FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस राज्य स्तरीय समारोह, उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति अपनाना समय की जरूरत- उप मुख्यमंत्री, 15 औद्योगिक इकाइयों को कारखाना सुरक्षा पुरस्कार, सुरक्षा पुस्तिका का ई-विमोचन.....

  Updated : March 04, 2026 01:07 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

जयपुर :- राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम-रीपा) में बुधवार को 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति अपनाने को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल औद्योगिक विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत–2047” के विजन को साकार करने के लिए सुरक्षित और सुदृढ़ औद्योगिक वातावरण अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योगों में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने तथा श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। डॉ. बैरवा ने कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल न केवल श्रमिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि उद्योगों की उत्पादकता बढ़ाने और देश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य उद्योगों और संस्थानों में कार्यरत लोगों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को मजबूत करना है उन्होंने औद्योगिक इकाइयों से आधुनिक तकनीकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेंसर आधारित निगरानी और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे उपायों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों के माध्यम से संभावित खतरों की समय रहते पहचान कर दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकता है और कार्यस्थलों पर सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन, संभावित खतरों का समय रहते आकलन तथा आधुनिक तकनीकों का उपयोग दुर्घटनाओं की रोकथाम में अत्यंत सहायक है। उन्होंने उद्योगों से श्रमिकों और कर्मचारियों को नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण देने और कार्यस्थलों को सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर उनके द्वारा सुरक्षा जागरूकता पर आधारित पुस्तिका का ई-विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में कारखाना सुरक्षा पुरस्कार योजना-2026 के अंतर्गत औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों को सम्मानित किया गया। इसके तहत वृहद, मध्यम और लघु श्रेणियों में चयनित कुल 15 औद्योगिक इकाइयों को कारखाना सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। डॉ. बैरवा ने कहा कि सुरक्षा के उच्च मानकों को अपनाने वाले उद्योग श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी नई दिशा देते हैं। यह समारोह कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद- राजस्थान स्टेट चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य निरीक्षक, कारखाना एवं बॉयलर्स श्री हरिश कुमार गुप्ता, उप मुख्य निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, राजस्थान चैप्टर श्री हरीशंकर सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों के अधिकारी, विशेषज्ञ और प्रतिनिधि, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य तथा कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवानिया महाराज में रिलायंस जिओ का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान..

March 04, 2026 02:37 PM

सी.आर.पी.एफ. में हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया होली पर्व...

March 04, 2026 02:11 PM

स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा की जयंती पर विधानसभा में श्रद्धांजलि, जावद से शुरू हुई जनसंघ की पहली राजनीतिक जीत, सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अनेक नेताओं ने किया नमन....

March 04, 2026 01:53 PM

55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस राज्य स्तरीय समारोह, उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति अपनाना समय की जरूरत- उप मुख्यमंत्री, 15 औद्योगिक इकाइयों को कारखाना सुरक्षा पुरस्कार, सुरक्षा पुस्तिका का ई-विमोचन.....

March 04, 2026 01:07 PM

रंगों के त्योहार पर खुशियों की बौछार.... बोले बुरा ना मानो होली है........कुर्राटिए लगाते हुए रंगों की मस्ती में मस्त होकर झुमे, सुबह से शाम तक उड़ा शांति और सद्भाव का रंग....

March 04, 2026 12:18 PM

नीमच में जहरीला पदार्थ सेवन से नक्श मौत, पुलिस जांच में जुटी...

March 04, 2026 10:27 AM

नगर भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, जननायक श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा जी की जयंती पर दी गई भावांजली

March 04, 2026 10:01 AM

भगवानपुरा में बाड़े में लगी भीषण आग, ग्रामीणों और दमकल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा...

March 04, 2026 09:56 AM

आस्था के केंद्र मोड़ी माता मंदिर में चरमराई सफाई व्यवस्था, धर्मशाला व यात्री प्रतीक्षालय के बाहर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु परेशान, नवरात्रि से पहले सफाई की मांग तेज....

March 04, 2026 06:58 AM

शीतला सप्तमी से पूर्व अव्यवस्थित पड़ा शीतला माता मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, नागरिकों ने नगर परिषद से की तत्काल साफ-सफाई की मांग....

March 04, 2026 05:42 AM

मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग, वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार....

March 04, 2026 12:26 AM

होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस का मेगा एक्शन, तीन सप्ताह में 3 करोड़ 73 लाख से अधिक कीमत के 1835 गुम/चोरी मोबाइल बरामद, साइबर विश्लेषण से मिली ऐतिहासिक सफलता....

March 04, 2026 12:20 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 04, 2026 12:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 03, 2026 11:56 PM

काम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, खीमला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बिहारी श्रमिक की मौत, होली के दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

March 03, 2026 05:08 PM

मौत के मुहाने से लौटाया जीवन, इंस्टाग्राम वीडियो देख MP पुलिस की तत्परता, एक घंटे में खेत से मिला युवक....

March 03, 2026 03:37 PM

सागवान की 2900 किलो अवैध लकड़ी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

March 03, 2026 03:26 PM

जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गाय के मिलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 03, 2026 03:22 PM

रचा कीर्तिमान फरवरी में 1.82 मिलियन टन माल लदान, किसी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...

March 03, 2026 03:19 PM