शिक्षा के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता है - ओमप्रकाश सकलेचा, रोजगार में आत्मनिर्भरता बिना विद्यार्थी को करियर में सफलता का शिखर नहीं मिलता है - विधायक परिहार, युवा मेघवाल समाज संगठन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में 108 विधार्थियों का किया सम्मान...
Updated : June 22, 2025 04:52 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- माता-पिता बच्चों को शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा के संस्कार भी सिखाएं। युवा वर्ग रोजगार के क्षेत्र में तकनीकी डिजिटल शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर अपना करियर बनाए तो सफलता मिल सकती है। शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता है। यह बात मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहीं।वे युवा मेघवाल समाज संगठन द्वारा रविवार को सुबह 11 बजे अटल बिहारी वाजपेई सभागार टाउन हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को रोजगार में करियर बनाने के लिए कक्षा 9 से 12वीं तक डीजिटल शिक्षा प्राप्त करना चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी के लिए जब भी आवश्यकता होगी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए मप्र सरकार सहयोग देने के लिए तत्पर है। पूरे मध्य प्रदेश से किसी भी वर्ग का विद्यार्थी विद्यार्थी आर्थिक रुप से कमजोर है और वह विदेश में रोजगार प्राप्त करना चाहता है तो उसे 8 महीने का जर्मन भाषा का कोर्स शासन के माध्यम से निःशुल्क सिखाया जाएगा और इसके बाद उसे जर्मनी भाषा सीखने के कारण जर्मन देश में रोजगार मिलेगा । जर्मनी भाषा सीखे हुए विद्यार्थी को जर्मनी में निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है। 70प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को तो सरकार के माध्यम से लैपटॉप प्रदान किया जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी को किसी प्रकार की आवश्यकता है तो निजी स्तर पर भी सहायता प्रदान करेंगे। समाज के छात्रावास निर्माण ई- लाइब्रेरी के लिए शासन स्तर पर वार्ता कर 5 लाख की आवश्यक निधि समाज संगठन को दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इंजीनियर राहुल मेघवाल उदयपुर ने कैरियर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जब संविधान लिखने के विषय पर विचार विमर्श किया गया तो भीमराव अंबेडकर का नाम इसलिए चयनित किया गया कि वह एकमात्र विद्यार्थी थे जिन्होंने लंदन में उच्च शिक्षा अर्जित की थी। अंबेडकर द्वारा आरक्षण का अधिकार प्रदान किया गया उनके त्याग के बदले यदि सच्चा सम्मान करना है तो समाज के सभी युवा शिक्षित होकर समाज का विकास करें। कोई भी बच्चा गरीब माता-पिता के घर में जन्म ले यह बुरी बात नहीं है लेकिन उसके माता-पिता का अंतिम दर्शन वह महल में करें यह अच्छी बात है। गरीब रहना अभिशाप नहीं है लेकिन किताब और कलम हाथ में नहीं लेना अभिशाप है। माता-पिता के प्रति आदर और समर्पण का भाव रखें और पढ़ाई में अच्छा परिश्रम कर तो अच्छी नौकरी अवश्य मिलती है। सोशल मीडिया में दिखावा नहीं करें जितना समय दिखावा करने के लिए बर्बाद करते हैं उतना समय हम पढ़ाई के लिए लगाए तो हमारे जीवन में अच्छा करियर और रोजगार मिल सकता है। शिक्षा के लिए संघर्ष करना जरूरी है। गुजरात में जन्म लेने वाले बच्चों को बचपन से पता होता है कि उसे व्यापारी बनना है। बिहार में गरीबी में जन्म लेने वाले बच्चों को उसके माता-पिता कहते हैं कि बाहर जाकर प्रशासनिक अधिकारी बन कर ही वापस लौटना नहीं तो ठेला लगाकर अपना जीवन अपना बाहर ही पुरा कर लेना। युवा वर्ग सामाजिक संगठनों में पद लेकर नहीं घूमे बल्कि 5 साल तक कठिन परिश्रम कर अच्छी पढ़ाई करें तो 5 साल में उच्च अधिकारी बनकर समाज के सामने आ सकते हैं। युवा वर्ग पढ़ाई में इतना अधिक परिश्रम करें कि एक दिन दुनिया उन्हें मुख्य अतिथि बनाएं। सामाजिक संगठनों से आह्वान है कि वह प्रतिभा सम्मान करें ठीक है लेकिन वे प्रतिभा बनाने का कार्य करें तो अधिक समाज का विकास होगा वह गरीब विद्यार्थी चयनित करें और मेरे पास से निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करें मेरा विश्वास है कि सो ही विद्यार्थी शासकीय सेवाओं के लिए चयनित होंगे। अभी तक समाज संगठनों में एक दूसरे की टांग खिंचाई का कार्य होता है अब परिवर्तन का युग आ गया है युवा वर्ग एक दूसरे का हाथ खींच कर समाज को आगे बढ़ाएं तभी उनका समाज विकास कर सकेगा और राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल हो सकेगा। परीक्षा की तैयारी करते समय रात्रि को 10 बजे की नींद आने लगे तो अपने घर की अलमारी खोल कर पिताजी के उन 10 शर्ट को देखना जिसकी कॉलर घीसी और फटी हुई है संकल्प लेना की इतनी पढ़ाई करें इतनी पढ़ाई करें कि पहले वेतन मिलने पर पिताजी को 100 शर्ट उपहार में दे सकें। कोई भी युवा यदि पानी से नहाए तो अपने शरीर की सफाई को बदल सकता है लेकिन जो व्यक्ति अपने पसीने से नहाए वह अपने समाज को भी बदल सकता है। समाज विकास के लिए समाज को पदाधिकारीयों की नहीं भामाशाहों की जरूरत है। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि युवा वर्ग शिक्षा को प्राप्त कर अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करना सीखें तो सफलता उनके कदमों में होती है। शिक्षा के बाद शिक्षा के बाद युवा वर्ग स्वयं का उधोग लगाकर 25 लोगों को रोजगार देने वाले बने। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लक्ष्य बनाकर कार्य कर राष्ट्र विकास में सहभागी बने। बेटे के साथ बेटियों को भी पढ़ाई तो परिवार विकसित हो सकता है। पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली प्रदान की जा रही है। सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए शीघ्र ही डाम निर्माण में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा युवाओं को दूध उत्पादन के क्षेत्र में 25 गाय पालने पर 30प्रतिशत तथा कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने के लिए 50प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मेघवाल समाज छात्रावास एवं ई लाइब्रेरी के लिए विधायक नीधि से 5 लाख रुपए की विकास नीधि देने की स्वीकृति प्रदान की।
