FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

खेत पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, घर में घुसकर की मारपीट दो लोग गंभीर घायल, जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस को झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप....

  Updated : June 12, 2025 08:31 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  घटना

नीमच :- जिले के जावद थाना क्षेत्र के आंकली पंचायत के ग्राम बोलखेड़ा में बुधवार को सुबह 9 बजे खेत पर कब्जा करने की बात को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया । और 45 मिनिट बाद ही विवाद के चलते घर में घुसकर लाठी डंडों से की गई मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विपक्षी आरोपियों द्वारा घर के सामान भी बिखेर कर तोड फोड़कर तांडव मचाया । बाइक गिरा दी गई। ईंट और पत्थर से पथराव किया गया। घटना के बाद का वीडियो घायलों के परिजनों के पास मोबाइल में सुरक्षित है जो पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा। घायलों को उपचार के लिए नीमच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर घायल पक्ष के परिजन अमर सिंह ने बताया कि पारस पिता बिहारी लाल बंजारा उम्र 40 वर्ष अपनी पत्नी के साथ खेत पर हरा चारा काट रहा था तभी इसी दौरान पड़ोसी खेत मालिक से से विवाद हो गया पहले विवाद केवल कहा सुनी और गली गलोज तक सीमित रहा लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ गई घटना के कुछ समय बाद ही अहीर समाज के गुड्डा पिता शिवलाल, अजय पिता शिवलाल ,शिवलाल, विक्रम पिता चैनलाल, कैलाश पिता वर्दी चंद, श्याम पिता गौतम, विजय पिता मथुरा लाल, गोपाल कैलाश, श्यामलाल ,भुरा देवेंद्र बीजू सभी निवासी चौकान खेड़ा सहित करीब 40 से 50 लोग लाठी डंडा लेकर पारस के घर पहुंचे इन सभी ने घर में घुसकर मारपीट की इस हमले में पारस पिता बिहारी लाल सुरावत उम्र 40वर्षऔर बना पिता मांगीलाल सुरावत बंजारा उम्र 65 वर्ष दोनों के सर पर चोट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।परिजनों ने तत्काल घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां दोनों का इलाज जारी है सूचना मिलने पर जावद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है गांव में विपक्षी लोगों द्वारा स्वयं अपने आप को चोट लगाकर पुलिस को गुमराह कर झूठी जानकारी देकर झूठा प्रकरण दर्ज करने का प्रयास किया गया है। जानलेवा हमले और मारपीट से परिवार जनों में भय का वातावरण व्याप्त है और ग्रामीणों में तनाव का माहौल बना हुआ बना हुआ है। वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
इनका कहना है - में पत्नी के साथ खेत पर हरा चारा काट रहा था अचानक विपक्षी लोग आए और मारपीट कर कहने लगे खेत हमारा हमें दे दो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे मैं वहां से अपनी जान बचाकर घर पर भाग कर गया तभी पीछे-पीछे लगभग 40-50 लोग आए और घर में घुसकर तोड़फोड़ कर मारपीट की और तांडव मचाया जानलेवा हमला किया। जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से मांग करते हैं कि हमें निष्पक्ष कानूनी जांच कर न्याय दिलाया जाए - पारससुरावत सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से हाल-चाल और वास्तविकता जानने के बाद जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से मांग करते हैं कि पूरे मामले में निष्पक्ष कानूनी जांच करवा कर घायलों और उनके परिवार जनों को न्याय दिलाया जाए और दोषी पाए जाने पर दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए - भारत सिंह खींची, प्रदेश अध्यक्ष, रूप सेना मध्य प्रदेश

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नौ नगरीय निकायों में एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, मतदान 7 जुलाई को.....

June 14, 2025 09:32 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 14, 2025 09:30 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 14, 2025 09:29 AM

क्षतिग्रस्‍त टूटे हुए सभी विद्युत पोल एवं तार एक सप्‍ताह में दुरस्‍त करवाए - श्री चंद्रा, विद्युत उपभोक्‍ताओं की शिकायतों का तत्‍परापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें- कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने की म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कंपनी की विभागीय समीक्षा....

June 13, 2025 10:35 PM

धूलभरी तेज अंधड़ ने मचाया कोहराम , कई पेड़ हो गये जमीदोज तो कई मकानों के चद्दर शेड उडे....

June 13, 2025 08:07 PM

जल संसाधन विभाग द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण कार्यक्रम संपन्न, अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम....

June 13, 2025 05:52 PM

भारत विकास परिषद शाखा छोटी सादड़ी द्वारा विशाल रक्त दान शिविर एवं मेडिकल कैंप सम्पन्न....

June 13, 2025 05:48 PM

पानी की मोटरें चोर गिरोह का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे, आधा दर्जन वारदातों का खुलासा, पानी की मोटरे सहीत एक मोटरसाईकिल बरामद....

June 13, 2025 05:43 PM

स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन के तहत कलेक्‍टोरेट में स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर सम्‍पन्‍न, कलेक्‍टर श्री चंद्रा सहित 140 शासकीय सेवकों ने करवाया अपना हेल्‍थ चेकअप...

June 13, 2025 04:25 PM

आबकारी विभाग ने काचरा फंटा टोल टेक्स के पास 10 पेटी देशी शराब जप्त की....

June 13, 2025 04:24 PM

नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक कर, वेस्‍ट कम्‍पोजर का उपयोग के लिए प्रोत्‍साहित करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने ए.पी.सी. संबंधी विभागों के अधिकारियों की बैठक में की विभागीय समीक्षा….

June 13, 2025 04:22 PM

निराश्रित गौवंश के आश्रय का होगा स्थाई समाधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मध्यप्रदेश में बनेंगे कामधेनु निवास...

June 13, 2025 08:27 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 13, 2025 08:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 13, 2025 08:17 AM

खेत पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, घर में घुसकर की मारपीट दो लोग गंभीर घायल, जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस को झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप....

June 12, 2025 08:31 PM

211 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मेक) सहित एक तस्कर गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकल भी जप्त, नयागॉव पुलिस को मिली सफलता...

June 12, 2025 07:50 PM

भारतीय विधि से जन्मदिन मनाने से बढ़ती है आयु - सोडानी -कांवाखे, सेवा बस्ती, अंबेडकर नगर के बच्चों के लिए शिविर जारी...

June 12, 2025 07:42 PM

मोरवन डेम पर मिला 54 वर्षीय व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में....

June 12, 2025 05:02 PM

श्रद्धेय भगवान सिंह जी रोलसाहब सर को श्रद्धांजलि दी....

June 12, 2025 04:20 PM