वर्षों बाद हुई वात्सल्य भवन के बाहर नाले की सफाई, 3 दिन में करीब 20 ट्राली कचरा निकाला गया…
Updated : June 11, 2025 05:46 PM

DESK NEWS

प्रशासनिक
नीमच। शहर में बारिश पूर्व बड़े नाले-नालियों की सफाई कार्य को अंजाम देने के लिए जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जमनालाल पाटीदार के नेतृत्व में 15 मई से जारी महाअभियान के तहत 11 जून बुधवार को नालों की सफाई हेतु गठित विशेष टीम द्वारा वात्सल्य भवन के बाहर स्वास्थ्य सभापति श्री धर्मेश पुरोहित की देखरेख में सीआरपी मेस से गांधी वाटिका तक नाले की पट्टीयां हटाकर जेसीबी के माध्यम से सफाई टीम द्वारा बरसों से नाले में जमी गाद व कचरा निकालकर सफाई करवाई गई। आसपास के रहवासियो ने बताया कि करीब 10 वर्षों बाद इस नाले की सफाई करवाई गई। नाला सफाई के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा द्वारा कार्य का निरीक्षण करते हुए नाले की सफाई के बाद नाले पर पट्टियां वापस लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक श्री भारतसिंह भारद्वाज, श्री अविनाश घेंघट, गैंग प्रभारी श्री दीपक गोहर भी सफाई अमले के साथ उपस्थित थे। वात्सल्य भवन के बाहर 3 दिन तक चले नाला सफाई कार्य के दौरान करीब 20 ट्राली से ज्यादा गाद व कचरा निकाला गया। इसके अतिरिक्त सफाई हेतु गठित विशेष टीम द्वारा शहर के भीतर नालों व नालियों की सफाई निरंतर की जा रही है ताकि बारिश के समय सड़कों पर पानी एकत्रित न होकर शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।
और खबरे
स्वस्थ्य यकृत मिशन के तहत कलेक्टोरेट में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न, कलेक्टर श्री चंद्रा सहित 140 शासकीय सेवकों ने करवाया अपना हेल्थ चेकअप...
June 13, 2025 04:25 PM

आबकारी विभाग ने काचरा फंटा टोल टेक्स के पास 10 पेटी देशी शराब जप्त की....
June 13, 2025 04:24 PM

नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक कर, वेस्ट कम्पोजर का उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने ए.पी.सी. संबंधी विभागों के अधिकारियों की बैठक में की विभागीय समीक्षा….
June 13, 2025 04:22 PM

निराश्रित गौवंश के आश्रय का होगा स्थाई समाधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मध्यप्रदेश में बनेंगे कामधेनु निवास...
June 13, 2025 08:27 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 13, 2025 08:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 13, 2025 08:17 AM

खेत पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, घर में घुसकर की मारपीट दो लोग गंभीर घायल, जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस को झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप....
June 12, 2025 08:31 PM

211 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मेक) सहित एक तस्कर गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकल भी जप्त, नयागॉव पुलिस को मिली सफलता...
June 12, 2025 07:50 PM

भारतीय विधि से जन्मदिन मनाने से बढ़ती है आयु - सोडानी -कांवाखे, सेवा बस्ती, अंबेडकर नगर के बच्चों के लिए शिविर जारी...
June 12, 2025 07:42 PM

मोरवन डेम पर मिला 54 वर्षीय व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में....
June 12, 2025 05:02 PM

श्रद्धेय भगवान सिंह जी रोलसाहब सर को श्रद्धांजलि दी....
June 12, 2025 04:20 PM

ग्लोबल फैटी लिवर दिवस पर जिला चिकित्सालय मंदसौर से हुआ जागरूकता रैली का आयोजन, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हो रही नि:शुल्क NAFLD की स्क्रीनिंग...
June 12, 2025 01:59 PM

मंत्री श्री पटेल ने नीमच में सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ....
June 12, 2025 01:57 PM

ग्रामीणजन पौधारोपण कर, उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लें - श्री पटेल, मोरवन में पंचायत पदाधिकारियों से रूबरू हुए मंत्री श्री पटेल....
June 12, 2025 01:53 PM

पंचायत पदाधिकारी नदियों को अविरल प्रवाहमान बनाने के लिए समर्पित होकर कार्य करें - श्री पटेल, प्रदेश में 200 नदियों का उदगम स्थल है.....
June 12, 2025 01:52 PM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने किया मोरवन में मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन.....
June 12, 2025 01:51 PM

नगरीय आपदाओं की रोकथाम के लिये नियंत्रण कक्ष.....
June 12, 2025 08:28 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 12, 2025 08:26 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 12, 2025 08:25 AM
