FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अयप्पा मंदिर चोरी उजागर करने पर मंदिर कमेटी ने कोतवाली पुलिस टीम का किया सम्मान...

  Updated : July 14, 2025 04:44 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  सामाजिक

निम्बाहेड़ा नगर के जेके चौराहा के पास स्थित अयप्पा मंदिर से हुई चोरी का खुलासा करने पर कमेटी पदाधिकारियों ने रविवार की सांय कोतवाली थाना पुलिस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित। जानकारी के अनुसार गत 28 मई को एक अज्ञात चोर ने रात्रि के समय मंदिर के ताले तोड़कर वाद्य यंत्र और ट्यूबवेल की मोटर केबल सेट चोरी कर लिया था। जिस पर कमेटी सचिव श्रीकुमार पिता भास्करण नायर 54 वर्ष निवासी अर्किला पररूर अनाकुलम थाना चंगमनाड जिला अर्नाकुलम राज्य केरल हाल वंडर सीमेंट फैक्ट्री निम्बाहेड़ा द्वारा कोतवाली थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने घटना को जल्द ट्रेस आऊट करने हेतु जांच सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार के जिम्मे करते हुए हैड कानी. हरविंदर सिंह, कानी. सुमित कुमार, वीरेंद्र, ज्ञानप्रकाश, विजय, देवेंद्र की टीम का गठन किया। टिम ने भरसक प्रयास करते हुए घटना को मात्र 9 दिनों में खुलासा करते हुए एक आरोपी करण पिता रमेशचंद्र अहीर 26 वर्ष निवासी अजगन मण्डी (पुरानी लहसुन मण्डी नीमच) के सामने रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित जुग्गी झोपडी थाना कैंट जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद कर लिया था।इसी क्रम में अयप्पा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनूप वेणुगोपाल, सचिव श्रीकुमार, कोषाध्यक्ष प्रसन्नन, सलाहकार गिरीशबाबू, राजीवन, कमेटी मेंबर अनूप आचार्य, बिंदु गिरीश, शयनी राजीवन, देवराथन, रेमादेवी, प्रिया श्रीकुमार आदि ने पुलिस टिम को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाने के एएसआई सूरज कुमार मय टीम ने इस प्रकार सेवा का भाव रखते हुए लगातार संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार उल्लेखनीय कार्य करते हुए कई चोरी नकबजनी का खुलासा किया है। जिससे राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य "आमजन में विश्वास" "अपराधियों में भय" को सार्थक किया है। ऐसे पुलिस कर्मियों पर जनता को गर्व है। मंदिर कमेटी द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर राजस्थान पुलिस का मान सम्मान बढ़ाया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नीमच जिले ने 16 मेडल जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, 4 गोल्ड, 4 रजत व8 कांस्य पदक जीते...

April 30, 2026 05:50 PM

भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ...

April 30, 2026 05:48 PM

मिट्टी की सेहत सुधरेगी, तो बढ़ेगा उत्पादन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिया संतुलित खाद का मंत्र….

April 30, 2026 05:47 PM

अर्न्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सम्पन्न

April 30, 2026 05:46 PM

नपा के नए वाहनों का हुआ लोकार्पण, विधायक व नपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा कर जनता को समर्पित किए 8 वाहन

April 30, 2026 05:44 PM

नीमच में भारी वाहनों की नो एंट्री, 15 मई तक रहेगा प्रतिबंध सुबह 9 से रात 10 बजे तक, शहर के प्रमुख मार्गों पर लागू आदेश...

April 30, 2026 05:39 PM

जिला स्तरीय रोजगार मेले में 240 युवाओं में से 130 का हुआ प्राथमिक चयन...

April 30, 2026 11:43 AM

नीमच में 3 मई को NEET परीक्षा, कलेक्टर ने परखी तैयारियां, पुख्ता इंतजामों के दिए निर्देश दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, महिला-पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पृथक प्रवेश व फ्रिस्किंग, सीसीटीवी-बायोमेट्रिक निगरानी के साथ होगी परीक्षा...

April 30, 2026 11:06 AM

सभी प्रगणक एक मई से जनगणना का सही एच.एल.ओ. एप्‍प डाउनलोड कर एंट्री प्रारंभ करें, जनगणना संचालक ने वी.सी.में चार्ज अधिकारियों को दिए निर्देश, एक मई से प्रारंभ होने वाले जनगणना चरण की तैयारियों की समीक्षा की....

April 30, 2026 11:05 AM

राशन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, दो उचित मूल्य दुकानों पर 3.80 लाख से अधिक का जुर्माना, घसुण्डी जागीर में 3.50 लाख एवं घसुण्डी बामनी दुकान पर 29 हजार रुपये का अर्थदण्ड....

April 30, 2026 11:01 AM

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण सभी केंद्रों पर तत्काल बढ़ेंगे तोल कांटे और हम्माल, जीरन मंडी में लहसुन किसानों की समस्याएं सुनीं, कृषि वैज्ञानिकों से दिलाया जाएगा समाधान...

April 30, 2026 10:55 AM

दो पीडित परिवार को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

April 30, 2026 10:53 AM

बेटियों के सशक्तिकरण हेतु भारत विकास परिषद् शाखा नीमच द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद शिविर 8 मई से....

April 30, 2026 10:28 AM

जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट....

April 30, 2026 10:24 AM

ब्राह्मणी नदी के किनारे मुनिश्री ने किया केशलोच....

April 30, 2026 08:02 AM

पीड़ित मानवता की सेवा के संकल्प के साथ जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था का भव्य शुभारंभ....

April 30, 2026 08:01 AM

श्री मनोहर पोरवाल रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त, श्री गोविंद काकाणी और श्री प्रवीण सोनी बने उपाध्यक्ष...

April 30, 2026 04:29 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 30, 2026 04:24 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 30, 2026 03:27 AM