शिवभक्तों को तोहफा, महाकाल मंदिर में कांवड़ यात्रियों को मिलेगी VIP सुविधा...
Updated : June 29, 2025 10:18 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

धार्मिक
उज्जैन :- प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अब तक नेता, अधिकारियों आदि को ही विशेष प्रवेश द्वार से प्रवेश की सुविधा मिलती रही है, लेकिन अब श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलने जा रहा है। मंदिर समिति ने सैकड़ों किलोमीटर की पद यात्रा कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने आने वाले कांवड़ियों के लिए चार नंबर गेट से प्रवेश की व्यवस्था की है। वर्तमान में यह द्वार 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट वाले श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित है। कांवड़ यात्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र में निशुल्क महाप्रसादी भी ग्रहण कर सकेंगे।
कांवड़ यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा - श्रावण मास में देशभर से हजारों कांवड़ यात्री गंगा, नर्मदा सहित अन्य प्रमुख नदियों का जल लेकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने उज्जैन आते हैं। इस बार भी 11 जुलाई से नौ अगस्त श्रावणी पूर्णिमा तक संपूर्ण श्रावण मास में भगवान के जलाभिषेक का सिलसिला चलेगा। दूरदराज से सैकड़ों किलोमीटर की पद यात्रा करते हुए महाकाल के दर आने वाले कांवड़ यात्रियों को भगवान के जलाभिषेक में परेशानी न हो, इसलिए इनके प्रवेश की व्यवस्था चार नंबर गेट से की गई है अत्यधिक भीड़ होने से यह व्यवस्था स्थगित रहेगी -
इस विशेष द्वार से कांवड़ यात्री मंदिर में प्रवेश कर विश्राम धाम, सभा मंडप के रास्ते गणेश व कार्तिकेय मंडपम् में पहुंचेंगे तथा यहां लगे जलपात्र से जल अर्पण कर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मंदिर के बाहर निकलेंगे। कांवड़ यात्रियों को विशेष द्वार से प्रवेश की सुविधा सप्ताह में चार दिन मंगलवार से शुक्रवार तक सुबह छह बजे से शाम 4 बजे तक मिलेगी। शनिवार, रविवार व सोमवार को अत्यधिक भीड़ होने से यह व्यवस्था स्थगित रहेगी।
जल पाइप के माध्यम से भगवान को अर्पित होगा जल- - हालांकि कांवड़ यात्री भीड़ भरे इन दिनों में भी भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें श्री महाकाल महालोक के नंदी द्वार से सामान्य दर्शनार्थियों की कतार में लगना पड़ेगा। दो स्थानों पर लगेंगे जल पात्र श्रावण में भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में दो स्थानों सभा मंडप व कार्तिकेय मंडपम में जल पात्र लगाए जाएंगे। भक्त इन पात्रों में जल अर्पण करेंगे और जल पाइप के माध्यम से भगवान को अर्पित होगा।
भोले के भक्तों को नहीं होगी परेशानी - बता दें आम दिनों में भगवान महाकाल को केवल आरओ जल ही अर्पित किया जाता है। उज्जैन महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि विशेष प्रबंध होंगे महाकाल मंदिर में कांवड़ यात्रियों के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उनके लिए चार नंबर गेट से प्रवेश की विशेष सुविधा रहेगी। बड़ी कांवड़ यात्राओं के लिए भी विशेष प्रबंध रहेंगे। भोले के भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
और खबरे
राज्य शिक्षक संघ की बैठक संपन्न..
June 29, 2025 10:27 PM

इंजीनियर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, मनीष विजयवर्गीय अध्यक्ष, राजेश गुप्ता सचिव,कोषाध्यक्ष आरके त्रिवेदी निर्वाचित....
June 29, 2025 10:26 PM

जाट -विजयपुर मार्ग पर पिकअप वाहन से गिरने पर 30 वर्षीय युवक की हुई मौत व एक युवक घायल, रोड पर अमानक रूप से बने हुए स्पीड ब्रेकर से हुआ हादसा...
June 29, 2025 10:22 PM

शिवभक्तों को तोहफा, महाकाल मंदिर में कांवड़ यात्रियों को मिलेगी VIP सुविधा...
June 29, 2025 10:18 PM

मध्य प्रदेश में शिक्षकों की 70 हजार खाली पोस्ट पर गेस्ट टीचर्स की होगी भर्ती....
June 29, 2025 10:16 PM

01 वर्ष पुराने अपराध में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बघाना पुलिस को मिली सफलता....
June 29, 2025 10:11 PM

अल्टो कार में तस्करी कर ले जाया जा रहा 30 किलो 960 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद...
June 29, 2025 10:09 PM

आचार्य सत्य सिद्धा गिरी के मुखारबिन्द से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं रूद्राभिषेक का आयोजन 20 जुलाई से...
June 29, 2025 10:07 PM

संस्कारों का जीवन में विशेष महत्व, हर घर बने संस्कार शाला- लक्ष्मी प्रेमाणी, सावन में कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम मातृ सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न..
June 29, 2025 10:05 PM

एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ना पर्यावरण और संवेदनाओं का संरक्षण है-आईजी दत्ता, सीआरपीएफ व एनएसएसजी ने फायरिंग रेंज में रोपे 501 पौधे....
June 29, 2025 10:03 PM

आयुर्वेद और वनोषधियों का संरक्षण मेरे जीवन का लक्ष्य है - गुरूजी, सिटी रोड बगीचे में नक्षत्र वाटिका में पोधारोपण का शुभारम्भ...
June 29, 2025 10:00 PM

पानी आजा, पानी आजा के आह्वान के साथ हाथ मे मजीरे लिए, सनातन संस्कृति की परम्परा के साथ बच्चे निकल पड़े इंद्रदेव को मनाने…
June 29, 2025 09:58 PM

मालवीय लोहार समाज की बैठक आयोजित....
June 29, 2025 09:56 PM

एनजीटी के आदेशों की पालना नहीं कर रहा जिंदल शॉ लिमिटेड, एक बार फिर से संघर्ष सेवा समिति पुर का पुनः बड़ा आंदोलन करने की तैयारी का निर्णय...
June 29, 2025 09:54 PM

डीजीपी मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना द्वारा की गई, इन्दौर संभाग के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, संभाग के सभी जिलों की पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन इंदौर की जनता को मिलें इसके लिये हमेशा प्रयासरत् रहने की बात पर दिया जोर...
June 29, 2025 09:52 PM

आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा तय, बैरागी समाज की बैठक में हुई चर्चा..
June 29, 2025 09:50 PM

एन ए सी पेंशनर संघ निधि आपके निकट कार्यक्रम में चर्चा कर श्री शर्मा ने भाग लिया...
June 29, 2025 09:49 PM

शाखा अधिकारी श्रीमती आयवना शांतवना सेवानिवृत्ति कल....
June 29, 2025 09:48 PM

यदि बच्चे माता-पिता की देखभाल नहीं कर रहे, तो ऐसे कर सकते हैं केस...
June 29, 2025 09:46 PM
