बरसते पानी में डामरीकरण एवं पेच वर्क कर निर्माणाधीन जाट चरछा मार्ग में किया जा रहा है जमकर भ्रष्टाचार....
Updated : July 05, 2025 05:54 AM
सत्यनारायण सुथार
प्रशासनिक
नीमच :- जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत जाट क्षेत्र के अंतिम छोर के गांव जाट से जाट चरछा मार्ग पर बरसते पानी में पिछले दो-तीन दिनों से डामरीकरण व पेचवर्क का कार्य कर जमकर लाखो रुपये का भृष्टाचार किया जा रहा है।लेकिन विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं राजनेताओं का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।पेचवर्क एवं डामरीकरण का उद्देश्य राहगीरों को खड्डों से निजात दिलाना है।लेकिन जाट से चरछा तक लगभग 8 किलो मीटर सड़क मार्ग पर किए जा रहे डामरीकरण एवं पेच वर्क के दौरान निर्माण कंपनी के ठेकेदार के द्वारा बहुत ही अधिक घटिया स्तर की निर्माण सामग्री मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है।ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत ठेकेदार से करने के पश्चात भी निर्माणाधीन सड़क में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं किया गया।जिसके कारण मात्र दो तीन दिन पूर्व बनी सड़क पर जगह जगह लंबी दरारे आ गई है।और कई स्थानों पर डामर उखड़ने के कारण खड्डे हो गए हैं। ग्रामीणों द्वारा लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट करवाने के पश्चात भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभी बरसात का मौसम चल रहा है।और लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कंपनी के ठेकेदार से रोड पर डामरीकरण व पेचवर्क का कार्य करवाया जा रहा है।जिसमें बहुत ही घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिससे शासन के लाखों रुपए की बर्बादी हो रही है।क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणो मंगल दास बैरागी, भरत ब्रह्मभट्ट, लादूराम रेगर,गोपाल रेगर, कालूराम माली सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने एकत्रित होकर निर्माण ठेकेदार से घटिया निर्माण को लेकर शिकायत की। एवं सही कार्य करने का निवेदन किया। लेकिन ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर महोदय से गुहार लगाते हुए सही पैच वर्क करवाए जाने की अपील की।अब देखना यह है।कि क्या जिला कलेक्टर महोदय स्वयं इस मामले को संज्ञान में लेकर लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने जा रहे लाखों रुपए के जाट चरछा रोड की तरफ ध्यान लगाएंगे।और भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।या यह सड़क यूं ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी। ग्रामीणों का कहना है।कि अगर ऐसे ही घटिया स्तर की निर्माण सामग्री से डामरीकरण व पेचवर्क का काम चलता रहा तो यह सड़क महीने पन्द्रह दिन भी नहीं चलेगी और फिर से पहले जैसी यथा स्थिति में आ जाएगी।इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारी अशोक पनिका से उनके मोबाईल नम्बर 9424033634 पर संपर्क करना चाहा लेकिन कई बार फोन लगाने के बाद भी उनके द्वारा फोन उठाना भी मुनासीब नहीं समझ गया।
और खबरे
सीबीएन राजस्थान की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
June 23, 2026 01:00 PM
भीलवाड़ा में होगा तैलिक साहू समाज का राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन, 20 हजार समाजबंधुओं के जुटने की तैयारी...
June 23, 2026 12:49 PM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का ग्राम पंचायत खोरिया में हुआ आयोजन, कलेक्टर ने किया निरीक्षण...
June 23, 2026 12:42 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार पांच आदतन तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई केंद्रीय जेल इंदौर भेजे गए...
June 23, 2026 12:38 PM
शिव ही सत्य है शिव ही सुंदरम है जय महेश के नारों से गूंज नीमच नगर, फूलों से सराबोर हुई नीमच की सड़के, 108 तोरण द्वार लगाकर किया स्वागत, महेश नवमी पर्व उत्पत्ति दिवस पर सुबह प्रभात फेरी, वाहन रैली एवं शाम को रथ यात्रा, पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न...
June 23, 2026 12:11 PM
भव्य शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ और सम्मान समारोह के साथ माहेश्वरी समाज ने मनाया 5159वां महेश नवमी उत्पत्ति दिवस.....
June 23, 2026 12:04 PM
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक परिहार ने दी श्रद्धांजलि…..
June 23, 2026 11:47 AM
ट्रेन में नशीला पदार्थ देकर चोरी करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास...
June 23, 2026 11:45 AM
माहेश्वरी नवमी उत्पत्ति दिवस पर्व पर डांसिंग सुपरस्टार प्रतियोगिता में समाज जनों ने सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया, 15 प्रतिभाओं का किया सम्मान...
June 23, 2026 11:42 AM
नीमच-सिंगोली मार्ग और मोरवन पुलिया पर फूटा जनाक्रोश, राजकुमार अहीर बोले, जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे....
June 23, 2026 11:35 AM
जनसुनवाई शिविर में 64 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, सीएम हेल्पलाइन की 15 शिकायतों का हुआ संतुष्टिपूर्वक निराकरण....
June 23, 2026 11:30 AM
सिंगोली के गोपाल गाडी लोहार को एक बत्ती कनेक्शन के लिए तत्काल एन.ओ.सी.के निर्देश, कलेक्टर ने बब्बूबाई की फसल को नुकसान पहुचाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश, राजस्व अधिकारी खेतों पर जाने के रास्ते तत्काल खुलवाएं- कलेक्टर, कलेक्टर ने की जनसुनवाई - 145 आवेदकों की सुनी समस्याएं...
June 23, 2026 11:19 AM
अवैध खनिज उत्खनन परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 84 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...
June 23, 2026 11:18 AM
गौचर बचाओ फाउंडेशन को मिली बड़ी मान्यता, केंद्र सरकार ने जारी किया CSR पंजीयन...
June 23, 2026 07:23 AM
सेवा, संस्कार और गौ संरक्षण को समर्पित रहेगा पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस...
June 23, 2026 05:49 AM
महिला आयोग की जनसुनवाई में सामने आए एआई के दुरुपयोग के गंभीर मामले शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग पर आयोग सख्त.....
June 23, 2026 05:41 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 23, 2026 05:39 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 23, 2026 05:38 AM
अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 460.26 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
June 22, 2026 05:42 PM