FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कला संवाद 4.0 का आयोजन, विभिन्न स्कूलों के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने मारी विजेता ट्रॉफी पर बाजी..

  Updated : December 17, 2025 12:57 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  आयोजन

भीलवाड़ा :- स्थानीय संगम विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर, एसयू सोसाइटी द्वारा कला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत अमृत मंथन तथा कलाकृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगम विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर डीन प्रो प्रीति मेहता ने बताया की अमृत मंत्र के अंतर्गत जेन ज़ी(GenZ) के लिए सोशल मीडिया एंटी सोशल बनती जा रही है(पक्ष और विपक्ष) विषय पर हिंदी तथा अंग्रेजी में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।कलाकृति कार्यक्रम में हैंडमेड, स्केच,ज्वैलरी प्रदर्शनी , बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट ,फेस पेंटिंग, ब्रशलेस पेंटिंग, लाइव ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न स्कूलों के लगभग 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत में स्टूडेंट सोसाइटी की डिप्टी डीन डा श्वेता बोहरा ने कला संवाद की रूपरेखा को बताया।प्रो प्रीति मेहता ने बाहर से आई सभी प्रतिभागी टीम का परिचय कराया तथा कहा कि कला संवाद छात्रों को ऐसा मंच प्रदान करता है जहाँ वे अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल को अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त करते हैं।संगम यूनिवर्सिटी बोर्ड सदस्य पलक मोदानी ने सभी को जीतने की बधाई दी।कुलसचिव डा आलोक कुमार ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर मानस रंजन पाणिग्रही ने सभी आगंतुक प्रतिभागियों का स्वागत किया।कुलपति प्रो करुणेश सक्सेना ने कहा कि जो आज प्रतिभागी आए है कुछ विजेता बनेंगे तथा बाकी विद्यार्थी यहा से कुछ न कुछ सीख के जाएंगे।कला संवाद छात्रों को ऐसा मंच प्रदान करता है जहाँ वे अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल को निखारने एवं अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त करते हैं। ।परिणाम में कलाकृति में फेस पेंटिंग में प्रथम काशवी जैन, शोना कोठारी संगम स्कूल,द्वितीय महेंद्र कुमावत ,अरमान अली राजेंद्र मार्ग स्कूल,प्रदर्शनी हैंडमेड पेंटिंग में प्रथम निशंक मीणा,सिद्धार्थ टेलर राजेंद्र मार्ग,द्वितीय निकिता तेली,प्राची खटीक एस एम एम गर्ल्स स्कूल,हैंड मेड आइटम में दिशा शर्मा, मुनाल राठौड़,माही सोनी पी एम श्री स्कूलबापू नगर प्रथम,द्वितीय शुभलक्ष्मी मौर्य, अक्षिता,कोमल गुर्जर पी एम श्री स्कूल,बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में चंप्रीत सिंह,आतिफ हुसैन,आयुष्मान दीक्षित सेंट एंस्लम स्कूल प्रथम,प्रांजल अग्रवाल,प्रिंस सुवालका,निलेश अग्रसेन विद्या निकेतन द्वितीय, लाइव ऑन स्पॉट पेंटिंग में प्रथम दिव्या जैन संगम स्कूल,द्वितीय हर्षिता छिपा, वाद विवाद में प्रथम अनन्या राठौड़ माहेश्वरी पब्लिक स्कूल,द्वितीय आराध्य शुक्ला सोफिया स्कूल,तृतीय मुक्ता व्यास कुंभ स्कूल रहे। सभी कलाकृति के विजेताओं को प्रथम स्थान पर 2100 रुपए तथा द्वितीय स्थान पर 1100 रुपए का नगद पुरस्कार ,सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी दी गई ,अमृत मंथन कार्यक्रम के सभी विजेताओं में प्रथम को 5000 ,द्वितीय को 3000 ,तथा तृतीय स्थान को 2000 रुपए नकद,सर्टिफिकेट ट्रॉफी दी गई।कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के मार्केटिंग डिप्टी डायरेक्टर डा अमित जैन ने सभी छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय के कोर्स पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्टूडेंट वेलफेयर के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में सभी स्कूल से पधारे फैकल्टी कॉर्डिनेटर तथा सभी प्रतिभागी का सम्मान किया गया।संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस भीलवाड़ा को विजेता रनिंग ट्रॉफी दी गई।कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र हर्ष सोमानी ,आयुषी जैन,अन्वेषा ने किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

9 लाख की लागत से वीर पार्क रोड की सड़क होगी चोड़ी और सुंदर, कार्य प्रारंभ, नपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण.....

