FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आयुर्वेद और वनोषधियों का संरक्षण मेरे जीवन का लक्ष्य है - गुरूजी, सिटी रोड बगीचे में नक्षत्र वाटिका में पोधारोपण का शुभारम्भ...

  Updated : June 29, 2025 10:00 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच। मेरे गुरु मुझे भागवत कथाकार बनाना चाहते थे लेकिन जब मैंने आयुर्वेद और वनोषधियों के बारे में पढना शुरू किया तो मेरा झुकाव इस और हो गया और आज मुझे इस बात का संतोष है कि मैं आयुर्वेद के माध्यम से असाध्य रोगियों को रोगमुक्त करने का पुण्य कार्य कर रहा हूँ | यह बात महामंडलेश्वर श्री श्री सुरेशानंद जी शास्त्री गुरूजी ने नक्षत्र वाटिका में पौधारोपण करने के अवसर पर कही | उन्होंने कहा कि वनस्पतियों और वनोषधियों का संरक्षण और उनका रोग मुक्ति के लिए प्रयोग ही मेरे द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा का उद्देश्य है | यदि हर मोहल्ले और कालोनियों में हर घर में पांच –पांच औषधीय पौधे लगाए जाएँ तो हम अपने घरों के आस-पास ही इन औषधियों का संरक्षण कर सकते हैं और इनके प्रयोग से कई बीमारियों से दूर रहकर स्वस्थ रह सकते हैं | आदरणीय गुरूजी के निर्देशन में आरोग्य भारती और संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था द्वारा सिटी रोड बगीचे पर विकसित की जाने वाली नक्षत्र वाटिका में गुरूजी द्वारा रुद्राक्ष और अमलतास के पौधे लगाकर पौधारोपण कार्य का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संतोष चौपडा ने कहा कि आयुर्वेद और वनोषधियां हमारी अमूल्य निधि है , इनके संरक्षण और नक्षत्र वाटिका के विकास में आवश्यक सहयोग नगर पालिका प्रदान करे इस हेतु मैं नगर पालिका अध्यक्ष से कहूँगा | नक्षत्र वाटिका की परिकल्पना और उसके उद्देश्य पर आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष अजय भटनागर ने प्रकाश डाला | नक्षत्र वाटिका के स्वरूप पर चर्चा करते हुए डॉ आशीष जोशी ने कहा कि हमारे शास्त्रों में नक्षत्रों उनकी राशियों और उन्हें नियंत्रित करने वाली वनस्पतियों के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण मिलता है | इस नक्षत्र वाटिका में हर नक्षत्र की दिशा के अनुसार उसके स्वामी पौधों को लगाया जाएगा | विकसित होने के बाद यह वाटिका देव मंदिर तुल्य हो जायेगी |
कार्यक्रम के प्रारम्भ में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत आरोग्य भारती के नगर अध्यक्ष पारस जैन , संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी , आरोग्य भारती के राज्य प्रतिनिधि डॉ.आशीष जोशी , श्रीमती मीना जायसवाल , पेंशनर संघ के प्रांतीय सचिव गोपालसिंह राठोड , विद्युत् कर्मचारी पेंशनर संघ के घीसालाल जोशी , पतंजली योग समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण सोलंकी और साहित्य परिषद नीमच के सदस्य डॉ. संजय जोशी ने किया |
राजेन्द्र जारोली , नवींन अग्रवाल और आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ आशीष सोनी,रमेश मोरे तथा सी के शर्मा ने अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि पूज्य गुरूजी को सम्मानित किया | आभार संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संरक्षक नवीन अग्रवाल ने माना | कार्यक्रम का संचालन साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने किया | इस अवसर पर श्रीमती ज्ञानू व्यास , लक्ष्मी प्रेमाणी ,ममता तिवारी, अनील डबकरा, राजेश जायसवाल ,कीर्ति कुमार चौधरी , पारस नागोरी ,उमरावसिंह गुर्जर ,दुर्गाशंकर कोली , सहित बड़ी संख्या में आयुर्वेद प्रेमी नागरिक गण उपस्थित थे |

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राज्य शिक्षक संघ की बैठक संपन्न..

