8 पुलिस थानों के 10 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा व गांजा को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 37 क्विंटल मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट...
Updated : August 12, 2025 04:54 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

अपराध
चित्तौड़गढ़ :- जिले के 8 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा, गांजा व स्मेक को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा निम्बाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट वर्क्स की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा करीब 37 क्विंटल अवैध डोडाचूरा, गांजा व स्मेक को नष्ट किया गया । पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि, जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों व वाहनों की वजह से भरे पड़े हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर, रिकॉर्ड तैयार किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, थानाधिकारी सदर निम्बाहेड़ा संजय शर्मा पु.नि. सहित संबंधित 8 थानों के थाना प्रभारी एवं मालखाना प्रभारी व कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही के समय फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना बेगूं, कोतवाली निम्बाहेड़ा, सदर निम्बाहेड़ा, चंदेरिया, मंगलवाड़, निकुम्भ, बिजयपुर व गंगरार कुल 8 पुलिस थानों में दर्ज कुल 10 प्रकरणों में से 7 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 36 क्विंटल 61 किग्रा 584 ग्राम डोडा चूरा, एक प्रकरण में 1 किलो 447 ग्राम गांजा व दो प्रकरणों में 4 ग्राम 74 मिलीग्राम स्मेक को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 10 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा वंडर सीमेंट के अधिकारियों यूनिट हैड नितिन जैन, मुख्य सुरक्षा अधिकारी नगेन्द्र सिंह, एडमिन हैड अखिलेश, एएफआर हैड अखिलेश रामदेव एवं अन्य टीम की उपस्थिति में मंगलवार को निम्बाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।
और खबरे
रचना राइजिंग वीमेन क्लब के चुनाव सम्पन्न, डॉ. स्वीटी खंडेलवाल अध्यक्ष, पूजा सिंहल सचिव, कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव बनी....
August 13, 2025 06:26 PM

चेक पोस्ट खत्म करने के फैसले पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जताया आभार, कहा- दस- बारह साल की लंबी लड़ाई का मिला परिणाम, कमिश्नर स्तर तक सुधार, लेकिन आरटीआई स्तर पर अब भी लंबे समय से जमे अफसर....
August 13, 2025 05:37 PM

14 अगस्त को भाजपा मण्डल सिंगोली में भव्य तिरंगा यात्रा...
August 13, 2025 03:56 PM

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्यवाही, 04.950 किलोग्राम अवैध अफीम और 72.670 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार.....
August 13, 2025 03:46 PM

जयतु भारतम जयतु संस्कृतम् उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा, वेदपाठी विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश....
August 13, 2025 03:39 PM

सीआरपीएफ में लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2025 का आयोजन हुआ...
August 13, 2025 03:37 PM

माधुर्य से पूर्ण संस्कृत भाषाओं की रानी है जो सबके मंगल की कामना करती है - डॉ . संजय जोशी....
August 13, 2025 11:29 AM

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बनाई मानव श्रृंखला दिया स्वच्छता का संदेश.....
August 13, 2025 10:59 AM

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा हर घर तिरंगा रैली का किया आयोजन....
August 13, 2025 10:47 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
August 13, 2025 10:40 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 13, 2025 10:37 AM

आजादी के 77 वर्ष बाद भी सड़क, शिक्षा व शमशान तक की मुलभुत सुविधा पाने के लिए भी तरस रहे हैं ग्रामीण....
August 13, 2025 06:39 AM

चीताखेड़ा की विजयश्री, गांव से टीवी शो तक का सफ़र, इंडियाज़ बिगेस्ट फूडी में बनाई अपनी जगह...
August 12, 2025 08:19 PM

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत सभी निकायों, मण्डियों, परिसरों में स्वच्छता के कार्य करें - श्री चंद्रा, टी.एल.की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश.
August 12, 2025 06:47 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने दिलाई नपा स्टाफ को स्वच्छता व तिरंगे के सम्मान की शपथ...
August 12, 2025 06:42 PM

नपा द्वारा 15 अगस्त तक स्वच्छता व तिरंगा अभियान के कार्यक्रम, 13 को तिरंगा रैली....
August 12, 2025 06:41 PM

स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा का दूसरा सेमीफाइनल आज, कल अवकाश, 15 को फाइनल....
August 12, 2025 06:38 PM

लायंस पार्क में हुआ "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" कार्यक्रम का आयोजन, सफाई व पौधारोपण कर विधायक, नपा अध्यक्ष व भाजपा जिला अध्यक्ष ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया, विधायक ने उपस्थितजनों को दिलाई स्वच्छता व तिरंगा अभियान की शपथ, लायंस पार्क के जीर्णोद्धार की हुई घोषणा....
August 12, 2025 06:35 PM

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान, नीमच पुलिस द्वारा बाइक पर व हाथों में तिरंगा लेकर जनजागरूकता हेतु निकाली तिरंगा वाहन रैली.....
August 12, 2025 06:32 PM
