lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बेटे के जन्मदिन पर विभिन्न प्रजातियों के 70 से भी अधिक पौधे वृहद स्तर पर लगाकर लिया हरियाली का संकल्प, परिजनों के किसी भी सदस्य का जन्मदिन पर केक नहीं काटे और फिजूलखर्ची के बजाए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करना है - डॉ.आषीश जैन....

  Updated : July 06, 2025 05:20 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- बेटे -बेटियों के जन्म दिवस पर होटलों में अंधाधुंध फिजूलखर्ची करना एक पाश्चात्य संस्कृति परंपरा बनती जा रही है। हम फिजूलखर्ची के बजाए बेटे-बेटियों के जन्मदिन पर फिजूलखर्ची बंद कर गौशाला एवं स्कूलों में मनाना चाहिए इनके जन्म दिवस पर पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन के लिए पौधारोपण जरूर करें । बीएएमएस डॉ . आशीष कुमार जैन का निर्णय स्वागत योग्य है। इस वर्ष जैसी भीषण गर्मी सभी ने झेली है ,उसे देखते हुए सभी को वृहद स्तर पर पौधारोपण व संरक्षण करना ही होगा। मानसून की इस वर्ष अच्छी शुरुआत के साथ हर और फूलदार एवं फलदार तथा छायादार सहित कई प्रजातियों के 70 से भी अधिक पौधे वृहद स्तर पर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में माता-पिता, दादाजी सपरिवार,प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया। उक्त बात हायर सेकंडरी स्कूल संकूल प्राचार्य विकास साल्वी ने शनिवार को डाक्टर आशीष कुमार जैन के बेटे के पांचवे जन्मदिन के अवसर पर चीताखेड़ा हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में 70 से भी अधिक पौधे पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा है कि बस इस पर्व को कामयाब बनाने और पर्यावरण को हरा भरा करने के लिए पौधों की रक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन भी शिद्दत से करना होगा। डॉ. आशीष कुमार जैन ने हर साल बेटे के जन्मदिन पर पौधे लगाने का लक्ष्य रखा। इसकी शुरुआत भूलोक के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर आशीष कुमार जैन चीताखेड़ा द्वारा की गई है। चीताखेड़ा में यह पहला मौका है जब बेटे के जन्मदिन के अवसर पर फिजूलखर्ची करने के बजाए पौधे देने के साथ ही उन्हें विभिन्न प्रजातियों के फूल व फलदार इन पौधों को पेड़ बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए जिनमें मुख्य रूप से आम के ,नींबू , संतरा , जामुन ,आंवला ,नीम,शिषम,अनार , करंज , बरगद , पीपल , महुआ आदि पौधे लगाए गए हैं। प्राचार्य द्वारा इन पौधों की रक्षार्थ हेतु चारों तरफ तार फेंसिंग की जाएगी पेड़ पौधों से पर्यावरण संतुलित रहता है इसलिए सभी ने पौधों को लगाने की मूहिम में एक जुट होकर सहभागिता निभाई है। प्राचार्य ने कहा कि ने कहा है कि पर्यावरण हरा भरा रह सके तथा हमारी भावी पीढ़ी को स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके। इसके लिए सभी ने पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह दिखाया। हमने भी हर परिवार को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने को यह संकल्प लिया है डॉ आशीष कुमार जैन ने कहा कि वृक्ष परमात्मा की करुणा की साकार अभिव्यक्ति है। प्राणियों के जीवन रक्षक और परमात्मा की पारमार्थिक सत्ता के संवाहक वृक्ष धरा के प्रत्यक्ष देवता हैं। पेड़ों का संरक्षण करना हमारी संस्कृति है, पेड़ काटना हमारी संस्कृति नहीं है। मानव के जीवन के साथ भी और मृत्यु के बाद भी पौधे वृक्षों का आकार लेकर यादों को स्थायित्व प्रदान करते हैं। श्री जैन ने कहा कि पूरे क्षेत्र में बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर अभियान चलायें जाने की जरूरत है। पौधारोपण करना फोटो खिंचवाना और इति श्री कर लेने से पर्यावरण नहीं सुधरेगा। हम सभी युवा साथी पौधारोपण के साथ-साथ वृक्षों की रक्षा का भी संकल्प ले रहे हैं। डॉ आशीष कुमार जैन ने बताया कि मेरे बेटे का जन्म कोरोना काल में हुआ था जिस समय आक्सीजन का बहुत आवश्यकता थी आक्सीजन की मायना रखती है इसी से प्रेरणा लेकर अपने लाडले के प्रत्येक जन्म दिवस पर पौधारोपण करुंगा। तब से हर वर्ष बेटे के जन्मदिन पर पौधारोपण करते रहे हैं। पांच वर्षीय बेटे ध्रुव जैन के जन्म दिवस के अवसर पर विगत चार सालों से पाश्चात्य संस्कृति के आधार पर जन्म दिवस मनाने के बजाए पौधा रोपण कार्य करते आ रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से संकूल प्राचार्य विकास साल्वी, शिक्षक अरविंद परिहार, डॉ. दिनेश राणावत, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य देवीलाल जैन, डॉ आशीष कुमार जैन, पूर्व उप-सरपंच रतनलाल माली, पंच कारुलाल माली, हर्षित सोनी, योगेश पाटीदार, यशवंत माली, ध्रुव जैन की भुआ शुभ्रा, बड़े भाई प्रक्षाल बड़ी दीदी माही सपना सहित अन्य वरिष्ठजन मौजूद थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

