तलाई में मिली अज्ञात लाश के ब्लाइन्ड मर्डर का खुलासा, पुरानी रंजिश को लेकर चचेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की अपने ही भाई की हत्या, भूपालसागर थाना पुलिस व साईबर सैल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए तीन आरोपी किये गिरफ्तार...
Updated : June 22, 2025 11:57 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- भूपालसागर थाना क्षेत्र के खेडी गांव में रामदेवजी मन्दिर के पास तलाई में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश के ब्लाइन्ड मर्डर के मामले का पुलिस थाना भूपालसागर व साईबर सैल ने खुलासा कर संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी भाणिया उर्फ भाणु सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश को लेकर चचेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही भाई की हत्या की। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि गत 15 जून की शाम को भूपालसागर थाना क्षेत्र के गॉंव खेडी में रामदेव जी मन्दिर के पास तलाई के गढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव में पडे होने की सुचना मिलने के मामले की गंभीरता को मध्यनजर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भूपालसागर लादूलाल उप निरिक्षक के नेेेतृत्व में पुलिस थाना भूपालसागर, पुलिस थाना आकोला, पुलिस थाना कपासन एवं साईबर सैल की संयुक्त टीम का गठन किया गया उक्त घटना पर अभियोग पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही - प्रकरण की गम्भीरता एवं अज्ञात व्यक्ति के ब्लाईन्ड मर्डर को ध्यान में रखते हुए टीम द्वारा अज्ञात लाश की शिनाख्त के लिए घटनास्थल के आस पास के गांवो में संम्पर्क किया गया, सीएलजी सदस्यों एवं पुलिस मित्रों का सहयोग प्राप्त कर पहचान करवायी जाकर मृतक की शिनाख्त करवायी गयी तो मृतक की पहचान रतन लाल पुत्र बद्री लाल भील उम्र 30 साल निवासी भील बस्ती गॉव कांकरवा के रूप में होने पर मृतक के परिजनो को बुलाया जाकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंम्भ किया गया। घटनास्थल गॉव खेडी के पास घना जंगल होने के कारण कोई चश्मदीद गवाह एवं साक्ष्य नहीं होने एवं घटना घटित करने वालो की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाने पर घटना का खुलासा करना कठिन कार्य हाने के कारण साईबर सैल चित्तौडगढ से तकनीकी सहायता प्राप्त की गई एवं घटनास्थल से मोबाईल टॉवर डम्प डाटा व मृतक की कॉल डिटेल का विश्लेषण कर संदिग्ध मोबाईल नम्बरो की पहचान कर कॉल डिटेल प्राप्त की गयी। प्राप्त कॉल डिटेल्स के विश्लेषण एवं मृतक रतन लाल भील के 14 जून को सायंकाल के समय ग्राम कांकरवा से ग्राम खेडी तरफ जाने से संम्बधित साक्ष्य जुटाये गये। गांव कांकरवा से गांव खेडी की तरफ जाने वाले रास्तों के सी.सी.टी.वी. कैमरा फुटैज का अवलोकन किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों एंव केमरा फुटैज के आधार पर एवं साईबर सैल के तकनीकी सहायता से संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृति के लोगो को चिन्हीत कर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जाकर आरोपियों भानुलाल उर्फ भाणु उर्फ भाणिया पुत्र चुनालाल उर्फ चुन्नीलाल भील उम्र 23 साल निवासी खेडी थाना भुपालसागर जिला चित्तौडगढ, घनश्याम उर्फ टिन्नु पुत्र बाबुलाल भील उम्र 20 साल निवासी कांकरवा थाना भुपालसागर व कालुराम पुत्र भागचन्द भील उम्र 24 साल निवासी खेडी थाना भुपालसागर जिला चित्तौडगढ को डिटेन कर पुछताछ की गयी। पुलिस पूछताछ में यह तथ्य जानकारी में आया कि वर्ष 2022 में मृतक रतनलाल भील एंव आरोपी भानुलाल उर्फ भाणु उर्फ भाणिया पुत्र चुनालाल उर्फ चुन्नीलाल भील द्वारा औद्योगिक क्षैत्र सनवाड में मृतक रतनलाल भील एवं एक महिला के प्रेम प्रसंग में बीच में आने पर भैरू भील नामक व्यक्ति की हत्या की गई थी जिस पर मृतक रतनलाल भील को गिरफ्तारी से बचाने के लिये मृतक रतनलाल भील व आरोपी भानुलाल उर्फ भाणु उर्फ भाणिया के बीच में यह समझौता हुआ था, कि भैरू भील की हत्या के आरोप में आरोपी भानुलाल उर्फ भाणु उर्फ भाणिया पुलिस में गिरफ्तार हो जाये और मृतक रतनलाल भील उसकी जमानत करवाने में सहायता करे और समझौते के अनुसार आरोपी भानुलाल उर्फ भाणु उर्फ भाणिया भैरू भील की हत्या के आरोप में पुलिस थाना फतेहनगर जिला उदयपुर में गिरफ्तार हो गया। किन्तु मृतक रतनलाल भील द्वारा आरोपी भानुलाल उर्फ भाणु उर्फ भाणिया की जमानत करवाने में कोई सहयोग नहीं किया गया इस कारण मृतक रतनलाल भील एवं आरोपी