FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सत्यवीर तेजाजी महाराज धर्म ध्वजा के साथ निकले नगर भ्रमण पर, तेजा दशमी पर होगी घोड़े पर विराजित तेजाजी की प्रतिमा लगेगा मेला....

  Updated : August 23, 2025 04:40 PM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

  धार्मिक

सिंगोली :- प्रतिवर्ष तेजा दशमी तेजाजी मंदिर परिसर पर लगने वाले तेजाजी मेले से 10 दिन पुर्व अमावस्या को निकाली जाने वाली धर्म ध्वजा झण्डी व तेजा दशमी पर स्थापित होने वाली घोड़े पर विराजित तेजाजी प्रतिमा की शोभायात्रा नगर में हर्ष उल्लास से निकली ! इतिहास में कई ऐसे वीर महापुरुष हुए हैं। जिन्होंने वचन निभाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया। ऐसे ही वीरों में एक नाम शामिल है। तेजाजी महाराज का जिन्होंने गायों की रक्षा के लिए एक सांप को दिया वचन भी निभाया। अपने प्राण न्यौछावर करने वाले गोरक्षक तेजाजी आज जन-जन के बीच लोक देवता तेजाजी महाराज के रूप में पूजे जाते हैं सिंगोली नगर में तेजाजी महाराज मंदिर से सत्यवीर तेजाजी महाराज की झण्डी शनिवार सायं 7 बजे सर्व समाजजनों ने डी. जे. के साथ धूमधाम से नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली । जिसमें सत्य वीर तेजाजी महाराज के भजनों की धुन पर महिला व पुरूष भक्त नाचते गाते अपने आराध्य देव का गुणगान करते चल रहे थे।शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने वीर तेजाजी के जयकारे लगा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ धर्म ध्वजा झण्डी व दशमी पर स्थापित होने वाली घोड़े पर विराजित तेजाजी महाराज की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया इस दौरान तेजाजी के दर्शन के लिए सर्वसमाज श्रद्घालु शोभायात्रा में पहुंचे व नगर में जगह जगह नगरवासियों द्वारा पूजा अर्चना कर तेजाजी महाराज के दर्शन किए। इस मौके पर तेजाजी के मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई शोभायात्रा नगर भ्रमण कर पुनः तेजाजी मंदिर पहुंची जहाँ पुजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया!

ऐसे निभाया सांप को दिया वचन - तेजाजी के मन-वचन में सत्य की भावना छाई थी। समाज सेवा में पर पीड़ा, जीव दया और नारी की रक्षा के लिए तेजाजी ने कभी भी अपने प्राणों की परवाह नहीं की। लाछा गुर्जरी की गायों को बचाने के लिए डाकूओं से लोहा लिया। गायों की रक्षा के लिए जाते समय आग में जल रहे सर्प को बचाया। जोड़े से अलग हो जाने के कारण सांप क्रोधित हो गया और तेजाजी को डसने लगा। तेजाजी ने उसे रोककर बताया कि वे गायों को बचाने जा रहे हैं। सांप को वचन दिया कि वापस लौटूंगा तब डस लेना। गोरक्षा युद्ध में तेजाजी घायल हो गए। वचन निभाने के लिए सांप के पास पहुंचे तो पूरे शरीर पर जख्म देखकर सांप ने डसने से मना कर दिया। तेजाजी ने वचन पूरा करने के लिए अपनी जीभ निकालकर कहा कि यहां घाव नहीं है यहाँ डस लेवे सत्य पर चलते हुऐ उन्होंने अपना वचन निभा प्राण त्याग दिये जिससे वह लोकदेवता के रुप में घर घर पुंजे जाते हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रतलाम पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को डीजीसीआर सम्मान....

August 24, 2025 07:28 AM

श्री शान्तिसागर जी महाराज ने दिगंबर परंपराओं को बनाये रखने में बहुत योगदान दिया, आर्यिका प्रशममति माताजी, जीवन चारित्र पर वक्ताओं ने दिया उद्वोधन...

August 24, 2025 07:15 AM

मध्य प्रदेश के 31 जिलों में आज और कल होगी अच्छी बारिश, कुछ इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल....

August 24, 2025 05:33 AM

पुलिस ने किया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन...

August 24, 2025 05:31 AM

भारतीय जनता पार्टी मंन की बात के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक बने विनोद सुखवाल....

August 24, 2025 05:26 AM

प्रधानमंत्री मोदी के एक घंटा खेल के मैदान में आहवान पर 29 से 31 अगस्त तक होगी, प्रदेश में खेल गतिविधियां मंत्री श्री सारंग ने की तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, प्रदेश के सभी 313 विकासखण्ड में हो विविध खेल व फिटनेस कार्यक्रम....

August 24, 2025 03:38 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

August 24, 2025 02:21 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 24, 2025 02:19 AM

सत्यवीर तेजाजी महाराज धर्म ध्वजा के साथ निकले नगर भ्रमण पर, तेजा दशमी पर होगी घोड़े पर विराजित तेजाजी की प्रतिमा लगेगा मेला....

August 23, 2025 04:40 PM

स्वच्छता विभाग की बैठक में सीएमओ श्रीमती बामनिया ने की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा, दिए निर्देश, 16 निराश्रित पशुओं को सड़क से हटाकर गौशाला भेजा...

August 23, 2025 02:35 PM

श्रीकृष्ण लीलाओं को सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु, लगा 56 भोग, कनावटी में चल रही भागवत कथा के छठवे दिन पं. शास्त्री ने धार्मिक प्रसंगों के साथ दिया देशभक्ति का संदेश...

August 23, 2025 02:33 PM

रुणीजा के नाथ बाबा रामदेव के भव्य मेले की सारी तैयारियां पूर्ण,किए प्लाट वितरण....

August 23, 2025 02:10 PM

इन दिनों पर्युषण महापर्व पर अहिंसा परमो धर्म की गूंज रही जयकार, कल्प सूत्र वाचन में आज होगा भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म वाचन...

August 23, 2025 11:36 AM

कैंसर पीड़िता ने एक लाख रूपये शिव महापुराण कथा के लिए समर्पित किए....

August 23, 2025 10:28 AM

अंतरराज्यीय मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार, चार बाईक बरामद...

August 23, 2025 10:24 AM

माटी के गणेश सिद्ध गणेश जी की कार्यशाला का आयोजन...

August 23, 2025 10:21 AM

भीलवाड़ा साड़ी डीलर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव 31 अगस्त को....

August 23, 2025 05:28 AM

पशुपालन से किसानों की बढ़ेगी आय, बनेंगे आत्मनिर्भर, दुग्ध उत्पादन निरंतर बढ़े..

August 23, 2025 04:04 AM

नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 13 नवम्बर को होगा अंतिम प्रकाशन...

August 23, 2025 03:59 AM