काले हिरण व चिंकारा के शिकार कर अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले आरोपियों की जमानत याचिका खारिज...

June 24, 2026 02:46 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 24, 2026 02:44 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 24, 2026 02:41 AM

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण आयोजित, 150 से अधिक स्वयंसेवकों को मिला प्रशिक्षण...

June 23, 2026 02:11 PM

सीबीएन राजस्थान की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

June 23, 2026 01:00 PM

भीलवाड़ा में होगा तैलिक साहू समाज का राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन, 20 हजार समाजबंधुओं के जुटने की तैयारी...

June 23, 2026 12:49 PM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का ग्राम पंचायत खोरिया में हुआ आयोजन, कलेक्टर ने किया निरीक्षण...

June 23, 2026 12:42 PM

अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार पांच आदतन तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई केंद्रीय जेल इंदौर भेजे गए...

June 23, 2026 12:38 PM

शिव ही सत्य है शिव ही सुंदरम है जय महेश के नारों से गूंज नीमच नगर, फूलों से सराबोर हुई नीमच की सड़के, 108 तोरण द्वार लगाकर किया स्वागत, महेश नवमी पर्व उत्पत्ति दिवस पर सुबह प्रभात फेरी, वाहन रैली एवं शाम को रथ यात्रा, पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न...

June 23, 2026 12:11 PM

भव्य शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ और सम्मान समारोह के साथ माहेश्वरी समाज ने मनाया 5159वां महेश नवमी उत्पत्ति दिवस.....

June 23, 2026 12:04 PM

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक परिहार ने दी श्रद्धांजलि…..

June 23, 2026 11:47 AM

ट्रेन में नशीला पदार्थ देकर चोरी करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास...

June 23, 2026 11:45 AM

माहेश्वरी नवमी उत्पत्ति दिवस पर्व पर डांसिंग सुपरस्टार प्रतियोगिता में समाज जनों ने सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया, 15 प्रतिभाओं का किया सम्मान...

June 23, 2026 11:42 AM

नीमच-सिंगोली मार्ग और मोरवन पुलिया पर फूटा जनाक्रोश, राजकुमार अहीर बोले, जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे....

June 23, 2026 11:35 AM

जनसुनवाई शिविर में 64 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, सीएम हेल्पलाइन की 15 शिकायतों का हुआ संतुष्टिपूर्वक निराकरण....

June 23, 2026 11:30 AM

सिंगोली के गोपाल गाडी लोहार को एक बत्‍ती कनेक्‍शन के लिए तत्‍काल एन.ओ.सी.के निर्देश, कलेक्‍टर ने बब्‍बूबाई की फसल को नुकसान पहुचाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश, राजस्‍व अधिकारी खेतों पर जाने के रास्‍ते तत्‍काल खुलवाएं- कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई - 145 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं...

June 23, 2026 11:19 AM

अवैध खनिज उत्‍खनन परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 84 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...

June 23, 2026 11:18 AM

गौचर बचाओ फाउंडेशन को मिली बड़ी मान्यता, केंद्र सरकार ने जारी किया CSR पंजीयन...

June 23, 2026 07:23 AM

सेवा, संस्कार और गौ संरक्षण को समर्पित रहेगा पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस...

June 23, 2026 05:49 AM