June 29, 2025 10:27 PM

इंजीनियर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, मनीष विजयवर्गीय अध्यक्ष, राजेश गुप्ता सचिव,कोषाध्यक्ष आरके त्रिवेदी निर्वाचित....

June 29, 2025 10:26 PM

जाट -विजयपुर मार्ग पर पिकअप वाहन से गिरने पर 30 वर्षीय युवक की हुई मौत व एक युवक घायल, रोड पर अमानक रूप से बने हुए स्पीड ब्रेकर से हुआ हादसा...

June 29, 2025 10:22 PM

शिवभक्तों को तोहफा, महाकाल मंदिर में कांवड़ यात्रियों को मिलेगी VIP सुविधा...

June 29, 2025 10:18 PM

मध्य प्रदेश में शिक्षकों की 70 हजार खाली पोस्ट पर गेस्ट टीचर्स की होगी भर्ती....

June 29, 2025 10:16 PM

01 वर्ष पुराने अपराध में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बघाना पुलिस को मिली सफलता....

June 29, 2025 10:11 PM

अल्टो कार में तस्करी कर ले जाया जा रहा 30 किलो 960 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद...

June 29, 2025 10:09 PM

आचार्य सत्य सिद्धा गिरी के मुखारबिन्द से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं रूद्राभिषेक का आयोजन 20 जुलाई से...

June 29, 2025 10:07 PM

संस्कारों का जीवन में विशेष महत्व, हर घर बने संस्कार शाला- लक्ष्मी प्रेमाणी, सावन में कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम मातृ सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न..

June 29, 2025 10:05 PM

एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ना पर्यावरण और संवेदनाओं का संरक्षण है-आईजी दत्ता, सीआरपीएफ व एनएसएसजी ने फायरिंग रेंज में रोपे 501 पौधे....

June 29, 2025 10:03 PM

आयुर्वेद और वनोषधियों का संरक्षण मेरे जीवन का लक्ष्य है - गुरूजी, सिटी रोड बगीचे में नक्षत्र वाटिका में पोधारोपण का शुभारम्भ...

June 29, 2025 10:00 PM

पानी आजा, पानी आजा के आह्वान के साथ हाथ मे मजीरे लिए, सनातन संस्कृति की परम्परा के साथ बच्चे निकल पड़े इंद्रदेव को मनाने…

June 29, 2025 09:58 PM

मालवीय लोहार समाज की बैठक आयोजित....

June 29, 2025 09:56 PM

एनजीटी के आदेशों की पालना नहीं कर रहा जिंदल शॉ लिमिटेड, एक बार फिर से संघर्ष सेवा समिति पुर का पुनः बड़ा आंदोलन करने की तैयारी का निर्णय...

June 29, 2025 09:54 PM

डीजीपी मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना द्वारा की गई, इन्दौर संभाग के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, संभाग के सभी जिलों की पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन इंदौर की जनता को मिलें इसके लिये हमेशा प्रयासरत् रहने की बात पर दिया जोर...

June 29, 2025 09:52 PM

आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा तय, बैरागी समाज की बैठक में हुई चर्चा..

June 29, 2025 09:50 PM

एन ए सी पेंशनर संघ निधि आपके निकट कार्यक्रम में चर्चा कर श्री शर्मा ने भाग लिया...

June 29, 2025 09:49 PM

शाखा अधिकारी श्रीमती आयवना शांतवना सेवानिवृत्ति कल....

June 29, 2025 09:48 PM

यदि बच्चे माता-पिता की देखभाल नहीं कर रहे, तो ऐसे कर सकते हैं केस...

June 29, 2025 09:46 PM