विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत भीलवाडा सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया प्रश्न, सरकार के सार्थक प्रयासों से समृद्ध कृषि उन्नत किसान का मूलमंत्र हो रहा साकार - भागीरथ चौधरी...
Updated : December 17, 2025 01:02 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
राजनीति
भीलवाड़ा :- संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मंगलवार को राजस्थान के भीलवाड़ा से सांसद दामोदर अग्रवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विकसित कृषि संकल्प अभियान की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी सदन में रखी। सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सदन में केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि यह अभियान देशभर में किसानों को आधुनिक, संतुलित और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ है। 34 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहा अभियान - केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से देशभर में इस अभियान के तहत 2170 टीमों द्वारा 7970 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 728 जिलों के 1.40 लाख से अधिक गांवों से जुड़े 1.35 करोड़ से अधिक किसानों ने भागीदारी की। इनमें लगभग 95.07 लाख पुरुष किसान और करीब 40 लाख महिला किसान शामिल रहीं। यह अभियान 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कृषि एवं उससे जुड़ी आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित रहा, जिससे जमीनी स्तर पर किसानों की वास्तविक जरूरतों के अनुसार सरकारी सहायता सुनिश्चित की गई।
अभियान का राजस्थान में विशेष तौर पर क्रियान्वयन - केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने विशेष रूप से राजस्थान का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य में किसानों तक नवीन और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के लिए 103 टीमों के माध्यम से 3641 कार्यक्रम संचालित किए गए। इन कार्यक्रमों के जरिए 41 जिलों के 7349 गांवों में 8.9 लाख से अधिक किसानों तक सीधी पहुंच बनाई गई, जिनमें 6.19 लाख पुरुष और 1.90 लाख महिला किसान शामिल रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम के लिए संतुलित, उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति किसानों को जागरूक करना रहा। किसानों की मांग और जरूरत के अनुसार सहायता प्रदान किए जाने के कारण राजस्थान इस अभियान में देश में चौथे स्थान पर रहा, जो राज्य में इसके प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है। भीलवाड़ा जिले की जानकारी साझा करते हुए भागीरथ चौधरी ने बताया कि यहां दो टीमों द्वारा 90 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें 22,883 किसानों ने भाग लिया। अभियान के अंतर्गत देशभर में बड़ी संख्या में किसानों को सम्मानित किया गया तथा एफपीओ, कृषि उद्यमियों, नवाचारकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया, जिससे कृषि कल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सहायता की सीधी पहुंच किसानों तक सुनिश्चित हुई। इससे संस्थागत सुदृढ़ता के साथ-साथ तकनीकी नवाचार को भी बढ़ावा मिला है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान ने न केवल किसानों की तकनीकी समझ को बढ़ाया है, बल्कि उत्पादन में वृद्धि और आय संवर्धन के लिए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की दिशा में किसानों को प्रेरित भी किया है। यह अभियान आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है।
और खबरे
औद्योगिक भ्रमण से छात्राओं को मिला व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास की दिशा में सशक्त पहल....
December 17, 2025 03:30 PM
नीमच जिले का ये गांव, जहां 2 हजार लोग पीते इस गंदे कुए का पानी, मर्त पक्षी और चूहें देख ग्रामीणो के उड़े होश, दे डाली पंचायत को चेतावनी...
December 17, 2025 03:22 PM
श्री गुरू गोबिंदसिंह जी का 360 वॉ प्रकाश पर्व, कल प्रभात फैरी से होगा कार्यक्रम का आगाज, अखण्ड पाठ, नगर कीर्तन, शबद कीर्तन, सहित होंगे अनेक आयोजन, विशेष आकर्षण में फौज ए खालसा पंजाब गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब...
December 17, 2025 03:12 PM
राह-वीर योजना के तहत सडक दुर्घटना में घायल होने वाले मजरूह को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुचाकर पाये 25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि...
December 17, 2025 03:10 PM
सरवानिया महाराज के एक्जिअमं एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल में आध्यात्मिक सहज योग का हुआ आयोजन....
December 17, 2025 02:44 PM
9 लाख की लागत से वीर पार्क रोड की सड़क होगी चोड़ी और सुंदर, कार्य प्रारंभ, नपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण.....
December 17, 2025 02:39 PM
सीएमओ का औचक निरीक्षण, स्टेडियम व घंटाघर क्षेत्र में पहुंची श्रीमती बामनिया, सब्जी मंडी में हटवाया अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश...
December 17, 2025 02:38 PM
जावद क्षेत्र में जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने सुरक्षित नीचे उतारा
December 17, 2025 02:33 PM
किसानों के जतन, एक आरी की फसल बचाने में 10 हजार से एक लाख रुपए तक का आ रहा खर्च, रात को जागरण भी करना पड़ता हैं, अफीम की फसल बचाने जालियां लगाई तो कहीं कर दी सफेद चादर की आड़.....
December 17, 2025 02:27 PM
नगर सिंगोली में चाइनीज मांजे से बालक की गर्दन कटते कटते बची, जिला कलेक्टर द्वारा रोक आदेश के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहा है चाइनीज मांजा....
December 17, 2025 02:23 PM
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत भीलवाडा सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया प्रश्न, सरकार के सार्थक प्रयासों से समृद्ध कृषि उन्नत किसान का मूलमंत्र हो रहा साकार - भागीरथ चौधरी...
December 17, 2025 01:02 PM
कला संवाद 4.0 का आयोजन, विभिन्न स्कूलों के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने मारी विजेता ट्रॉफी पर बाजी..
December 17, 2025 12:57 PM
नियम विरूद्ध अवैध रूप से संचालित सभी लैबो पर एक सप्ताह में सख्त कार्यवाही की जाए, कलेक्टर ने समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में सी.एम.एच.ओ. को दिए निर्देश....
December 17, 2025 03:27 AM
स्कूलों में स्थानीय भाषाओं के समावेश के साथ 49 पुस्तकों का प्रकाशन, प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन....
December 17, 2025 03:16 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भोपाल, विदिशा, छिंदवाड़ा एवं राजगढ़ में सक्रिय चोर गिरोह गिरफ्तार, कुल 82 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद...
December 17, 2025 03:14 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 17, 2025 03:13 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 17, 2025 03:11 AM
जलेश्वर महादेव प्रांगण में विकास कार्य जारी, 200 ट्रॉली मिट्टी भराव....
December 16, 2025 04:53 PM
गौशाला पर गायों को चारा गुड़ लापसी खिलाकर भगवान पारसनाथ जी का जन्मोत्सव मनाया गया...
December 16, 2025 04:03 PM