FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बारिश शुरू होते ही देपरिया मार्ग किचड़ से लथपथ हो जाता है, किसान खेतों तक कैसे पहुंचे....

  Updated : July 04, 2025 10:07 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- सरकार योजनाएं बनाने में माहिर हैं अमल करने में फिसड्डी। अपने वोटरों एवं आमजनता को भ्रमित करने लोकलुभावनी ऐसी-ऐसी योजनाएं तैयार कर अपना चुनावी उल्लू सीधा कर फिर ऐसी योजनाओं को कोई तवज्जो नहीं दी जाती है। और ऐसी योजनाएं कुछ ही दिनों में प्लाप हो जाती है। इसी तरह सरकार ने किसानों के वोट बटोरने के लिए खेत खलिहानों तक आने जाने वाले गाड़ी गड़ार मार्गों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का शेखचिल्ली की तरह सपना दिखाया, लेकिन जमीनी हकीकत जनसमस्याएं ज्यों कि त्यों। किसानों को खेतों से बारिश के समय खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई से लेकर माल घर लेकर आना मुश्किल हो जाता है। जहां तक कि बारिश के समय आने जाने में भी भारी जद्दोजहद करनी पड़ती है ऐसी ही एक हकीकत चीताखेड़ा से देपरिया मार खेतों तक पहुंचने वाले मार्ग की दयनीय स्थिति बनी हुई है। बारिश शुरू होते ही इस मार्ग में दो-दो फीट किचड़ भरा रहने से खेतों पर पहुंचना जंग जीतने के समान है। खरीफ सीजन में फसलों को काटकर लाना एवं टू-व्हीलर वाहन भी तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग से जुड़े कई खेतों के मालिक किसान भी है जिनमें गांव के प्रथम नागरिक सरपंच और उप-सरपंच और कई महान हस्तियां भी है लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली। तो कई जनप्रतिनिधि भी है परंतु सभी ने समय-समय पर राजनीतिक नेताओं को अवगत और लिखित में भी दिया पर कोई सुनने वाला नहीं। आज से 10 वर्ष पूर्व भी इस मार्ग से जुड़े किसानों ने अपने स्वयं जनसहयोग से सैकड़ों ट्रेक्टर ट्राली पत्थर मुहर्रम मटेरियल डालकर वैकल्पिक व्यवस्था की थी लेकिन राजनेताओं को शर्मतक नहीं आई। धरती पुत्रों पर कोई तरस नहीं आया और ना ही किसी भी तरह कोई आर्थिक रूप से मदद तक नहीं की किसानों का कहना है कि इस मार्ग से लगभग सैकड़ों किसानों के खेत जुड़े हुए हैं। सरकार ने कभी भी इस मार्ग की सुध नहीं ली है। *कृषक रामनारायण परमार - का कहना है कि हर साल बारिश आते ही यह मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। इस मार्ग से 300 से भी अधिक किसानों के खेत लगे हुए हैं। 9 साल पहले ढाई किलोमीटर इस मार्ग पर आठ किसानों ने अपने स्वयं के सहयोग से पोर्न तीन लाख रुपए खर्च कर कुएं से निकले एक हजार 350 ट्राली मटेरियल डालकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। फिर भी पूरी तरह से मार्ग सही नहीं हुआ था। हमने 6 वर्ष पूर्व पंचायत में भी नरेगा योजना में जोड़कर मोहरमी करण किया जाएं। परन्तु पंचायत ने आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया।
कृषक दिलीप दायमा का कहना है कि बारिश शुरू होते ही यह मार्ग किचड़ से लथपथ हो जाता है और वाहन तो दूर पैदल चलने लायक भी नहीं रहता है। शासन प्रशासन को चाहिए कि किसी भी योजना से आवागमन लायक बनाया जाएं। जिससे खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई से लेकर समय पर पकने के बाद कटाई कर फसलों को घर तक लाया जा सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भरी पंचायत में मारपीट कर नाक तोड़ने वाले तीन आरोपीयों 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास....

December 12, 2025 07:59 AM

नेशनल लोक अदालत में कर एवं प्रभार वसूली के लिये सभी नगरीय निकायों को निर्देश, नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर को...

December 12, 2025 03:06 AM

रामपुरा पुलिस की हाथ भट्टी की अवेध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही....

December 12, 2025 03:02 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 12, 2025 02:58 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 12, 2025 02:56 AM

आर.सी.एम.एस. में राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में नीमच जिला प्रदेश में पहले स्‍थान पर...

December 11, 2025 12:44 PM

कई दिनों से बंद देवरान बाईपास का कार्य हुआ-पूर्ण प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण....

December 11, 2025 12:43 PM

बीएसएनएल के प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण करवाए, 10 से 50 प्रतिशत की छूट पाए...

December 11, 2025 12:42 PM

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न....

December 11, 2025 12:39 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....

December 11, 2025 12:33 PM

अथवा बुजर्ग के स्वर्गीय प्रभुलाल मेघवंशी की तृतीय पुण्यतिथि पर जरूरतमंद आदिवासी बस्तियों मे 300 कम्बलो का किया वितरण, पिता के बिना जीवन की परिकल्पना असम्भव - श्री मेघवंशी...

December 11, 2025 11:31 AM

जाजू कॉलेज की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण....

December 11, 2025 11:05 AM

चीताखेड़ा-नीमच पहुंच सड़क मार्ग जगह-जगह पड़े गड्ढों से सड़क बनी कब्रगाह, क्षेत्र की जनता में आक्रोश, जर्जर होने से अब चलने लायक भी नहीं बची है यह सड़क....

December 11, 2025 07:29 AM

सरवानिया महाराज में सात दिवसीय भगवान श्री देवनारायण कथा का आयोजन 13 दिसम्बर से, तैयारी पूर्ण...

December 11, 2025 03:03 AM

54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते वाइट कलर की अल्टो कार जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार...

December 11, 2025 03:00 AM

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभागीय टीम ने चीताखेड़ा में की कार्यवाही, घी, मसाले, दाल, दलिया सहित 8 नमूने लिए....

December 11, 2025 02:57 AM

नीमच के युवा खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते पहली बार पदक दक्षिण अफ्रीका में 4 खिलाडिय़ों ने रचा इतिहास, बढ़ाया देश का मान विश्व चैंम्पियनशिप में सिद्धांत व आयुष ने रजत, अस्मि और स्तुति ने कांस्य पर किया कब्जा...

December 11, 2025 02:55 AM

दुलाखेड़ा की धरा पर लिखा गया मानवता का नया अध्याय, आईएचआरएसओ ने मानवाधिकार दिवस पर की सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल....

December 11, 2025 02:53 AM

घर से ड्यूटी पर जा रही महिला सहायक उप निरीक्षक को ट्रक ने मारी टक्कर , मौके पर मौजूद लोगों ने पहुंचाया जिला अस्पताल , पुलिस ने ट्रक को किया जप्त....

December 11, 2025 02:51 AM