नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक कर, वेस्ट कम्पोजर का उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने ए.पी.सी. संबंधी विभागों के अधिकारियों की बैठक में की विभागीय समीक्षा….
June 13, 2025 04:22 PM

निराश्रित गौवंश के आश्रय का होगा स्थाई समाधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मध्यप्रदेश में बनेंगे कामधेनु निवास...
June 13, 2025 08:27 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 13, 2025 08:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 13, 2025 08:17 AM

खेत पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, घर में घुसकर की मारपीट दो लोग गंभीर घायल, जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस को झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप....
June 12, 2025 08:31 PM

211 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मेक) सहित एक तस्कर गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकल भी जप्त, नयागॉव पुलिस को मिली सफलता...
June 12, 2025 07:50 PM

भारतीय विधि से जन्मदिन मनाने से बढ़ती है आयु - सोडानी -कांवाखे, सेवा बस्ती, अंबेडकर नगर के बच्चों के लिए शिविर जारी...
June 12, 2025 07:42 PM

मोरवन डेम पर मिला 54 वर्षीय व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में....
June 12, 2025 05:02 PM

श्रद्धेय भगवान सिंह जी रोलसाहब सर को श्रद्धांजलि दी....
June 12, 2025 04:20 PM

ग्लोबल फैटी लिवर दिवस पर जिला चिकित्सालय मंदसौर से हुआ जागरूकता रैली का आयोजन, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हो रही नि:शुल्क NAFLD की स्क्रीनिंग...
June 12, 2025 01:59 PM

मंत्री श्री पटेल ने नीमच में सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ....
June 12, 2025 01:57 PM

ग्रामीणजन पौधारोपण कर, उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लें - श्री पटेल, मोरवन में पंचायत पदाधिकारियों से रूबरू हुए मंत्री श्री पटेल....
June 12, 2025 01:53 PM

पंचायत पदाधिकारी नदियों को अविरल प्रवाहमान बनाने के लिए समर्पित होकर कार्य करें - श्री पटेल, प्रदेश में 200 नदियों का उदगम स्थल है.....
June 12, 2025 01:52 PM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने किया मोरवन में मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन.....
June 12, 2025 01:51 PM

नगरीय आपदाओं की रोकथाम के लिये नियंत्रण कक्ष.....
June 12, 2025 08:28 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 12, 2025 08:26 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 12, 2025 08:25 AM

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम में सम्मिलित होने नीमच आ रहे केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का पलक पांवडे बिछाकर आमजन करें भव्य स्वागत - विधायक परिहार.....
June 11, 2025 08:59 PM
