कराड़िया महाराज से देवियां ग्वाल पहुंच मार्ग मात्र एक माह से भी कम समय में नवीन डामरीकरण सड़क पर पड़ी दरारें एवं टूटने लगी, जमकर हुआ भ्रष्टाचार....
Updated : July 06, 2025 10:46 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- कराडिया महाराज से देवियां ग्वाल पहुंच मार्ग ग्रामीणों के काफी संघर्ष के बाद शुरू हुआ। वह भी ठेकेदार और इंजीनियर एवं विभाग के आला अफसरों की सांठ-गांठ से एकदम निर्माणाधीन डामरीकरण मार्ग में जमकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। सड़क का डामरीकरण कार्य पूरा भी नहीं हुआ और नवीन सड़क का डामरीकरण टूटना शुरू हो गया है।कतई नहीं हुआ सड़क निर्माण कार्य में मापदंड नियम का पालन। विभागीय अधिकारी कर्मचारी और राजनेताओं का ईश्वर कोई ध्यान नहीं है। देवीयां ग्वाल -कराडिया महाराज तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क मार्ग पर कुछ ही दिनों पूर्व डामरीकरण विभाग और ठेकेदार द्वारा बहुत ही अधिक घटिया स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया और उसमें भी बीना डस्ट मिक्स वाली गिट्टी डालकर बीना पानी के ही सुखी गिट्टी पर रोलिंग कर उसके उपर बारिक गिट्टी वाला डामरीकरण कर दिया गया। डामरीकरण कार्य में उपयोगी मशीनरी अभी पूरी तरह से मौके से गई थी नहीं एक माह का समय भी नहीं गुजरा और डामरीकरण सड़क में दरारें पड़ गई तथा टूटना शुरू हो गई है। डामरीकरण पतली कोट का लेपन किया गया था उसमें टूटने के बाद गिट्टी बालू रेत की तरह बिखर रही है। लोक निर्माण विभाग एवं ठेकेदार द्वारा रोड़ पर डामरीकरण सड़क अभी पहली बारिश सही ढंग से शुरू भी नहीं हुई और हल्की बारिश भी नहीं झेल पाई और टूटना शुरू हो गई। पीडब्ल्यूडी विभाग ने शासन के लाखों रुपए बर्बाद कर दिए। ग्रामीण अशोक गुर्जर का कहना है कि विगत 10-11 से भी अधिक वर्षों से इस मार्ग को डामरीकरण सड़क के लिए बहुत संघर्ष किया। बड़ी मुश्किल से पहल रंग लाई और महिना भी नहीं हुआ और सड़क टूटने लगी। गोपाल गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर, चंपालाल गुर्जर सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का अधूरा निर्माण कार्य किया गया वो भी घटिया निर्माण कार्य का एक बार फिर विरोध के लिए सड़कों पर उतरेंगे। *पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ पंकज खराड़ी का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पांच साल चलेगी। ग्यारंटी में है डामरीकरण अगर टूटता है तो हम पेचवर्क करवा लेंगे। संवाददाता द्वारा सड़क निर्माण कार्य की जानकारी लेना चाहीं गई तो जानकारी तक नहीं दी गई,कहा गया कि क्या करोगे जानकारी लेकर।
और खबरे
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 05, 2026 03:07 AM
बरसों पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, ढोल की थाप और होली है की गूँज के साथ निकला संयुक्त ढूंढ का जुलूस....
March 05, 2026 02:33 AM
गो सम्मान आवाहन अभियान की बैठक हुई सम्पन्न...
March 04, 2026 02:54 PM
सरवानिया महाराज में रिलायंस जिओ का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान..
March 04, 2026 02:37 PM
सी.आर.पी.एफ. में हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया होली पर्व...
March 04, 2026 02:11 PM
स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा की जयंती पर विधानसभा में श्रद्धांजलि, जावद से शुरू हुई जनसंघ की पहली राजनीतिक जीत, सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अनेक नेताओं ने किया नमन....
March 04, 2026 01:53 PM
55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस राज्य स्तरीय समारोह, उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति अपनाना समय की जरूरत- उप मुख्यमंत्री, 15 औद्योगिक इकाइयों को कारखाना सुरक्षा पुरस्कार, सुरक्षा पुस्तिका का ई-विमोचन.....
March 04, 2026 01:07 PM
रंगों के त्योहार पर खुशियों की बौछार.... बोले बुरा ना मानो होली है........कुर्राटिए लगाते हुए रंगों की मस्ती में मस्त होकर झुमे, सुबह से शाम तक उड़ा शांति और सद्भाव का रंग....
March 04, 2026 12:18 PM
नीमच में जहरीला पदार्थ सेवन से नक्श मौत, पुलिस जांच में जुटी...
March 04, 2026 10:27 AM
नगर भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, जननायक श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा जी की जयंती पर दी गई भावांजली
March 04, 2026 10:01 AM
भगवानपुरा में बाड़े में लगी भीषण आग, ग्रामीणों और दमकल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा...
March 04, 2026 09:56 AM
आस्था के केंद्र मोड़ी माता मंदिर में चरमराई सफाई व्यवस्था, धर्मशाला व यात्री प्रतीक्षालय के बाहर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु परेशान, नवरात्रि से पहले सफाई की मांग तेज....
March 04, 2026 06:58 AM
शीतला सप्तमी से पूर्व अव्यवस्थित पड़ा शीतला माता मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, नागरिकों ने नगर परिषद से की तत्काल साफ-सफाई की मांग....
March 04, 2026 05:42 AM
मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग, वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार....
March 04, 2026 12:26 AM
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस का मेगा एक्शन, तीन सप्ताह में 3 करोड़ 73 लाख से अधिक कीमत के 1835 गुम/चोरी मोबाइल बरामद, साइबर विश्लेषण से मिली ऐतिहासिक सफलता....
March 04, 2026 12:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 04, 2026 12:08 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 03, 2026 11:56 PM
काम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, खीमला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बिहारी श्रमिक की मौत, होली के दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...
March 03, 2026 05:08 PM
मौत के मुहाने से लौटाया जीवन, इंस्टाग्राम वीडियो देख MP पुलिस की तत्परता, एक घंटे में खेत से मिला युवक....
March 03, 2026 03:37 PM