सरवानिया महाराज में रिलायंस जिओ का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान..
Updated : March 04, 2026 02:37 PM
DESK NEWS
बिजनेस
सरवानिया महाराज :- शहर में पिछले दो दिनों से रिलायंस जियो का नेटवर्क बाधित होने से हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क ठप होने के कारण न तो कॉल सही से लग पा रही हैं और न ही इंटरनेट सेवा सुचारू रूप से काम कर रही है। इससे व्यापारियों, विद्यार्थियों और ऑनलाइन कार्य करने वाले लोगों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार फोन में पूरा नेटवर्क सिग्नल दिखने के बावजूद कॉल ड्रॉप हो रही है या आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही। वहीं इंटरनेट स्पीड बेहद धीमी होने से ऑनलाइन पेमेंट, बैंकिंग सेवाएं और शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को आवश्यक कार्यों के लिए अन्य नेटवर्क का सहारा लेना पड़ रहा है। नेटवर्क समस्या को लेकर कंपनी के एमएसएल राशील सक्सेना से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे फोन पर बात नहीं हो सकी। वहीं कंपनी के जेपीएम विजय चतुर्वेदी ने बताया कि कहीं लाइन में तकनीकी फॉल्ट आ गया था। उनके अनुसार नेटवर्क को कल ही ठीक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी टीम मौके पर कार्य कर रही है और जल्द ही समस्या का पूर्ण समाधान कर दिया जाएगा. हालांकि, उपभोक्ताओं का कहना है कि समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। पूरे नगर में अब भी नेटवर्क बाधित है। लोगों ने कंपनी से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या से उन्हें दोबारा न जूझना पड़े।
और खबरे
TET परीक्षा को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक माधव मारू को सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग.….
April 10, 2026 07:18 AM
मध्यप्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा पाठ्यक्रम, नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में, प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालयों में प्रारंभ होगा कोर्स...
April 10, 2026 05:08 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 10, 2026 04:17 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 10, 2026 04:14 AM
खेत में रखे चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू...
April 09, 2026 03:40 PM
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश...
April 09, 2026 02:58 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 54,714 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी…
April 09, 2026 02:34 PM
करोड़ों के आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, गुर्गे फरार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस....
April 09, 2026 02:03 PM
जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन...
April 09, 2026 01:46 PM
महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....
April 09, 2026 01:46 PM
नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन.....
April 09, 2026 01:45 PM
जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण....
April 09, 2026 01:45 PM
नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित....
April 09, 2026 01:44 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत, 18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण....
April 09, 2026 01:44 PM
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे...
April 09, 2026 01:43 PM
रतनगढ़ मंडल में गांव चलो बस्ती चलो अभियान का भव्य आगाज, वरिष्ठों का सम्मान और जनसंवाद....
April 09, 2026 01:40 PM
आर्म्स एक्ट प्रकरण में 11 वर्षों से फरार अंतर्राज्यीय आरोपी असलम उर्फ लाला गिरफ्तार...
April 09, 2026 01:16 PM
चीताखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया गया आठवां पोषण पखवाडा...
April 09, 2026 12:45 PM
नीमच में कांग्रेस का हल्ला बोल, किसानों के मुद्दों पर कलेक्ट्रेट का घेराव, भजन गाकर जताया विरोध, गेहूं खरीदी में देरी, मुआवजा और सड़कों की बदहाली को लेकर प्रदर्शन, पीड़ित किसानों के हाथों सौंपा ज्ञापन.…
April 09, 2026 12:32 PM