FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

श्रद्धेय भगवान सिंह जी रोलसाहब सर को श्रद्धांजलि दी....

  Updated : June 12, 2025 10:50 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  शोक-समाचार

निंबाहेड़ा :- श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक व चतुर्थ संघ प्रमुख श्री भगवान सिंह जी रोलसाहब सर की स्मृति में राजपूत छात्रावास परिसर,बड़ोली रोड़, निंबाहेड़ा में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरंभ में कार्यक्रम की शुरुआत धूप,दीप,माल्यार्पण केंद्रीय कार्यकारी गंगा सिंह साजियाली, ग्रुप कैप्टन गजेंद्र सिंह बांसी, ठा. नारायण सिंह बड़ोली द्वारा किया गया। सहगान_"जलवे अनेक रण के,दिखाकर चले गए..." के साथ ही सभी उपस्थित सर्व समाज जनों द्वारा पुज्य श्री भगवान सिंह जी के छवि चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। श्री क्षत्रिय युवक संघ के जोगेंद्र सिंह छोटा खेड़ा द्वारा पूज्य भगवान सिंह जी रोलसाहब सर के जीवन परिचय एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व,समाज,संघ व राष्ट्र के लिए किए गए उत्कृष्ट एवं प्रेरणास्पद कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महापुरुष चिंता नहीं चिंतन करते हैं। पूज्य श्री ने इसके लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। हम आपकी विचारधारा में सम्मिलित हों यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कुलदीप सिंह डाबला ने बताया कि पूज्य श्री ने श्री क्षत्रिय युवक संघ को छोटे-छोटे गांव तक पहुंचाया जिससे संघ का विराट स्वरूप हमें आज दिखाई दे रहा है। रजनीश गोठवाल ने बताया कि ऐसे महापुरुष एवं संगठन कर्ता के विषय में मुझे प्रथम बार जानकारी मिली।आपके द्वारा सामाजिक समरसता एवं संगठन हेतु कई नवाचार किए गए,मैं आपको शब्दों की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नारायण सिंह बड़ोली ने कहा की पूज्य भगवान सिंह जी के बताए मार्ग पर चलें,उस पर खरे उतरें, हमारे लिए यही सबसे बड़ी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संघ के केंद्रीय कार्यकारी गंगा सिंह साजियाली ने बताया कि पूज्य श्री का लंबे समय तक मेरा आत्मीय जुड़ाव रहा। संघ जुड़ाव से अंतिम समय तक आप संघ, समाज के लिए कर्म रत रहे। अपने जीवन में हम उनसे प्रेरणा लें, उनके आदर्श अपने जीवन में अपनाएं,गहराई से समझें।शरीर निश्चित समय के लिए होता है, लेकिन विचार,मार्ग कभी पुराने नहीं होते हैं। पूज्य श्री ने संघ विचार तथा मार्ग पर चलकर दिखाया। एडवोकेट लक्ष्मण सिंह बड़ोली ने कहा कि पूज्य श्री के सानिध्य में रहने का मुझे भी अवसर मिला तथा वे संपर्क यात्राओं,सभाओं,शिविरों में हर जगह लगातार कर्मरत रहते थे। ग्रुप कैप्टन गजेंद्र सिंह बांसी एवं शिवराज सिंह धीनवा ने भी अपने विचार व्यक्त कर पूज्य श्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में प्रार्थना कर दो मिनट का मौन रखा गया तथा मंत्र के साथ श्रद्धांजलि सभा विकिर की गई। श्रद्धांजलि सभा का संचालन एडवोकेट लक्ष्मण सिंह बड़ोली ने किया तथा यह जानकारी फतेह सिंह बांसा ने दी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में राजेंद्र सिंह मिनाणा,मानवेंद्र सिंह चौहान, दिलीप सिंह राठौड़,कुलदीप सिंह अंबावली,लक्ष्मण सिंह भाटियों का खेड़ा,नरेंद्र सिंह लाखां का खेड़ा, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री भारत पालीवाल,सत्यमेव सेठिया,नरेंद्र सिंह नरधारी,सूर्य करण सिंह आकोला गढ़,ललित सिंह सिरड़ी,ओंकार सिंह, अमरचंदधाकड,राकेश भट्ट,कुलदीप सिंह झाला,महिपाल सिंह किशना खेड़ी,दौलत सिंह पंवार, दीपक सिंह बड़ोली,रणवीर सिंह पायरी,शंभू सिंह पंवार,वीरेंद्र सिंह नेड़ियां,फतेह सिंह बांसा, संजय सिंह पैराडाइज,अरविंद सिंह अरनोदा,रणजीत सिंह नारेला,भानुप्रताप सिंह नाहरगढ़, गणपत सिंह बेमला,कमल सिंह धीनवा,भगवान सिंह बड़ोली, समुद्र सिंह गुंदासर,तेज सिंह माल्या खेड़ी,भूपेंद्र सिंह दारू हर्षित सिंह सावंत,प्रद्युमन सिंह डाबला,शुभम छाजेड़,शंकर प्रजापत,रामलाल अहीर, लक्ष्यराज सिंह नाहरगढ़,प्रशांत सिंह,ललित सिंह ऊदपुरा, महावीर चपलोत,रणजीत सिंह बड़ोली,पदम सिंह पालड़ी,भंवर सिंह भावलिया,ईश्वर सिंह टिला खेड़ा,जितेंद्रसिंह सतखण्डा सहित कई सर्व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्रम संहिता और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में ज्ञापन, आउटसोर्स,संविदा, ठेका,स्थाई,अस्थाई कर्मियों ने दिया ज्ञापन, सीटू के साथ नव वर्ष के पहले दिन ही भरी हुंकार, घोषणा पत्र के विरुद्ध कर्मियो के साथ धोखाधड़ी...