December 17, 2025 02:39 PM

सीएमओ का औचक निरीक्षण, स्टेडियम व घंटाघर क्षेत्र में पहुंची श्रीमती बामनिया, सब्जी मंडी में हटवाया अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश...

December 17, 2025 02:38 PM

जावद क्षेत्र में जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने सुरक्षित नीचे उतारा

December 17, 2025 02:33 PM

किसानों के जतन, एक आरी की फसल बचाने में 10 हजार से एक लाख रुपए तक का आ रहा खर्च, रात को जागरण भी करना पड़ता हैं, अफीम की फसल बचाने जालियां लगाई तो कहीं कर दी सफेद चादर की आड़.....

December 17, 2025 02:27 PM

नगर सिंगोली में चाइनीज मांजे से बालक की गर्दन कटते कटते बची, जिला कलेक्टर द्वारा रोक आदेश के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहा है चाइनीज मांजा....

December 17, 2025 02:23 PM

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत भीलवाडा सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया प्रश्न, सरकार के सार्थक प्रयासों से समृद्ध कृषि उन्नत किसान का मूलमंत्र हो रहा साकार - भागीरथ चौधरी...

December 17, 2025 01:02 PM

कला संवाद 4.0 का आयोजन, विभिन्न स्कूलों के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने मारी विजेता ट्रॉफी पर बाजी..

December 17, 2025 12:57 PM

नियम विरूद्ध अवैध रूप से संचालित सभी लैबो पर एक सप्‍ताह में सख्‍त कार्यवाही की जाए, कलेक्‍टर ने समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में सी.एम.एच.ओ. को दिए निर्देश....

December 17, 2025 03:27 AM

स्कूलों में स्थानीय भाषाओं के समावेश के साथ 49 पुस्तकों का प्रकाशन, प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन....

December 17, 2025 03:16 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भोपाल, विदिशा, छिंदवाड़ा एवं राजगढ़ में सक्रिय चोर गिरोह गिरफ्तार, कुल 82 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद...

December 17, 2025 03:14 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 17, 2025 03:13 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 17, 2025 03:11 AM

जलेश्वर महादेव प्रांगण में विकास कार्य जारी, 200 ट्रॉली मिट्टी भराव....

December 16, 2025 04:53 PM

गौशाला पर गायों को चारा गुड़ लापसी खिलाकर भगवान पारसनाथ जी का जन्मोत्सव मनाया गया...

December 16, 2025 04:03 PM

नीमच नपा की मेहनत रंग लाई साउथ अफ्रीका में नीमच के तेराकों ने लहराया परचम, श्रीमती चोपड़ा ने किया विश्व विजेताओं का जोरदार स्वागत, सभापतिगण व पार्षद भी रहे मौजूद....

December 16, 2025 02:38 PM

शा. उ. मा.वि. जावी के विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धक औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण संपन्न....

December 16, 2025 02:26 PM

ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी भीषण आग, तीन झुलसे, तीन दमकलों ने आग पर पाया काबू...

December 16, 2025 02:22 PM

सांसद अग्रवाल ने लोकसभा सदन में कानून संशोधन विधेयक पर दिया व्यक्तव्य, The Repealing and Amending Bill 2025 पर सरकार का किया समर्थन...

December 16, 2025 02:14 PM

सांसद खेल महोत्सव का कार्यक्रम जाट संकुल में हुआ संपन्न...

December 16, 2025 02:03 PM