FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

इन दिनों पर्युषण महापर्व पर अहिंसा परमो धर्म की गूंज रही जयकार, कल्प सूत्र वाचन में आज होगा भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म वाचन...

  Updated : August 23, 2025 11:36 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेडा। जिनशासन के पर्वों में सर्वोत्तम पर्व पर्युषण की शुरुआत बुधवार से शुरू हो गई है। जैन श्वेतांबर श्री संघ द्वारा इन दिनों 8 दिन चलने वाले पर्युषण महापर्व पर तप, आराधना ,भक्ति का दौर चल रहा है, जिसमें जैन अनुयाई बढ़-चढ़कर धर्म लाभ ले रहे हैं। उपरोक्त जानकारी श्री चंद्रप्रभ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील कुमार सगरावत व सचिव शांतिलाल सगरावत ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि श्री मुनीसुव्रत स्वामी एवं श्री चंद्रप्रभ जी बड़ा जिनालय पर पर्वों के राजा पर्वाधिराज 8 दिवसीय आध्यात्मिक पर्व पर्युषण महापर्व के अवसर पर इन दिनों अहिंसा परमो धर्म के जय घोष की ध्वनि गूंज रही है। जिसमें तप, तपस्या, भक्ति, प्रतिक्रमण में लिन रहते हुए भक्ति, प्रक्षाल पूजा, मंगलदीप व आरती करते हुए प्रभु सेवा का लाभ उठा रहे हैं,इन दिनों चीताखेड़ा में पर्युषण पर्व की धूम पूरे परवान पर है। हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री मुनीसुव्रत स्वामी व श्री चंद्र प्रभ जी जिनालय पर जैन श्री संघ के तत्वावधान में जैन अनुयायियों द्वारा 8 दिवसीय पर्यूषण पर्व धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत के साथ मनाया जा रहा है। क्षमा, भक्ति, त्याग और तपस्या से भी अपने जीवन को धन्य बनाने में जैन श्रावक -श्राविकाएं मग्न हैं। प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे प्रतिक्रमण, प्रातः 7:00 पक्षाल पूजा, केसर पूजा, प्रातः 7:30 बजे स्नात्र पूजा, 11:00 बजे प्रभु की अंग रचना और आरती, दोपहर 1:00 बजे नवपद पूजा और प्रभावना, शाम 6:00 बजे प्रतिक्रमण, शाम 7:00 बजे आरती, रात्रि 8:30 बजे प्रभु भक्ति के साथ चल रही है। इस मौके पर प्रभु के जिनालय और आराधना भवन को रंग-बिरंगे बल्बों व फूल पन्नियों से आकर्षक ढंग से विद्युत सज्जा से जगमगाया हुआ है। प्रतिदिन कल्पसूत्र का वाचन राजू खिमेसरा द्वारा किया जा रहा है। भगवान श्री मुनिसुव्रत स्वामी और श्री चंदा प्रभु जी की प्रतिमा की अंग रचना छोटे छोटे श्रावक श्राविका तुषार सगरावत, कुलदीप सगरावत,कुं.साक्षी सगरावत,कुं.पलक सगरावत,कुं.मोक्षा सगरावत , राजेश जैन,श्रीमती रंजना नवलखा, श्रीमती पूजा बोहरा द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग तरह से आकर्षक ढंग से की जा रही है।


कल रविवार को भगवान महावीर का होगा जन्म वाचन**

चीताखेड़ा :- 8 दिवसीय पर्युषण महापर्व के अवसर पर आज 24 अगस्त 2025 रविवार को श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में कल्पसुत्र वाचन के दौरान त्रिशला नंदन भगवान महावीर के जन्म वाचन का वर्णन सुनाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी श्री चंद्रप्रभ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील सगरावत व श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय ट्रस्ट सचिव कारुलाल झातरिया ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि इस महोत्सव में जैन अनुयाई सभी छोटे- बड़े, युवा ,बुजुर्ग महिला -पुरुष सारे आवश्यक कार्य छोड़ अपने -अपने व्यवसाय, प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रख कर सहभागी बनेंगे। माता त्रिशला ने 14 स्वप्न देखें उसकी बोलियां बोलकर जन्म वाचन के पश्चात भगवान महावीर के बाल स्वरूप को पालना में झूला झुलाए जाएगा। भगवान के पालना जी को लेकर ढोल धमाकों के साथ गांव के निर्धारित मार्गो से भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रतलाम पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को डीजीसीआर सम्मान....

August 24, 2025 07:28 AM

श्री शान्तिसागर जी महाराज ने दिगंबर परंपराओं को बनाये रखने में बहुत योगदान दिया, आर्यिका प्रशममति माताजी, जीवन चारित्र पर वक्ताओं ने दिया उद्वोधन...

August 24, 2025 07:15 AM

मध्य प्रदेश के 31 जिलों में आज और कल होगी अच्छी बारिश, कुछ इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल....

August 24, 2025 05:33 AM

पुलिस ने किया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन...

August 24, 2025 05:31 AM

भारतीय जनता पार्टी मंन की बात के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक बने विनोद सुखवाल....

August 24, 2025 05:26 AM

प्रधानमंत्री मोदी के एक घंटा खेल के मैदान में आहवान पर 29 से 31 अगस्त तक होगी, प्रदेश में खेल गतिविधियां मंत्री श्री सारंग ने की तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, प्रदेश के सभी 313 विकासखण्ड में हो विविध खेल व फिटनेस कार्यक्रम....

August 24, 2025 03:38 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

August 24, 2025 02:21 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 24, 2025 02:19 AM

सत्यवीर तेजाजी महाराज धर्म ध्वजा के साथ निकले नगर भ्रमण पर, तेजा दशमी पर होगी घोड़े पर विराजित तेजाजी की प्रतिमा लगेगा मेला....

August 23, 2025 04:40 PM

स्वच्छता विभाग की बैठक में सीएमओ श्रीमती बामनिया ने की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा, दिए निर्देश, 16 निराश्रित पशुओं को सड़क से हटाकर गौशाला भेजा...

August 23, 2025 02:35 PM

श्रीकृष्ण लीलाओं को सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु, लगा 56 भोग, कनावटी में चल रही भागवत कथा के छठवे दिन पं. शास्त्री ने धार्मिक प्रसंगों के साथ दिया देशभक्ति का संदेश...

August 23, 2025 02:33 PM

रुणीजा के नाथ बाबा रामदेव के भव्य मेले की सारी तैयारियां पूर्ण,किए प्लाट वितरण....

August 23, 2025 02:10 PM

इन दिनों पर्युषण महापर्व पर अहिंसा परमो धर्म की गूंज रही जयकार, कल्प सूत्र वाचन में आज होगा भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म वाचन...

August 23, 2025 11:36 AM

कैंसर पीड़िता ने एक लाख रूपये शिव महापुराण कथा के लिए समर्पित किए....

August 23, 2025 10:28 AM

अंतरराज्यीय मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार, चार बाईक बरामद...

August 23, 2025 10:24 AM

माटी के गणेश सिद्ध गणेश जी की कार्यशाला का आयोजन...

August 23, 2025 10:21 AM

भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव 31 अगस्त को....

August 23, 2025 05:28 AM

पशुपालन से किसानों की बढ़ेगी आय, बनेंगे आत्मनिर्भर, दुग्ध उत्पादन निरंतर बढ़े..

August 23, 2025 04:04 AM

नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 13 नवम्बर को होगा अंतिम प्रकाशन...

August 23, 2025 03:59 AM