रंगों के त्योहार पर खुशियों की बौछार.... बोले बुरा ना मानो होली है........कुर्राटिए लगाते हुए रंगों की मस्ती में मस्त होकर झुमे, सुबह से शाम तक उड़ा शांति और सद्भाव का रंग....
Updated : March 04, 2026 12:18 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
आयोजन
चीताखेड़ा :- रंगों के पर्व होली की उमंग में पूरा अंचल बुधवार को रंग गुलाल की मस्ती और हर्ष के रंग और खुशी में डूबा नजर आया।परम्परा, प्रतिष्ठा और अनुशासन का त्योहार उमंग और उल्लास के साथ अंचल में धूमधाम से मनाया। छोटे-छोटे बच्चे हाथों में रंग की बोतलें और पिचकारियां लेकर गली मौहल्ले में दौड़ते बुरा न मानों होली है......कुर्राटिए लगाते हुए दिखाई दिए। कहीं तिलक होली का सिलसिला चला तो कहीं रंगीन चेहरों से मस्तानों की टोलियां तो कहीं कपड़ा फाड टोली ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ कर थिरके। कपड़ा फाड़ होली बस स्टैंड पर जमकर बनाई गई। मित्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और सेल्फी पोज लेकर इस पल को यादगार बनाया।पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अर्ल्ट मोड़ पर नजर आया और सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए अंचल में रंगों का त्योहार उमंग, उत्साह और सादगी के साथ धूमधाम से बुधवार को मनाया गया। होली की दस्तक के साथ ही गांव का बाजार रंगों और पिचकारियों व गुलाल की सजी कतारें राहगीरों को आकर्षित कर रही थी। ग्रामीणों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। अल सुबह से ही युवा रंग-बिरंगे रंगों से रंगे- पुते होली की मस्ती में नजर आए। छोटे-छोटे बच्चे गली मौहल्ले में एक दूसरे के घरों में पहुंचकर रंग और गुलाल आपस में मलते- रगड़ते नजर आए। युवतियां व महिलाएं भी पीछे नहीं रही।धुलेंडी पर ग्रामीण क्षेत्र के कई प्रमुख गांव के गली -मोहल्ले में बच्चों ,महिलाओं व पुरुषों ने होली खेली। धुलेंडी पर इस बार हनुमान गदा, त्रिशूल और सांप की बीन जैसी डिजाइन वाली पिचकारियां पहली बार ग्रामीणों के बाजार में आई, जिससे खासा आकर्षण बटोरा।शावर स्टाइल पिचकारी, कार्टून केरेक्टर,प्रेशर पंप वाली पिचकारियां बच्चों को खूब भाई। इस दौरान गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर गांव में विभिन्न चौराहों पर पुलिस की टुकड़ी टू-व्हीलर वाहन पर गली -कुचियों में गस्त करती रही।
और खबरे
सी.आर.पी.एफ. में हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया होली पर्व...
March 04, 2026 02:11 PM
स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा की जयंती पर विधानसभा में श्रद्धांजलि, जावद से शुरू हुई जनसंघ की पहली राजनीतिक जीत, सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अनेक नेताओं ने किया नमन....
March 04, 2026 01:53 PM
55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस राज्य स्तरीय समारोह, उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति अपनाना समय की जरूरत- उप मुख्यमंत्री, 15 औद्योगिक इकाइयों को कारखाना सुरक्षा पुरस्कार, सुरक्षा पुस्तिका का ई-विमोचन.....
March 04, 2026 01:07 PM
रंगों के त्योहार पर खुशियों की बौछार.... बोले बुरा ना मानो होली है........कुर्राटिए लगाते हुए रंगों की मस्ती में मस्त होकर झुमे, सुबह से शाम तक उड़ा शांति और सद्भाव का रंग....
March 04, 2026 12:18 PM
नीमच में जहरीला पदार्थ सेवन से नक्श मौत, पुलिस जांच में जुटी...
March 04, 2026 10:27 AM
नगर भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, जननायक श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा जी की जयंती पर दी गई भावांजली
March 04, 2026 10:01 AM
भगवानपुरा में बाड़े में लगी भीषण आग, ग्रामीणों और दमकल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा...
March 04, 2026 09:56 AM
आस्था के केंद्र मोड़ी माता मंदिर में चरमराई सफाई व्यवस्था, धर्मशाला व यात्री प्रतीक्षालय के बाहर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु परेशान, नवरात्रि से पहले सफाई की मांग तेज....
March 04, 2026 06:58 AM
शीतला सप्तमी से पूर्व अव्यवस्थित पड़ा शीतला माता मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, नागरिकों ने नगर परिषद से की तत्काल साफ-सफाई की मांग....
March 04, 2026 05:42 AM
मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग, वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार....
March 04, 2026 12:26 AM
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस का मेगा एक्शन, तीन सप्ताह में 3 करोड़ 73 लाख से अधिक कीमत के 1835 गुम/चोरी मोबाइल बरामद, साइबर विश्लेषण से मिली ऐतिहासिक सफलता....
March 04, 2026 12:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 04, 2026 12:08 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 03, 2026 11:56 PM
काम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, खीमला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बिहारी श्रमिक की मौत, होली के दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...
March 03, 2026 05:08 PM
मौत के मुहाने से लौटाया जीवन, इंस्टाग्राम वीडियो देख MP पुलिस की तत्परता, एक घंटे में खेत से मिला युवक....
March 03, 2026 03:37 PM
सागवान की 2900 किलो अवैध लकड़ी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 03, 2026 03:26 PM
जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गाय के मिलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 03, 2026 03:22 PM
रचा कीर्तिमान फरवरी में 1.82 मिलियन टन माल लदान, किसी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...
March 03, 2026 03:19 PM
बहुचर्चित अजयराज सिंह झाला हत्या काण्ड, हत्या के फरार मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का 5 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त..
March 03, 2026 03:18 PM