FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कपड़े के शोरूम में आग से लाखों का नुकसान, नगर पालिका की फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची, नागरिकों में आक्रोश, 3 घंटे में आग पर नियंत्रण...

  Updated : October 21, 2025 06:26 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  घटना

नीमच :- नगर के प्रमुख श्री बड़े बालाजी मंदिर के समीप नया बाजार में नीमच निवासी प्रदीप भामावत के व्यवसायिक संस्थान आदिनाथ वस्त्रालय शोरूम भवन की दुसरी मंजिल पर रात्रि लगभग 12 .20 बजे अचानक आग लग गई थी उसके बाद नागरिकों ने फायर ब्रिगेड को सूचना की और आधे घंटे में नपा की फायर ब्रिगेड टीम व टैंकर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया इस अवसर पर मध्य प्रदेश पश्चिम क्षैत्रिय विद्युत वितरण कंपनी के इलेक्ट्रिक लाइन मेन द्वारा लाइट विधुत कनेक्शन काट दिया गया और उच्च अधिकारियों को सूचना प्रेषित की। रात को 1:50 बजे तक साड़ी के गोदाम की दुसरी मंजिल से निरंतर काला धुआं निकलता रहा।नपा परिषद की फायर ब्रिगेड टीम और अफीम फैक्ट्री क्षारोद कारखाना सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड टीम के कर्मचारियों द्वारा आदिनाथ वस्त्रालय की दूसरी मंजिल पर सीढ़ी लगाकर चढ़े और अन्दर से बंद शटर को तोड़ने के लिए 30 मिनिट तक सबल हथोड़े से शटर को तोड़ने का परिश्रम निरंतर करते रहे आग लगने की घटना की सूचना फैलने के बाद जन सैलाब उमड़ा ।शहर के विनोबा गंज क्षेत्र गरीब बस्ती, गिहारा मोहल्ला, नया बाजार एवं बिहार गंज कोली मोहल्ला आदि क्षैत्रवासियों व नागरिकों द्वारा आग बुझाने के लिए निरंतर सहयोग किया गया। आदिनाथ कपड़े के तीन मंजिला बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में आग लगी उस मंजिल की सभी खिड़कियों के कांच को तोड़ा गया और वहां से फायर ब्रिगेड का पानी प्रेशर से डालकर आग बुझाने का कार्य किया गया। आग तेजी से फैल सकती थी लेकिन आदिनाथ साड़ी शोरूम के एक तरफ कोली मोहल्ला में जाने वाली गली है और दूसरी तरफ एक खाली प्लाट होने से आग कहीं भी नहीं फैल पाई।नगर पालिका की फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भी अपना काम किया लेकिन नगर पालिका कर्मचारियों के पास संसाधन व प्रशिक्षण का अभाव सामने देखा गया सीआईएसएफ की फायर संसाधनों से युक्त प्रशिक्षित टीम आते ही आग बुझाने में तेजी से कार्यवाही आगे बढ़ी। इस अवसर पर अफीम फैक्ट्री फायर ब्रिगेड टीम के एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में फायर फाइटर टीम के 6 कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने के लिए संघर्ष किया गया। तेज काले धुएं के बावजूद भी टीम ने आग बुझाने में तत्परता दिखाई। इस अवसर पर नगर पालिका के तीन फायर ब्रिगेड और दो पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे उनके साथ लगभग 15 कर्मचारियों की टीम पहुंची। और उन्होंने आग बुझाने का काम किया। आग पर रात 2.45बजे तक नियंत्रण कर लिया था । दुकान संचालक प्रदीप कुमार भामावत से बात करने पर उन्होंने बताया कि कुर्ते पजामे पैंट शर्ट साड़ियां ड्रेस मटेरियल ब्लाउज पेटीकोट जैकेट सहित विभिन्न रेडिमेड कपड़े के स्टॉक का परीक्षण करने के बाद जले हुए सामग्री को अलग से हटाने के बाद ही आग में कितने रुपए का नुकसान हुआ है। आग के कारण कई कपड़ों के बंडल चिपक कर गेंद बन गए हैं इसलिए स्थिति का वस्तु स्थिति का आकलन नहीं हो पा रहा है। वास्तविक नुकसान का आकलन स्थिति बाद में ही स्पष्ट हो सकेगी अभी 40 से 45 लाख रुपए मुल्य के कपड़ों के आग में जलकर नुकसान का अनुमान है। वास्तविक अनुमान बाद में ही सामने आ सकता है।इधर वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति अध्यक्ष दिलीप मोगरा ,सचिव दीपक शर्मा, किशोर लखेरा सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे स्थिति का निरीक्षण किया और अध्यक्ष श्री मोगरा ने प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका के फायर ब्रिगेड में संसाधनों की सुविधा बढ़ाई जाए साथ में 2 माइक लाउड स्पीकर तथा गैस कटर की सुविधा भी उपलब्ध करानी चाहिए ताकि इन साधनों के होने आगे लगने पर लोहे के दरवाजे और शटर को आपातकालीन स्थिति में गैस कटर से उसे काटकर शीघ्र आग को बुझाने में सहायता मिल सके। मानव अधिकार आयोग नगर अध्यक्ष मनीष मारू जैन नगर पालिका के रवैया के कारण काफी नाराज नजर आए एवं उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार हेतु नगर पालिका कर्मचारियों को उचित सुझाव दिए देर रात को लगी इस आगे के घटना स्थल पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि वर्ग से कोई भी व्यक्ति आगजनी स्थल पर नहीं पहुंचा जिस पर नागरिकों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को पहुंचकर भीड़ पर नियंत्रण करवाना था ।भीड़ इतनी ज्यादा थी कि आग बुझाने में 3 घंटे का परिश्रम लग समय लग गया था। यदि तहसीलदार,
पटवारी या एसडीएम प्रशासन के अधिकारी मौके पर होते तो यह भीड़ जल्दी नियंत्रण में आती । और भीड़ को दूर किया जा सकता था। आम जनता की अधिक भीड़ होने से फायर की टीम अपना काम तेजी से नहीं कर पाई। पुलिस विभाग केन्ट थाना क्षैत्र के तीन पुलिस कर्मी मौके पर उपस्थित थे लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा था। उनसे कई बार नागरिकों ने कहा कि आप दोनों तरफ से रास्ते बंद करो और भीड़ को रोको लेकिन वे ऐसा कर नहीं पाए। इस कारण भी नागरिकों में आक्रोश से फैल गया था।
आग लगने के कारण का पता नहीं चला - पीड़ित दुकान संचालक रवि भामावत ने बताया कि उनके कर्मचारियों द्वारा दो दिन पहले बालकनी आदि स्थानों पर झाड़ू लगाकर सफाई की गई थी दूसरी मंजिल का शटर अंदर से नट बोल्ट द्वारा बंद था उसके बावजूद भी आज की चिंगारी अंदर कैसे पहुंची जानकारी अज्ञात है। लाइट का स्विच ऑफ 20 अक्टूबर को शाम 6 बजे ही दुकान का शटर बंद कर गए थे । इसलिए 60 सर्किट का संदेह भी कम है।घर पर पूजा की तैयारी कर रहे थे कि अचानक क्षेत्रवासी घर बुलाने आये कि दुकान में धुआं निकल रहा है फिर शीघ्र ही परिवार जन मौके पर पहुंचे। तब पता चला कि आग लगी है। विशेषज्ञ ही गहन जांच के बाद यह बता सकते हैं कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है या आतिशबाजी से या फिर अन्य किसी कारण से,

