पुलिस ने किया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन...
Updated : August 24, 2025 05:31 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

आयोजन
चित्तौड़गढ़ :- नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम में रविवार को पुलिस कर्मचारियों द्वारा सहभागिता की गई। पुलिस अधीक्षक व विशिष्ट न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में शामिल करीब 70 प्रतिभागियों ने साइकिलिंग कर फिट व स्वस्थ रहने का संदेश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध व अनुसंधान सेल मुकेश सांखला ने बताया कि भारत सरकार खेल मंत्रालय की खेलों इंडिया योजना मिशन पहल के तहत भारत के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक व विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट श्री किशन चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सुभाष चौक से रवाना हुई इस रैली में करीब 70 प्रतिभागियों ने साइकिलिंग कर फिट व स्वस्थ रहने का संदेश दिया। साईकल रैली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में समापन के पश्चात करीब 300 स्कूली बच्चों व नागरिकों ने योग व प्राणायाम किया। एसपी ने नागरिकों व स्कूली बच्चो से आग्रह किया कि वे न केवल रविवार को बल्कि दैनिक जीवन के एक हिस्से के रूप में भी साइकिल चलाना अपनाएं, ताकि फिट इंडिया का संदेश फैलाते हुए इसे परिवहन का एक लोकप्रिय साधन बनाया जा सके में आरएनटी लॉ कॉलेज के गौरव त्यागी का सहयोग रहा एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पुलिस उपाधीक्षक विनय चौधरी, आरआई अनिल पांडे सहित भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह रुद, शारीरिक शिक्षक, एम्बुलेंस कर्मी व अरावली साइंस स्कूल व अन्य स्कूली बच्चे उपस्थित थे। योग कार्यक्रम को सफल बनाने में आत्म बोध संस्थान का योगदान रहा।
और खबरे
रतलाम पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को डीजीसीआर सम्मान....
August 24, 2025 07:28 AM

श्री शान्तिसागर जी महाराज ने दिगंबर परंपराओं को बनाये रखने में बहुत योगदान दिया, आर्यिका प्रशममति माताजी, जीवन चारित्र पर वक्ताओं ने दिया उद्वोधन...
August 24, 2025 07:15 AM

मध्य प्रदेश के 31 जिलों में आज और कल होगी अच्छी बारिश, कुछ इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल....
August 24, 2025 05:33 AM

पुलिस ने किया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन...
August 24, 2025 05:31 AM

भारतीय जनता पार्टी मंन की बात के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक बने विनोद सुखवाल....
August 24, 2025 05:26 AM

प्रधानमंत्री मोदी के एक घंटा खेल के मैदान में आहवान पर 29 से 31 अगस्त तक होगी, प्रदेश में खेल गतिविधियां मंत्री श्री सारंग ने की तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, प्रदेश के सभी 313 विकासखण्ड में हो विविध खेल व फिटनेस कार्यक्रम....
August 24, 2025 03:38 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
August 24, 2025 02:21 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 24, 2025 02:19 AM

सत्यवीर तेजाजी महाराज धर्म ध्वजा के साथ निकले नगर भ्रमण पर, तेजा दशमी पर होगी घोड़े पर विराजित तेजाजी की प्रतिमा लगेगा मेला....
August 23, 2025 04:40 PM

स्वच्छता विभाग की बैठक में सीएमओ श्रीमती बामनिया ने की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा, दिए निर्देश, 16 निराश्रित पशुओं को सड़क से हटाकर गौशाला भेजा...
August 23, 2025 02:35 PM

श्रीकृष्ण लीलाओं को सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु, लगा 56 भोग, कनावटी में चल रही भागवत कथा के छठवे दिन पं. शास्त्री ने धार्मिक प्रसंगों के साथ दिया देशभक्ति का संदेश...
August 23, 2025 02:33 PM

रुणीजा के नाथ बाबा रामदेव के भव्य मेले की सारी तैयारियां पूर्ण,किए प्लाट वितरण....
August 23, 2025 02:10 PM

इन दिनों पर्युषण महापर्व पर अहिंसा परमो धर्म की गूंज रही जयकार, कल्प सूत्र वाचन में आज होगा भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म वाचन...
August 23, 2025 11:36 AM

कैंसर पीड़िता ने एक लाख रूपये शिव महापुराण कथा के लिए समर्पित किए....
August 23, 2025 10:28 AM

अंतरराज्यीय मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार, चार बाईक बरामद...
August 23, 2025 10:24 AM

माटी के गणेश सिद्ध गणेश जी की कार्यशाला का आयोजन...
August 23, 2025 10:21 AM

भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव 31 अगस्त को....
August 23, 2025 05:28 AM

पशुपालन से किसानों की बढ़ेगी आय, बनेंगे आत्मनिर्भर, दुग्ध उत्पादन निरंतर बढ़े..
August 23, 2025 04:04 AM

नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 13 नवम्बर को होगा अंतिम प्रकाशन...
August 23, 2025 03:59 AM
