FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गो वंश को लंपी रोधी टिकें लगाने आगे आया गो रक्षा दल, तेजी से फैल रहा संक्रमण, बे-जुबानों की पथराई आंखों से छलकती पिड़ा को समझा गो रक्षकों ने, पहले खुब जमकर छकाया गो वंश को पकड़ने में छुटा पसीना तब लगी वेक्सिन....

  Updated : September 21, 2025 11:22 AM

FIRST NEEMUCH NEWS

  सामाजिक

सरवानिया महाराज :- एक तरफ कुछ लोग हैं जो पशुओं से मतलब का दुध निकल जाने पर उन्हें बे सहारा छोड़ देते हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे हैं जो बे सहारा मवेशियों का सहारा बन जाते है और यही हमारे धर्म संस्कृति की खुबसूरती है, जिसमें हम बे-जुबानों की भाषा को पढ़ लेते है। पशुओं को जैसे ही कोई पशु पालक छोड़ता है तो उसी समय पशु के माथे पर आवारा होने की मोहर लग जाती है। धरती पर विचरण करते मुक पशुओं को भगवान ने जीभ तो दी लेकिन जुबानी भाषा वाली आवाज़ नहीं दी। परन्तु इनकी पथराई आंखों से छलकती पिड़ा को समझने के लिए इंसानों को दिमाग के साथ दिल भी दिया और उसी समझ का नाम आज गो रक्षा दल है जो इन बेजुबानो की भाषा को समझ कर इनका दर्द कम करने में लगा है। बेसहारा छोड़ दिए गए गो वंश को संक्रमण ना हो इसके लिए रविवार को एक टीम ने बेसहारा और लावारिस गो वंश को पकड़कर उन्हें लंपी रोधी टिकें लगायें। मवेशियों में तेजी से फेल रहे लंपी रोग की रोकथाम हेतु गो रक्षा दल सरवानिया महाराज ने सुबह से शहर में विचरण करने वाले गो वंश को पकड़कर कहार समाज धर्म शाला व शहर के मध्य स्थित राजमहल चौक पर एकत्रित कर इंजेक्शन दिए गए बहुत सारे नंदी महाराज ने पहले गो रक्षा दल को जमकर छकाया जिससे रक्षा दल सदस्यों का पसीना छुटा लेकिन आखिरकार कब्जें आयें नंदी महाराज और गायों को त्वचा रोग की रोकथाम हेतु एंटी लंपी इंजेक्शन लगाए गए। करीब डेढ़ सो मवेशियों को लंपी रोधी टिकें लगायें गये। करीब तीन घंटे में अकेले सरवानिया में 150 बेसहारा गो वंश का टीकाकरण कर मूक पशुओं को राहत प्रदान की गई। इससे अलावा आसपास के ग्राम मोरवन धामनिया जगेपुर बसेड़ी भाटी के आंकड़े भी लगभग इतने ही है। मवेशियों को लंपी रोधी टिकें लगाने के काम में डाक्टर दिनेश आर्य, डा. पीयूष पाटीदार , डा . नंदराम बैरागी ने आगे आकर गो वंश की सेवा की। जब शहर के लोगों ने इस पीठ थपथपाने वाले कार्य को देखा तो श्री पाल बस स्टैंड होटल ने गो रक्षा दल सदस्यों को चाय तो हलवाई विष्णु राठौर ने पोहा की तो केलें की नास्ता बालाजी फ्रुट, गोविंद पाटीदार , सुरेश माली ने कराई। इस बीच पटेल आल रेस्क्यू टीम के द्वारा सभी गो रक्षकों को भोजन कराया गया। तन मन धन के साथ गोधन की सेवा क्षेत्र में एक अन्य लोगों के लिए मोरल है।
उपरी त्वचा पर गठानें फुंसी लक्षण, गोट पास्क एंटी वेक्सिन - सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डा . दिनेश आर्य ने बताया कि मवेशियों में लंपी एक तरह का रोग है जो बहुत तेजी से फेल रहा है इसकी रोकथाम हेतु पहले गोट पाक्स नामक वेक्सिन लगाई जाती है जिससे मवेशियों में लंपी रोग ना आये। जिन पशुओं में लंपी रोग फैल चुका होता है उनका उपचार किया जाता है यह वेक्सिन सरकार द्वारा लगाई जा रही है। लंपी रोग में पशुओं को तेज बुखार, शरीर पर गोल गोल छोटी-छोटी गठानें, चारा नहीं खाना, भुख नहीं लगना जैसे लक्षण नज़र आते हैं। सरवानिया में गो रक्षा दल के करीब साठ युवक बे सहारा मवेशियों को लंपी रोधी वेक्सिन लगाने का काम कर रहे हैं वो मवेशियों को पकड़ते हैं और मैं तथा अन्य डाक्टर मिलकर वेक्सिनेशन करते हैं। काबिले तारीफ़ काम कर रहे हैं ये लोग। रूपलाल पाटीदार तहसील अध्यक्ष गो रक्षा दल ने बताया कि लंपी त्वचा रोग मवेशियों में होने वाला एक संक्रामक रोग है जो पॉक्सविरिडे परिवार के एक वायरस के कारण होता है, जिसे नीथलिंग वायरस भी कहा जाता है। इस रोग के कारण पशुओं की त्वचा पर गांठें होती हैं। गो रक्षक अजय प्रताप सिंह राणावत ने बताया कि गौ वंश के पूरे शरीर पर खासकर सिर, गर्दन थन और पैरों मे 2 से 5 सेंटीमीटर व्यास की कठोर गांठें बन जाती हैं जो बाद में घाव में बदल सकती हैं। इस लिए सभी पशु पालक अपने मवेशियों का टीकाकरण करावें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राह-वीर योजना के तहत सडक दुर्घटना में घायल होने वाले मजरूह को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुचाकर पाये 25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि...

