मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी बने मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र - श्री सखलेचा.....
Updated : August 12, 2025 04:51 PM

राजेश कोठारी सिंगोली

राजनीति
जावद । पूर्व मंत्री और जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने मध्यप्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान विधानसभा में एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। यह विधेयक फिलहाल इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों पर केंद्रित है, लेकिन श्री सखलेचा ने मांग की है कि इसका विस्तार राज्य के सीमावर्ती जिलों तक भी किया जाना चाहिए। श्री सखलेचा का तर्क है कि राज्य के विकास को केवल दो या चार बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उनका मानना है कि यदि सीमावर्ती जिलों में इस तरह का विनियोजन किया जाय तो इससे इन क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सकेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा मिलेगा।
राजस्थान के उद्योगों को आकर्षित करने का अवसर - श्री सखलेचा ने अपने सुझाव के समर्थन में राजस्थान का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में बिजली की समस्या के चलते वहां के कई उद्योगपति मध्यप्रदेश आना चाहते हैं। उन्होंने मंत्री रहते खुद भीलवाड़ा का दौरा किया था, जिसके बाद वहां की 8 से 10 टेक्सटाइल मिल्स मध्यप्रदेश में आ गईं। उनका कहना है कि यदि सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो पड़ोसी राज्यों से और भी कई उद्योग मध्यप्रदेश में आ सकते हैं। इससे इन क्षेत्रों में विकास होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
नीमच-मंदसौर को हब बनाने का सुझाव - विधायक सखलेचा ने विशेष रूप से नीमच और मंदसौर जिलों को मेट्रोपॉलिटन हब के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। उनका मानना है कि इन जिलों में अभी इंफ्रास्ट्रक्चर की उतनी अर्थव्यवस्था नहीं है, जितनी कि बड़े शहरों में हो चुकी है। इसलिए, यदि इन जिलों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, तो विकास का अनुपात बेहतर होगा और सरकार को सफलता भी अधिक मिलेगी। अंत में श्री सखलेचा ने आग्रह किया कि सरकार इन सीमावर्ती जिलों में मेट्रोपॉलिटन योजना के बारे में गहन विचार करे और इस बारे में कोई निर्णय ले। उनका मानना है कि ऐसा करने से मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी और विकास का लाभ राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी पहुँच सकेगा। इसके जवाब में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि श्री सखलेचा जी का सुझाव अच्छा है हमने इस एंगल से अभी तक सोचा नहीं है, इस विषय पर विचार करेंगे।
और खबरे
रचना राइजिंग वीमेन क्लब के चुनाव सम्पन्न, डॉ. स्वीटी खंडेलवाल अध्यक्ष, पूजा सिंहल सचिव, कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव बनी....
August 13, 2025 06:26 PM

चेक पोस्ट खत्म करने के फैसले पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जताया आभार, कहा- दस- बारह साल की लंबी लड़ाई का मिला परिणाम, कमिश्नर स्तर तक सुधार, लेकिन आरटीआई स्तर पर अब भी लंबे समय से जमे अफसर....
August 13, 2025 05:37 PM

14 अगस्त को भाजपा मण्डल सिंगोली में भव्य तिरंगा यात्रा...
August 13, 2025 03:56 PM

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्यवाही, 04.950 किलोग्राम अवैध अफीम और 72.670 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार.....
August 13, 2025 03:46 PM

जयतु भारतम जयतु संस्कृतम् उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा, वेदपाठी विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश....
August 13, 2025 03:39 PM

सीआरपीएफ में लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2025 का आयोजन हुआ...
August 13, 2025 03:37 PM

माधुर्य से पूर्ण संस्कृत भाषाओं की रानी है जो सबके मंगल की कामना करती है - डॉ . संजय जोशी....
August 13, 2025 11:29 AM

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बनाई मानव श्रृंखला दिया स्वच्छता का संदेश.....
August 13, 2025 10:59 AM

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा हर घर तिरंगा रैली का किया आयोजन....
August 13, 2025 10:47 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
August 13, 2025 10:40 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 13, 2025 10:37 AM

आजादी के 77 वर्ष बाद भी सड़क, शिक्षा व शमशान तक की मुलभुत सुविधा पाने के लिए भी तरस रहे हैं ग्रामीण....
August 13, 2025 06:39 AM

चीताखेड़ा की विजयश्री, गांव से टीवी शो तक का सफ़र, इंडियाज़ बिगेस्ट फूडी में बनाई अपनी जगह...
August 12, 2025 08:19 PM

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत सभी निकायों, मण्डियों, परिसरों में स्वच्छता के कार्य करें - श्री चंद्रा, टी.एल.की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश.
August 12, 2025 06:47 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने दिलाई नपा स्टाफ को स्वच्छता व तिरंगे के सम्मान की शपथ...
August 12, 2025 06:42 PM

नपा द्वारा 15 अगस्त तक स्वच्छता व तिरंगा अभियान के कार्यक्रम, 13 को तिरंगा रैली....
August 12, 2025 06:41 PM

स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा का दूसरा सेमीफाइनल आज, कल अवकाश, 15 को फाइनल....
August 12, 2025 06:38 PM

लायंस पार्क में हुआ "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" कार्यक्रम का आयोजन, सफाई व पौधारोपण कर विधायक, नपा अध्यक्ष व भाजपा जिला अध्यक्ष ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया, विधायक ने उपस्थितजनों को दिलाई स्वच्छता व तिरंगा अभियान की शपथ, लायंस पार्क के जीर्णोद्धार की हुई घोषणा....
August 12, 2025 06:35 PM

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान, नीमच पुलिस द्वारा बाइक पर व हाथों में तिरंगा लेकर जनजागरूकता हेतु निकाली तिरंगा वाहन रैली.....
August 12, 2025 06:32 PM
