मकान से सोने चांदी के आभूषण चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी किये गये सोने चांदी के सम्पूर्ण जेवरात बरामद, आरोपी उच्च दर्जे के बदमाश होकर पूर्व में मर्डर, लूट, नकबजनी एवं चोरी के मुकदमों में हो चुके हैं गिरफ्तार, पुछताछ में बीस से अधिक आपराधिक वारदातें करना किया कबूल....
Updated : September 18, 2025 12:28 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

घटना
चित्तौड़गढ़ :- कपासन थाना क्षेत्र के बेनिपुरिया गांव में रिहायशी मकान से आभुषण चोरी के मामले में कपासन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किये गये सोने चांदी के सम्पूर्ण जेवरात बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपी उच्च दर्जे के बदमाश होकर पूर्व में मर्डर, लूट, नकबजनी एवं चोरी के मुकदमों में गिरफ्तार हो चुके हैं।गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पुछताछ में बीस से अधिक लूट, नकबजनी एवं चोरी की वारदातें करना किया कबूल। जिला पुलिस अधीक्षक मनिष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में हुई नकबजनी व चोरियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में एएसपी सरीता सिंह व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 30 जून को कपासन थाने के बेनिपुरिया में गोपाल सिंह सिसोदिया (राजपुत) के मकान के कमरे से चांदी के पायजेब डेढ किलोग्राम, सोने का मंगल सुत्र एक तोला, सोने की रखड़ी एक तोला, मादलिया आधा तोला, सोने का हार गले का डेढ तोला व बक्से में रखे दो हजार रूपये अज्ञात बदमाश चुरा कर ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।उक्त वारदात को ट्रेस करने के लिए थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पु.नि. के निर्देश पर एएसआई रतनलाल, सुभाषचन्द्र, कानि. वेदप्रकाश, नीरज कुमार व राजेश द्वारा तकनीकी व सीसीटीवी फुटेज से अनुसंधान करते हुए नकबजनी की वारदात करने वाले आरोपियों 50 वर्षीय बंशीलाल पुत्र प्यारा कालबेलिया (जोगी) निवासी नई आबादी अम्बावली कीरतपुरा थाना बडीसादडी जिला चित्तौडगढ, 27 वर्षीय मुकेश पुत्र नानूराम कालबेलिया निवासी बनाकिया कला थाना कपासन जिला चित्तौडगढ हाल निवासी खातरिया चौकडी थाना खातरेच जिला अहमदाबाद (गुजरात) व 46 वर्षीय नारायण पुत्र परथा उर्फ पृथ्वीराज कालबेलिया निवासी पीपली गुजरान थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ को न्यायालय से प्रोडेक्शन वारण्ट जारी करा उप कारागृह कपासन से प्राप्त कर पुछताछ के बाद घटना कारीत करना कबूल करने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। उक्त घटना मे चोरी किया गया सम्पूर्ण माल आरोपियों से बरामद किया जाकर अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
और खबरे
नगर परिषद ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यालय परिसर में की साफ सफाई, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ.....
September 18, 2025 01:22 PM

सरकार का किसानों के लिए बड़ा कदम,नदी से तालाबों को भरना प्रारंभ,किसानों के खिले चेहरे - आंजना, कपासन का धमाणा तालाब हुआ 9 फीट से ऊपर...
September 18, 2025 12:39 PM

डकैती व चोरी की घटना में वांछित दो आरोपी गिरफतार…..
September 18, 2025 12:33 PM

कार में 42 किलो डोडाचुरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
September 18, 2025 12:32 PM

मकान से सोने चांदी के आभूषण चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी किये गये सोने चांदी के सम्पूर्ण जेवरात बरामद, आरोपी उच्च दर्जे के बदमाश होकर पूर्व में मर्डर, लूट, नकबजनी एवं चोरी के मुकदमों में हो चुके हैं गिरफ्तार, पुछताछ में बीस से अधिक आपराधिक वारदातें करना किया कबूल....
September 18, 2025 12:28 PM

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने ईनामी अपराधियों को पकड़ने में कायम किया रिकॉर्ड, इस साल 55 ईनामी अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे....
September 18, 2025 11:16 AM

केविके पर किसानों को तिलहन फसलों के उत्पादन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन.....
September 18, 2025 11:14 AM

पानी की मोटर, केबिल एवं गन्ने के रस की चरकीया चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार....
September 18, 2025 11:13 AM

महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दिल्ली में फरारी काट रहा था...
September 18, 2025 09:29 AM

आउटसोर्स श्रमिकों ने एरियर व अन्य मांगों को लेकर अधिक्षण यंत्री को सौंपा ज्ञापन....
September 18, 2025 09:17 AM

टेबल टेनिस में महेश स्पोर्ट्स अकैडमी का दबदबा...
September 18, 2025 09:11 AM

कार में 45.680 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा परिवहन करते हुवे एक आरेापी गिरफ्तार, ईको कार से 151.470 किलोग्राम डोडाचुरा जब्त, फरार तस्कर को किया नामजद....
September 18, 2025 09:08 AM

भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस....
September 18, 2025 03:56 AM

कुकडेश्वर पुलिस को मिली सफलता, 28 किलोग्राम डोडाचुरा के साथ दो मोटरसाइकिल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
September 18, 2025 02:26 AM

नगरीय निकायों में शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, निकायों में प्रतिदिन निर्धारित विषयवार कार्यक्रम होंगे आयोजित...
September 18, 2025 02:17 AM

गाँधी सागर अभयारण्य में मादा चीता धीरा को सफलतापूर्वक छोड़ा, परियोजना चीता में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि, चीता आबादी पुनर्वास के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...
September 18, 2025 02:15 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
September 18, 2025 02:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
September 18, 2025 02:12 AM

माली महासभा ने किया कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया, सभी प्रकरणों में हो जल्दी कार्रवाई नहीं तो महासभा उतरेगी सड़कों पर - माली
September 17, 2025 01:10 PM
