FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मनुष्य धन कमाने की मशीन नहीं बने आत्म शांति के लिए भी समय निकाले- श्रीपाद धीर गौर प्रभु ने अमृत प्रवचन में कहा....

  Updated : June 22, 2025 04:54 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच । रोटरी क्लब नीमच के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 20 जून शाम 5 बजे सब्जी मंडी परिसर में कपड़ों की थैली का निःशुल्क वितरण किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष शरद जैन सचिव यजुवेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम की श्रृंखला में रोटरी सामुदायिक भवन पर रोटरी क्लब के सेवा प्रकल्प अभियान के अंतर्गत शाम 7:30 बजे मुख्य अतिथि एस्कॉन उज्जैन के को. अध्यक्ष श्रीपाद धीर गौर प्रभु द्वारा कार्य जीवन संतुलन, स्वयं की देखभाल एवं भक्ति योग विषय पर अमृत प्रवचन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है वह अपनी पारिवारिक सामाजिक इच्छा पूर्ति करने के लिए आधुनिक युग में धन कमाने की मशीन बनकर रह गया है लेकिन स्वस्थ जीवन जीने के लिए मनुष्य को आत्म शांति भी आवश्यक है जिसे संसार के लोगों ने भुला दिया है। संसार के लोग सिर्फ धन कमाने में ही कुछ भी करने को तत्पर है लेकिन संसार के लोगों का लक्ष्य सिर्फ धन कमाना ही रह गया है जो कि अनुचित है। मनुष्य को यदि परिवार में शांति रखना है तो परिवार को भी समय देना आवश्यक है। आपसी सद्भाव प्रेम के अभाव में ही बच्चे संस्कारों से दूर हो रहे हैं और संस्कारों के दूर होने के कारण ही प्रतिदिन समाचार पत्रों में नई-नई आत्महत्या, हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। संस्कारों की सुरक्षा के बिना विकसित समाज की परिकल्पना नहीं हो सकती है। मनुष्य व्यापार में इतना व्यस्त हो गया है कि वह आत्म शांति और कल्याण व भगवान की भक्ति तपस्या के लिए भी समय नहीं निकल पा रहा है चिंतन का विषय है। संयुक्त परिवारों में कब बच्चा बड़ा हो जाता और संस्कारित होकर अपनी जिम्मेदारी संभाल लेता पता नहीं चलता था लेकिन आधुनिक युग में एकल परिवार होने से बच्चे को संस्कार नहीं मिल पा रहे हैं इसी कारण समाज में दुर्घटनाएं सामने आ रही है। आज से 25 साल पहले 20--25 परिवार एक गुवाड़ी में एक साथ रहते थे। बच्चे खेल-खेल में संस्कारों का आदान-प्रदान करते थे लेकिन आज मल्टी में रहने के कारण बच्चों में संस्कारों की कमी होती जा रही है चिंतन का विषय है। सफलता के लिए मनुष्य कठिन परिश्रम कर बहुत मूल्य चूका रहा है। मनुष्य को स्वयं के स्वास्थ्य उपचार के लिए भी समय नहीं है। 45 साल पहले भारत देश में राजा हरिश्चंद्र ,भरत मिलाप ,रामायण, महाभारत आदि पर फ़िल्में और धारावाहिक का निर्माण होता था जिससे समाज में मर्यादा और संस्कार सीखने को मिलते थे लेकिन समय परिवर्तित हो रहा है और फ़िल्में निजी जिंदगी में वह सब कुछ दिखा रही है जिसे समाज और परिवार एक साथ बैठकर नहीं देख सकते है इसमें सुधार लाना आवश्यक है नहीं तो समाज अपनी दिशा से विहीन होकर भटक जाएगा। फिल्मों में अभद्रता के कारण ही समाज में विकृतियां सामने आ रही है। संस्कारों के अभाव के कारण ही रेमंड ग्रुप के मालिक विजय सिंघानिया को उनके अपने पुत्र गौतम सिंघानिया ने अपने बिजनेस और घर से दूर कर दिया था। आधुनिक युग में धन कमाने के साथ-साथ बच्चों को संस्कार सीखना भी आवश्यक है। बच्चों को शक्तिशाली बनाना है तो जंक व फ़ास्ट फूड से बचाना होगा। आधुनिक भोजन शैली में सूर्य की रोशनी से विटामिन ग्रहण करना भी आवश्यक है। युवा वर्ग यूट्यूब स्टार बनने के शॉर्टकट तरीके ढूंढ रहा है जो कि सर्वथा अनुचित है। मोबाइल पर वीडियो गेम एक घातक रोग का रूप ले रहा है इससे कई बच्चे मौत का शिकार भी हो रहे हैं ।हमें बच्चों को मोबाइल से दूर करना होगा। उन्हें धरातल पर आधारभूत संस्कारों की शिक्षा भी सीखना होगी। आत्मा की शांति के लिए किसी भी स्कूल में किसी भी पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान नहीं किया जा रहा है चिंतन का विषय है इसीलिए मनुष्य तनाव की ओर आगे बढ़ रहा है चिंतन का विषय है।इस अवसर पर इस्कॉन केंद्र नीमच के माताजी डॉक्टर निरुपा झा , वरुण झा पीके यादव, अर्पित खुंतवाल, जंयत सिंह चौहान ,डॉक्टर अतुल पाटीदार, रघुनंदन प्रसाद, रोटरी क्लब नीमच के अध्यक्ष शरद जैन, सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य एवं नगर के व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। धर्म सभा का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया तथा आभार यजुवेंद्र सिंह भाटिया ने व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...

February 18, 2026 02:25 PM

बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....

February 18, 2026 02:22 PM

आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....

February 18, 2026 02:19 PM

सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...

February 18, 2026 02:07 PM

स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

February 18, 2026 01:13 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने ली किसान उत्‍पादक संगठनों की बैठक....

February 18, 2026 01:05 PM

जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्‍यौहार मनाने की परम्‍परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...

February 18, 2026 12:55 PM

पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....

February 18, 2026 12:54 PM

हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्‍चों के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....

February 18, 2026 12:51 PM

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न...

February 18, 2026 12:50 PM

उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...

February 18, 2026 12:38 PM

बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....

February 18, 2026 12:37 PM

फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..

February 18, 2026 10:43 AM

रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....

February 18, 2026 10:29 AM

नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...

February 18, 2026 09:58 AM

आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...

February 18, 2026 09:39 AM

नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...

February 18, 2026 09:36 AM

सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...

February 18, 2026 08:24 AM

जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण...

February 18, 2026 06:37 AM