FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

औद्योगिक भ्रमण से छात्राओं को मिला व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास की दिशा में सशक्त पहल....

  Updated : December 17, 2025 03:30 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  शिक्षा

भीलवाड़ा :- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागौरी मोहल्ला (पुर) में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग एवं ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड की छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कौशल मित्र निरूपमा यादव के कुशल मार्गदर्शन और सशक्त नेतृत्व में आयोजित भ्रमण में कक्षा नौ और दस की छात्राओं ने भाग लिया। इस औद्योगिक भ्रमण का शुभारंभ प्रख्यात शिक्षाविद एवं “वर्तमान में हनुमान” पुस्तक के लेखक चंद्रेश टेलर द्वारा हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना करने के साथ हुआ। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण व्यावसायिक शिक्षा को व्यवहारिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करते हैं। श्री माधव गौविज्ञान अनुसंधान केंद्र (गौशाला) में छात्राओं को गौ-पालन, गौ-आधारित उत्पादों तथा उनके वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। यहां डॉक्युमेंट्री फिल्म के माध्यम से संपूर्ण प्रक्रिया समझाई गई तथा गौशाला के प्लांट का गहन अवलोकन कराया गया, जिससे छात्राओं को वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। वहीं ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड की छात्राओं ने एक प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लर का भ्रमण कर आधुनिक सौंदर्य तकनीकों, उपकरणों के प्रयोग, स्वच्छता मानकों एवं प्रोफेशनल वर्क कल्चर की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात गोकुल डेयरी में दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं पैकेजिंग की आधुनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस भ्रमण का आयोजन वोकेशनल टीचर पूजा दाधीच के सक्रिय सहयोग से किया गया। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजीव शर्मा एवं कनिष्ठ सहायक श्रुति सारस्वत का सहयोग रहा। विद्यालय की प्राचार्य भारती शर्मा ने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण छात्राओं के कौशल विकास, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। वहीं उप प्राचार्य योगेश दाधीच ने व्यावसायिक शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बताते हुए इस सफल आयोजन की सराहना की। यह औद्योगिक भ्रमण अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

इनरव्हील क्लब एवं गीतांजलि हॉस्पिटल का निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न....

December 17, 2025 03:33 PM

औद्योगिक भ्रमण से छात्राओं को मिला व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास की दिशा में सशक्त पहल....

December 17, 2025 03:30 PM

नीमच जिले का ये गांव, जहां 2 हजार लोग पीते इस गंदे कुए का पानी, मर्त पक्षी और चूहें देख ग्रामीणो के उड़े होश, दे डाली पंचायत को चेतावनी...

December 17, 2025 03:22 PM

श्री गुरू गोबिंदसिंह जी का 360 वॉ प्रकाश पर्व, कल प्रभात फैरी से होगा कार्यक्रम का आगाज, अखण्ड पाठ, नगर कीर्तन, शबद कीर्तन, सहित होंगे अनेक आयोजन, विशेष आकर्षण में फौज ए खालसा पंजाब गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब...

December 17, 2025 03:12 PM

राह-वीर योजना के तहत सडक दुर्घटना में घायल होने वाले मजरूह को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुचाकर पाये 25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि...

December 17, 2025 03:10 PM

सरवानिया महाराज के एक्जिअमं एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल में आध्यात्मिक सहज योग का हुआ आयोजन....

December 17, 2025 02:44 PM

9 लाख की लागत से वीर पार्क रोड की सड़क होगी चोड़ी और सुंदर, कार्य प्रारंभ, नपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण.....

December 17, 2025 02:39 PM

सीएमओ का औचक निरीक्षण, स्टेडियम व घंटाघर क्षेत्र में पहुंची श्रीमती बामनिया, सब्जी मंडी में हटवाया अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश...

December 17, 2025 02:38 PM

जावद क्षेत्र में जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने सुरक्षित नीचे उतारा

December 17, 2025 02:33 PM

किसानों के जतन, एक आरी की फसल बचाने में 10 हजार से एक लाख रुपए तक का आ रहा खर्च, रात को जागरण भी करना पड़ता हैं, अफीम की फसल बचाने जालियां लगाई तो कहीं कर दी सफेद चादर की आड़.....

December 17, 2025 02:27 PM

नगर सिंगोली में चाइनीज मांजे से बालक की गर्दन कटते कटते बची, जिला कलेक्टर द्वारा रोक आदेश के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहा है चाइनीज मांजा....

December 17, 2025 02:23 PM

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत भीलवाडा सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया प्रश्न, सरकार के सार्थक प्रयासों से समृद्ध कृषि उन्नत किसान का मूलमंत्र हो रहा साकार - भागीरथ चौधरी...

December 17, 2025 01:02 PM

कला संवाद 4.0 का आयोजन, विभिन्न स्कूलों के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने मारी विजेता ट्रॉफी पर बाजी..

December 17, 2025 12:57 PM

नियम विरूद्ध अवैध रूप से संचालित सभी लैबो पर एक सप्‍ताह में सख्‍त कार्यवाही की जाए, कलेक्‍टर ने समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में सी.एम.एच.ओ. को दिए निर्देश....

December 17, 2025 03:27 AM

स्कूलों में स्थानीय भाषाओं के समावेश के साथ 49 पुस्तकों का प्रकाशन, प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन....

December 17, 2025 03:16 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भोपाल, विदिशा, छिंदवाड़ा एवं राजगढ़ में सक्रिय चोर गिरोह गिरफ्तार, कुल 82 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद...

December 17, 2025 03:14 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 17, 2025 03:13 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 17, 2025 03:11 AM

जलेश्वर महादेव प्रांगण में विकास कार्य जारी, 200 ट्रॉली मिट्टी भराव....

December 16, 2025 04:53 PM