December 17, 2025 03:10 PM

सरवानिया महाराज के एक्जिअमं एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल में आध्यात्मिक सहज योग का हुआ आयोजन....

December 17, 2025 02:44 PM

9 लाख की लागत से वीर पार्क रोड की सड़क होगी चोड़ी और सुंदर, कार्य प्रारंभ, नपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण.....

December 17, 2025 02:39 PM

सीएमओ का औचक निरीक्षण, स्टेडियम व घंटाघर क्षेत्र में पहुंची श्रीमती बामनिया, सब्जी मंडी में हटवाया अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश...

December 17, 2025 02:38 PM

जावद क्षेत्र में जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने सुरक्षित नीचे उतारा

December 17, 2025 02:33 PM

किसानों के जतन, एक आरी की फसल बचाने में 10 हजार से एक लाख रुपए तक का आ रहा खर्च, रात को जागरण भी करना पड़ता हैं, अफीम की फसल बचाने जालियां लगाई तो कहीं कर दी सफेद चादर की आड़.....

December 17, 2025 02:27 PM

नगर सिंगोली में चाइनीज मांजे से बालक की गर्दन कटते कटते बची, जिला कलेक्टर द्वारा रोक आदेश के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहा है चाइनीज मांजा....

December 17, 2025 02:23 PM

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत भीलवाडा सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया प्रश्न, सरकार के सार्थक प्रयासों से समृद्ध कृषि उन्नत किसान का मूलमंत्र हो रहा साकार - भागीरथ चौधरी...

December 17, 2025 01:02 PM

कला संवाद 4.0 का आयोजन, विभिन्न स्कूलों के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने मारी विजेता ट्रॉफी पर बाजी..

December 17, 2025 12:57 PM

नियम विरूद्ध अवैध रूप से संचालित सभी लैबो पर एक सप्‍ताह में सख्‍त कार्यवाही की जाए, कलेक्‍टर ने समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में सी.एम.एच.ओ. को दिए निर्देश....

December 17, 2025 03:27 AM

स्कूलों में स्थानीय भाषाओं के समावेश के साथ 49 पुस्तकों का प्रकाशन, प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन....

December 17, 2025 03:16 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भोपाल, विदिशा, छिंदवाड़ा एवं राजगढ़ में सक्रिय चोर गिरोह गिरफ्तार, कुल 82 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद...

December 17, 2025 03:14 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 17, 2025 03:13 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 17, 2025 03:11 AM

जलेश्वर महादेव प्रांगण में विकास कार्य जारी, 200 ट्रॉली मिट्टी भराव....

December 16, 2025 04:53 PM

गौशाला पर गायों को चारा गुड़ लापसी खिलाकर भगवान पारसनाथ जी का जन्मोत्सव मनाया गया...

December 16, 2025 04:03 PM

नीमच नपा की मेहनत रंग लाई साउथ अफ्रीका में नीमच के तेराकों ने लहराया परचम, श्रीमती चोपड़ा ने किया विश्व विजेताओं का जोरदार स्वागत, सभापतिगण व पार्षद भी रहे मौजूद....

December 16, 2025 02:38 PM

शा. उ. मा.वि. जावी के विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धक औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण संपन्न....

December 16, 2025 02:26 PM

ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी भीषण आग, तीन झुलसे, तीन दमकलों ने आग पर पाया काबू...

December 16, 2025 02:22 PM