मानसा के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने अपने ऑनलाइन संदेश में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने के लिए ही साजिश रची थी। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री से वार्ता कर अजा वर्ग के छात्रावास निर्माण के लिए प्रयास करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ स्थानों का विकास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भीमराव अंबेडकर ,संत रविदास और भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 70 प्रतिशत से अधिक एवं विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली 108 विद्यार्थियों के साथ विभिन्न शासकीय विभागों में वर्ष 2025 में समाज के नव नियुक्त तथा सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान समारोह 22 जुन रविवार को दशहरा मैदान टाऊन हॉल नीमच पर 9 बजे से आयोजित किया गया। मेघवाल समाज मध्य प्रदेश के युवा अध्यक्ष राकेश जावरिया द्वारा बच्चों का सम्मान एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को संगठन शिक्षा अध्ययन के लिए सहयोग प्रदान करेगा। सकारात्मक सोच से व्यक्ति अपनी प्रतिभा में निखार ला सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल कृष्ण श्रीमाल जिलाध्यक्ष द्वारा की गई । कोषाध्यक्ष दशरथ चौरडिया ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मेघवाल समाज के वरिष्ठ इन्जीनियर राहुल मेघवाल उदयपुर, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर नीरज श्रीमाली, आंटी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर बी एल रेगर, मनासा विकासखंड के बीएल जावरिया, विक्रम गहलोत, विनोद मेघवाल बंसीलाल परिहार
नायब तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया , बी एल जवारिया बी ओ मनासा, बी एल बसेर प्राचार्य सीएम राईज स्कुल मनासा एवं शम्भु लाल भीयाँजा सेवानिवृत्त प्राचार्य कुकड़ेश्वर, प्रकाश मेघवाल, कैलाश सूर्यवंशी, डॉक्टर प्रहलाद डांगी ,अमृत जलवानिया, ने भी विचार व्यक्त कर बच्चों के करियर हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा संगठन जिला सचिव लक्ष्मी नारायण मेघवाल मेघवाल, मुकेश मेघवाल ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण श्रीमाल ने व्यक्त किया।
और खबरे
अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....
April 18, 2026 03:29 PM
शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...
April 18, 2026 03:21 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 18, 2026 03:07 PM
लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 316 चालान बना डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना किया....
April 18, 2026 03:03 PM
खुदरा उर्वरक विक्रेताओं प्रशिक्षणार्थियों को समझाया मृदा नमूना लेने की विधि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व...
April 18, 2026 01:56 PM
श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड की बजट बैठक सम्पन्न, 579 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार...
April 18, 2026 11:57 AM
ई-टोकन के बिना खाद वितरण पर प्रशासन सख्त, नीमच जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...
April 18, 2026 11:39 AM
मोरवन में जनसहयोग से कुएं की मरम्मत एवं सफाई की स्वच्छ हुआ पेयजल...
April 18, 2026 11:31 AM
मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया...
April 18, 2026 11:31 AM
हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्प आपरेटरों व वाल्वमेनो को प्रशिक्षित करें- श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा...
April 18, 2026 11:30 AM
विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्वपूर्ण पड़ाव है - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से किया संवाद, प्रवीण्य सूची के विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान...
April 18, 2026 11:29 AM
निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...
April 18, 2026 11:28 AM
रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र...
April 18, 2026 09:58 AM
ट्रक में परिवहन कर ले जाया जा रहा 06 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त, 01 तस्कर गिफ्तार, जीरन पुलिस को मिली सफलता….
April 18, 2026 09:49 AM
आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा करने व लोगो को ऑनलाईन सट्टा आई.डी. देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता....
April 18, 2026 09:14 AM
नीमच के सितारों का सम्मान, विधायक ने घर पहुंचकर मेधावी छात्रों को दी बधाई और 11,000 की प्रोत्साहन राशि...
April 18, 2026 08:08 AM
उत्कृष्ठ मानव सेवा का पर्याय है डायलिसिस सेंटर - दिलीप सिंह परिहार, रोटरी क्लब नीमच द्वारा मानव सेवा समिति को चार डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण....
April 18, 2026 07:21 AM
151 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे, आंतरी में धूमधाम से शुरू हुई 7 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था...
April 18, 2026 07:18 AM
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, निलिया में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण और अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी....
April 18, 2026 06:22 AM