FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने ईनामी अपराधियों को पकड़ने में कायम किया रिकॉर्ड, इस साल 55 ईनामी अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे....

  Updated : September 18, 2025 11:16 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

चित्तौड़गढ़ । चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस ने पिछले तीन वर्षों के मुकाबले वर्ष 2025 में माह अगस्त तक 5 हजार से 30 हजार रुपए तक के ईनामी आरोपियों को पकड़ने में तीन साल का रिकॉर्ड कायम करते हुए अगस्त 2025 तक 55 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उपलब्धि की इस कड़ी में 25 हजार रुपए से अधिक के चार ईनामी आरोपियों को भी पकड़ा है। पिछले तीन वर्षों में अगस्त तक जिला पुलिस ने 130 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वर्ष 2025 में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 42 ईनामी बदमाशो को दबोचा हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिला पुलिस ने इस साल अब तक बेहतर उपलब्धि हासिल करते हुए करीब 55 ईनामी बदमाशों को दबोचने में सफलता हासिल की है। इनमें 25 हजार रुपए व उससे अधिक के चार ईनामी बदमाश शामिल हैं, जबकि दो बदमाश पर 20 हजार रुपए, एक पर 15 हजार और 9 बदमाशों पर 10 हजार रुपए का भी ईनाम है। गिरफ्तार ईनामी बदमाशो में मुख्य तस्कर 30 हजार रुपये का ईनामी उदयलाल गुर्जर सहित 42 अपराधी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हुए थे। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि जिले में संगठित अपराध से जुड़े बदमाशों के हौसले पस्त हुए है। गिरफ्तार इनामी राशि की कुल कीमत 4 लाख 21 हजार रुपए है। साल 2023 में 2 लाख 38 हजार रुपए की राशि के 22 ईनामी बदमाश गिरफ्तार किये, 2024 में 4 लाख 40 हजार रुपये की राशि के 38 ईनामी बदमाश पकड़े और 2025 में 4 लाख 21 हजार रुपये की राशि के 55 ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इसी वर्ष माह जुलाई-अगस्त में पुलिस ने 10 ईनामी बदमाशों को गिरफ्त में लिया है। एसपी श्री त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर तंत्र की मजबूती, डीएसटी-डीएसबी और साइबर टीम के सहयोग के साथ पुलिस अधिकारियों की समन्वयता और पुख्ता आसूचनाओं से इनामी अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली। उन्होंने कहा जिले को अपराधमुक्त करने में लगातार चित्तौड़गढ़ पुलिस काम कर रही है. उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिले के ईनामी बदमाशों व वांछित अपराधियों के बारे में किसी भी तरह की कोई गुप्त जानकारी मिलती हो तो पुलिस से साझा करे चित्तौड़गढ़ पुलिस उसपर काम करेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरकार का किसानों के लिए बड़ा कदम,नदी से तालाबों को भरना प्रारंभ,किसानों के खिले चेहरे - आंजना, कपासन का धमाणा तालाब हुआ 9 फीट से ऊपर...

September 18, 2025 12:39 PM

डकैती व चोरी की घटना में वांछित दो आरोपी गिरफतार…..

September 18, 2025 12:33 PM

कार में 42 किलो डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

September 18, 2025 12:32 PM

मकान से सोने चांदी के आभूषण चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी किये गये सोने चांदी के सम्पूर्ण जेवरात बरामद, आरोपी उच्च दर्जे के बदमाश होकर पूर्व में मर्डर, लूट, नकबजनी एवं चोरी के मुकदमों में हो चुके हैं गिरफ्तार, पुछताछ में बीस से अधिक आपराधिक वारदातें करना किया कबूल....

September 18, 2025 12:28 PM

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने ईनामी अपराधियों को पकड़ने में कायम किया रिकॉर्ड, इस साल 55 ईनामी अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे....

September 18, 2025 11:16 AM

केविके पर किसानों को तिलहन फसलों के उत्पादन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन.....

September 18, 2025 11:14 AM

पानी की मोटर, केबिल एवं गन्ने के रस की चरकीया चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार....

September 18, 2025 11:13 AM

महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दिल्ली में फरारी काट रहा था...

September 18, 2025 09:29 AM

आउटसोर्स श्रमिकों ने एरियर व अन्य मांगों को लेकर अधिक्षण यंत्री को सौंपा ज्ञापन....

September 18, 2025 09:17 AM

टेबल टेनिस में महेश स्पोर्ट्स अकैडमी का दबदबा...

September 18, 2025 09:11 AM

कार में 45.680 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा परिवहन करते हुवे एक आरेापी गिरफ्तार, ईको कार से 151.470 किलोग्राम डोडाचुरा जब्त, फरार तस्कर को किया नामजद....

September 18, 2025 09:08 AM

भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस....

September 18, 2025 03:56 AM

कुकडेश्वर पुलिस को मिली सफलता, 28 किलोग्राम डोडाचुरा के साथ दो मोटरसाइकिल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

September 18, 2025 02:26 AM

नगरीय निकायों में शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, निकायों में प्रतिदिन निर्धारित विषयवार कार्यक्रम होंगे आयोजित...

September 18, 2025 02:17 AM

गाँधी सागर अभयारण्य में मादा चीता धीरा को सफलतापूर्वक छोड़ा, परियोजना चीता में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि, चीता आबादी पुनर्वास के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...

September 18, 2025 02:15 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

September 18, 2025 02:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

September 18, 2025 02:12 AM

माली महासभा ने किया कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया, सभी प्रकरणों में हो जल्दी कार्रवाई नहीं तो महासभा उतरेगी सड़कों पर - माली

September 17, 2025 01:10 PM

भामस ने विश्वकर्मा जयंति पर पुष्पांजलि अर्पित कर रैली निकाल सौंपा ज्ञापन....

September 17, 2025 12:30 PM