सकल लखेरा समाज का दो दिवसीय जयंती महोत्सव संपन्न, पहले दिन तुलसी विवाह व भजन संध्या, दूसरे दिन चल समारोह और धर्मसभा में उमड़ा जनसैलाब.....
Updated : June 18, 2025 04:35 PM
महावीर चौधरी रामपुरा
आयोजन
रामपुरा :- सकल लखेरा लक्षकार समाज रामपुरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय 36वां चैना-कुशला माता जयंती महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव में मध्यप्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालुओं और समाजजनों ने भाग लिया। महोत्सव की शुरुआत मंगलवार 17 जून को हुई, जब प्रातः तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन बड़े ही पारंपरिक और धार्मिक वातावरण में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी की भव्य बारात मैना खाली से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चैना-कुशला माता मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में समाज के युवाओं और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वारों से बारात का स्वागत किया गया। शाम को मंदिर परिसर में माता रानी का दरबार सजा, जहां श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने के लिए उमड़ पड़े। इसी क्रम में रात्रि को स्व. आशा देवी कुकड़ेश्वर की स्मृति में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद प्रसिद्ध भजन गायकों ने “चलो बुलावा आया है”, “खाटू श्याम चलो”, जैसे भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह भक्ति में रंग दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों में डूबे रहे। इस आयोजन में कोटा, चित्तौड़गढ़, बारां, मंदसौर, रतलाम, नीमच सहित कई जिलों से समाजबंधुओं की उपस्थिति समाज की एकजुटता और धार्मिक चेतना का प्रमाण बनी बुधवार 18 जून को महोत्सव के दूसरे दिन सुबह 9 बजे नीमच नाका स्थित मंदिर से विशाल चल समारोह निकाला गया। शोभायात्रा में ठाकुरजी की बरात, झांकियां, बैंड-बाजे और नृत्य करती टोलियां शामिल रहीं। चल समारोह नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचा, जहां कुलदेवी चैना माता व कुशला माता की महाआरती, हवन, पूजन एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित समाजजनों ने अच्छी वर्षा, सुख-शांति और समाज की उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय लखेरा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत व सम्मान समाज के उपाध्यक्ष अशोक बागड़ी द्वारा किया गया। महोत्सव का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन की सफलता में अध्यक्ष महेश चौहान, सचिव कैलाश सोलंकी, संरक्षक अशोक बागड़ी, दिनेश केथुनिया, लीलाकृष्ण सोलंकी, हरिप्रसाद भाटी, संदीप सोलंकी, शिवलाल केथुनिया सहित समाज के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। यह दो दिवसीय आयोजन समाज की धार्मिक आस्था, एकजुटता और परंपराओं के संरक्षण का जीवंत उदाहरण बना। रामपुरा की धरती एक बार फिर अध्यात्म, समर्पण और संगठन की मिसाल बनकर सामने आई।
और खबरे
श्री कामधेनु बालाजी मंदिर शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा...
November 25, 2025 03:58 PM
संविधान दिवस पर संगम विश्वविद्यालय में होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन...
November 25, 2025 03:55 PM
सांसद खेल महोत्सव में आठ प्रकार की खेल गतिविधियां होगी आयोजित - सांसद श्री गुप्ता...
November 25, 2025 01:44 PM
विधायक परिहार ने की स्व.भेरूलाल किलोरिया की स्मृति में 5 लाख की घोषणा
November 25, 2025 01:36 PM
26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अल्टो कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार, रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
November 25, 2025 01:23 PM
कुमावत समाज ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, छात्रावास हेतु भूखंड निरस्तीकरण पर कड़ा विरोध...
November 25, 2025 12:53 PM
विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर झांसी रानी सम्मान से राठौड़ का अभिनन्दन, बालिकाओं को शिक्षा दो, संस्कार दो, डर निकाल कर निडरता दो - लक्ष्मण सिंह राठौड़...
November 25, 2025 12:50 PM
चीताखेडा के श्री चन्द प्रभु जिनालय के शिखर कलश पर चढ़ाई वार्षिय धर्म ध्वजा....
November 25, 2025 12:27 PM
ओरेंज द वर्ल्ड के अन्तर्गत इनरव्हील ने किया छात्राओं को जागरूक....
November 25, 2025 11:03 AM
एसआईआर अभियान में नीमच जिले ने हांसिल की बड़ी उपलब्धी, जिले में 79.07 प्रतिशत ईम्युरेशन फार्म हुए डिजिटाईज्ड- जावद वि.स.82.49 प्रतिशत फार्म डिजिटाईज कर पहले स्थान पर, जिले में 4 लाख 89 हजार से अधिक फार्म डिजिटाइज किए गए...
November 25, 2025 10:30 AM
तहसीलदार श्री निगम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर, एस.आई.आर.कार्य की प्रगति का जायजा लिया...
November 25, 2025 10:29 AM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 94 आवेदकों की सुनी समस्याएं..
November 25, 2025 10:29 AM
खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान, 1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम, मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2023 में किया था शिलान्यास...
November 25, 2025 10:28 AM
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा का 02 दिवसीय जिला नीमच भ्रमण, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, पुलिस चोकियों का किया निरीक्षण....
November 25, 2025 10:05 AM
डंपर दुर्घटना में आदिवासी युवक की मौत के बाद चक्का जाम कर किया प्रदर्शन, प्रशासन की समझाइश के बाद खुला जाम...
November 25, 2025 08:14 AM
कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बूथ लेवल अधिकारी कुमारी नीलू गौड़, मातृ-वियोग के क्षणों में भी निभाया बूथ लेवल अधिकारी का दायित्व....
November 25, 2025 02:09 AM
डायल - 112 की त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई ने बचाया नागरिकों का जीवन....
November 25, 2025 02:06 AM
नीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, रात्रि मे कॉम्बिंग गश्त के दौरान 153 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में की कार्यवाही....
November 25, 2025 02:04 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 25, 2025 02:03 AM