पुलिस कार्यवाही के नाम पर महिला से 1,52,000रू. की ठगी करने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास...
Updated : June 23, 2025 07:36 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
जावद। श्रीमती शुभा रिछारिया दीक्षित, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जावद द्वारा पुलिस कार्यवाही कराये जाने के नाम पर महिला से 1,52,000रू की ठगी करने वाले आरोपी श्यामसिंह पिता परथेसिंह राजपूत, उम्र 53 वर्ष, ग्राम-चीताखेड़ा, जिला-नीमच को धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000 रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री योगेश कुमार तिवारी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 31 जनवरी 2024 को फरियादिया शिमला ने थाना रतनगढ़ में एक आवेदन-पत्र दिया जिसके अनुसार उसके काका ससुर के पोते से हुवे विवाद की रिपोर्ट लिखवाने वह उसकी ननद ममता के साथ नीमच कोर्ट गई थी। जहाँ पर उसको आरोपी श्यामसिंह मिला जिसको उसकी ननद पहचानती थी। आरोपी ने फरियादीया का आवेदन टाईप करवाकर महिला थाने पर दिलवाया और वह फरियादीया के साथ एस.पी. ऑफिस गया, जहाँ वह अकेला ऑफिस के अंदर गया और बहार आकर फरियादीया से बोला की आपके आवेदन पर कार्यवाही करने के लिये 5000रूपये देना होंगे, जिस पर से फरियादीया ने आरोपी को 5000रू. दिये। इसी प्रकार आगे कार्यवाही किये जाने के नाम पर समय-समय पर आरोपी द्वारा फरियादीया से रूपयों की मांग की गई, जिस पर से फरियादीया द्वारा बैंक से निकालकर व मंगलसुत्र को गिरवी रखकर रूपयों की व्यवस्था की गई, जिसको नगद व फोनपे के माध्यम से कुल 1,52,000रूपयां को आरोपी को दिये गये। इसके बाद भी कोई पुलिस कार्यवाही नहीं होने से फरियादीया द्वारा आरोपी के विरूद्ध कार्यवाहीं किये जाने के लिये आवेदन थाना रतनगढ़ में दिया गया। फरियादीया द्वारा दिये गये आवेदन पर कार्यवाही करते हुवे रतनगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध एफआईआर पंजीबद्ध की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र जावद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादीया सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर छल किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी योगेश कुमार तिवारी, एडीपीओ द्वारा की गई।
और खबरे
श्री कामधेनु बालाजी मंदिर शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा...
November 25, 2025 03:58 PM
संविधान दिवस पर संगम विश्वविद्यालय में होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन...
November 25, 2025 03:55 PM
सांसद खेल महोत्सव में आठ प्रकार की खेल गतिविधियां होगी आयोजित - सांसद श्री गुप्ता...
November 25, 2025 01:44 PM
विधायक परिहार ने की स्व.भेरूलाल किलोरिया की स्मृति में 5 लाख की घोषणा
November 25, 2025 01:36 PM
26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अल्टो कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार, रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
November 25, 2025 01:23 PM
कुमावत समाज ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, छात्रावास हेतु भूखंड निरस्तीकरण पर कड़ा विरोध...
November 25, 2025 12:53 PM
विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर झांसी रानी सम्मान से राठौड़ का अभिनन्दन, बालिकाओं को शिक्षा दो, संस्कार दो, डर निकाल कर निडरता दो - लक्ष्मण सिंह राठौड़...
November 25, 2025 12:50 PM
चीताखेडा के श्री चन्द प्रभु जिनालय के शिखर कलश पर चढ़ाई वार्षिय धर्म ध्वजा....
November 25, 2025 12:27 PM
ओरेंज द वर्ल्ड के अन्तर्गत इनरव्हील ने किया छात्राओं को जागरूक....
November 25, 2025 11:03 AM
एसआईआर अभियान में नीमच जिले ने हांसिल की बड़ी उपलब्धी, जिले में 79.07 प्रतिशत ईम्युरेशन फार्म हुए डिजिटाईज्ड- जावद वि.स.82.49 प्रतिशत फार्म डिजिटाईज कर पहले स्थान पर, जिले में 4 लाख 89 हजार से अधिक फार्म डिजिटाइज किए गए...
November 25, 2025 10:30 AM
तहसीलदार श्री निगम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर, एस.आई.आर.कार्य की प्रगति का जायजा लिया...
November 25, 2025 10:29 AM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 94 आवेदकों की सुनी समस्याएं..
November 25, 2025 10:29 AM
खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान, 1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम, मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2023 में किया था शिलान्यास...
November 25, 2025 10:28 AM
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा का 02 दिवसीय जिला नीमच भ्रमण, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, पुलिस चोकियों का किया निरीक्षण....
November 25, 2025 10:05 AM
डंपर दुर्घटना में आदिवासी युवक की मौत के बाद चक्का जाम कर किया प्रदर्शन, प्रशासन की समझाइश के बाद खुला जाम...
November 25, 2025 08:14 AM
कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बूथ लेवल अधिकारी कुमारी नीलू गौड़, मातृ-वियोग के क्षणों में भी निभाया बूथ लेवल अधिकारी का दायित्व....
November 25, 2025 02:09 AM
डायल - 112 की त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई ने बचाया नागरिकों का जीवन....
November 25, 2025 02:06 AM
नीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, रात्रि मे कॉम्बिंग गश्त के दौरान 153 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में की कार्यवाही....
November 25, 2025 02:04 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 25, 2025 02:03 AM