January 01, 2026 01:32 PM

जणवा समाज की तीन दिवसीय खेल कुद प्रतियोगिता अरनेंड़ में, उद्धघाटन 2 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम 3 जनवरी को रात्री 7 बजे...

January 01, 2026 01:30 PM

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार, पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-सुरक्षा कानून लागू हो वरना होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन...

January 01, 2026 01:28 PM

तीन जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी में 03 साल से फरार 15 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार....

January 01, 2026 01:25 PM

किसानों की आय बढ़ाने गेहू,अफीम व चना उत्पादन सुधार हेतु प्रशिक्षण आयोजित...

January 01, 2026 01:20 PM

जीवन के अंतिम समय में भगवान की भक्ति काम आती है - विनोद भैया, कराडिया महाराज में नानी बाई का मायरा कथा प्रारंभ....

January 01, 2026 01:15 PM

ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी चोरी

January 01, 2026 01:13 PM

मनासा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के 02 प्रकरणों में 02 वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रूपये के इनामी आरोपी को ग्राम खेड़ी दायमा से किया गिरफ्तार...

January 01, 2026 08:46 AM

मकर संक्रांति पर आंतरी माता में लगेगा विशाल मेला...

January 01, 2026 05:48 AM

अन्नदाता बनेंगे ऊर्जादाता, प्रदेश के 52 हजार किसानों के खेत अब लहलहाएंगे सोलर पंप से....

January 01, 2026 01:40 AM

शहर के साथ गाँव-गाँव में मिलेगी सुगम लोक परिवहन सेवा, 7 कंपनियों के नियंत्रण के लिये राज्य स्तर पर होल्डिंग कंपनी का गठन....

January 01, 2026 01:37 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 01, 2026 01:35 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 01, 2026 01:35 AM

खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन फर्मो का निरीक्षण किया, खाद्य पदार्थो के 6 नमूने लिए...

December 31, 2025 04:15 PM

प्रशासन गांव की ओर अभियान तहत नीमच जिले में 5 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित....

December 31, 2025 04:14 PM

उन्‍नत कृषि, पशुपालन के साथ ही किसान जैविक खेती की ओर बढ़े, दुग्‍ध समृद्धि सम्‍पर्क अभियान के तहत बमोरा में पशुपालकों से कलेक्‍टर ने गृह भेटकर किया संवाद

December 31, 2025 04:13 PM

सेवा, संवेदना और सहयोग की मिसाल बना छह दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व धन्यवाद....

December 31, 2025 03:09 PM

मंदसौर में अपराधियों को खुला संरक्षण: भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हत्या के प्रयास के आरोपी पाटीदार समाज में उबाल...

December 31, 2025 03:06 PM

प्रशासन गांव की ओर अभियान के निमित्त रामपुरा सेक्टर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन...

December 31, 2025 02:44 PM