भानुलाल उर्फ भाणु उर्फ भाणिया में आपस में रंजिश हो गई, और दोनो आपस में एक दुसरे को जाने से मारने का मौका तलाश कर रहे थे व इसी प्रयास में मृतक के पडोसी एवं चचेरे भाई घनश्याम भील एवं कालु राम भील निवासी खेडी के साथ मिलकर भानु ने रतन लाल भील को जान से मारने की योजना बनाई एवं योजना के अनुसार आरोपियों ने रतन लाल भील को झांसा देकर गांव कांकरवा से घनश्याम भील के साथ गांव खेडी के जंगल में रामदेव जी के मन्दिर के पीछे लाकर तीनो आरोपियों ने रतन लाल भील के उपर लोहे के पाईप एवं पत्थरो से हमला करके हाथ पैरो को तोडकर एवं गलाकर दबाकर रतन लाल भील की हत्या कर शव को तलाई के गड्डे में डाल दिया। आरोपी भानो उर्फ भानिया निवासी खेडी थाना भूपालसागर आपराधिक प्रवृति का खूंखार अपराधी है। जिसके खिलाफ थाना फतेहनगर जिला उदयपुर में हत्या का प्रकरण एवं पुलिस थाना भूपालसागर में अवैध अस्त्र रखने सम्बधित आर्म्स एक्ट एवं मारपीट करने के कुल चार प्रकरण दर्ज है, आरोपियों से अनुसंधान जारी है, जिनसे ज्ञात हुआ की तीनो आरोपी कलकत्ता, कर्नाटक भागने की फिराक में थे यदि पुलिस के द्वारा शीघ्र कार्यवाही नहीं की जाती तो गिरफ्तारी में समय लगता। उक्त कार्यवाही में टीम के निम्न सदस्यो का योगदान रहा - थानाधिकारी भूपालसागर लादुलाल उनि, भूपालसागर के एएसआई तेजमल, कानि. अनिल, ओमप्रकाश, माधवलाल, लक्ष्मण लाल, आकोला थाने के एएसआई चन्दनसिंह, कपासन थाने के कानि. वेदप्रकाश, नीरज व राजेश कुमार, साईबर सैल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामनरेश।
विशेष योगदान - उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही में पुलिस थाना भुपालसागर के कानि. अनिल कुमार एवं साईबर सैल चित्तौडगढ के कानि. रामनरेश का विशेष योगदान रहा।
और खबरे
टाकरदा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बस से उतरते समय बीमा एजेंट की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम....
May 30, 2026 04:40 PM
ओपन प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर...
May 30, 2026 04:26 PM
पुत्र मोह में मां अपनी सुन्दरता खो देती है, और वहीं बेटा पत्नी की सुंदरता के मोह में मां को त्याग देता है - पं.निरंजन शर्मा, थडा में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा ,आज होगी पूर्णाहुति...
May 30, 2026 02:56 PM
अवैध हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल व दो मैगजीन बरामद, अब तक तीन पिस्टल व पांच मैगजीन जब्त..
May 30, 2026 02:22 PM
मोरवन-डीकेन रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 30, 2026 02:20 PM
माता-पिता संस्कारी हो तो पुत्र आज्ञाकारी होता है-पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
May 30, 2026 02:05 PM
कार में घूम रहे 4 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, पुलिस ने हथियारों का जखीरा और वाहन किया जब्त
May 30, 2026 01:32 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी फैक्ट्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार...
May 30, 2026 01:29 PM
तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच का जागरूकता अभियान...
May 30, 2026 01:24 PM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..
May 30, 2026 01:14 PM
नहीं रहे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय गोविंद जी झवर ( स्वदेशी) संपूर्ण क्षेत्र में छाई शोक की लहर...
May 30, 2026 01:12 PM
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
May 30, 2026 12:57 PM
किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा...
May 30, 2026 12:49 PM
फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...
May 30, 2026 12:49 PM
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति होगी फ्रीज, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर....
May 30, 2026 12:28 PM
सिंगोली स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नदी किनारे घाटों का बदला स्वरूप, रंग-बिरंगी पुताई से आमजन में खुशी...
May 30, 2026 12:25 PM
कांग्रेस में नया जोश फूंकने नीमच आ रहे हैं जीतू पटवारी व दिग्गज नेता, नीमच में 2 और 3 जून को आयोजित होगा जिला कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर...
May 30, 2026 12:22 PM
माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार...
May 30, 2026 11:50 AM
प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित...
May 30, 2026 11:47 AM