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस समारोह, अतिथियों व अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि...

October 21, 2025 07:29 AM

पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद, शस्त्र और शीश झुका शहीदों को किया नमन, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया...

October 21, 2025 07:11 AM

कपड़े के शोरूम में आग से लाखों का नुकसान, नगर पालिका की फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची, नागरिकों में आक्रोश, 3 घंटे में आग पर नियंत्रण...

October 21, 2025 06:26 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 21, 2025 05:20 AM

मेष राशि :- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्ट के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वृष राशि :- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास भी करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में कठिनाई आ सकती हैं। परिवार की समस्‍याओं से चिंतित रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। मिथुन राशि :- मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी। कर्क राशि :- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी। सिंह राशि :- नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। कन्या राशि :- संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्‍टमय हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। तुला राशि :- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वृश्चिक राशि :- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धनु राशि :- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर तो रहेगा परन्तु क्रोध की अधिकता भी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी। मकर राशि :- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज भी हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। कुंभ राशि :- नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहें। मंगल राशि परिवर्तन 2021: 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक इन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें मीन राशि :- वाणी में तो मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता भी बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भवन सुख का विस्तार हो सकता है। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। स्‍वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

October 21, 2025 05:19 AM

विधायक सखलेचा ने की नगर में दीपावली की रामा शामी, आमजन से मिलकर दी बधाई शुभकामनाएं...

October 21, 2025 12:58 AM

कलेक्टर श्री चंद्रा ने परिवार सहित निराश्रित ,वृद्धजनों और बच्चों के साथ मनाई दिवाली, कलेक्टर द्वारा निराश्रित वृद्धजनों व बच्चों को मिठाई पटाखे और उपहार भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं....

October 19, 2025 11:44 AM

सभी जिलों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन हो धूमधाम से - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से किया वर्चुअल संवाद....

October 19, 2025 10:46 AM

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, मावा, मिठाइयों सहित 17 नमूने लिए....

October 19, 2025 10:45 AM

बच्चों ने किया पटाखे नहीं फोडने का त्याग, आजीवन रहेगा नियम....

October 19, 2025 09:32 AM

संकल्प के बिना साधना का पुण्य फल नहीं मिलता है, आचार्य प्रशमेशप्रभ ने चातुर्मास धर्म सभा में कहा....

October 19, 2025 07:52 AM

नन्हे चेहरों की मुस्कुराहट बनी संस्था बी.आर. फाउण्डेशन, दीपावली पर्व पर बच्चों में पाठ्यक्रम सामग्री, पटाखे, मिठाइयां, कपड़े , दिपक बांटें...

October 19, 2025 07:49 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 19, 2025 04:33 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 19, 2025 04:31 AM

लाड़ली बहनों के खाते में भाईदूज पर जमा होगी 250 रूपये की राशि - मुख्‍यमंत्री, मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच में 348 प्रधानमंत्री आवासों का वर्चुअली किया लोकार्पण, 348 परिवारों के लगभग 1800 सदस्‍यों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा

October 18, 2025 03:49 PM

मैक हैपीनेस सोसायटी द्वारा गरीब बच्चों पर दिपावली पर उपहार भेंट...

October 18, 2025 03:41 PM

दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख बाजार एवं फटाखा मार्केट का एस.पी. श्री अंकित जायसवाल ने किया निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश….

October 18, 2025 03:38 PM

धनतेरस पर महिलाओं और बच्चों ने खोदी पीली मिट्टी, लिपाई -पुताई के लिए घर लेकर आए, ओषधियों के देवता धनवंतरी भगवान की डॉक्टरों ने की विधिवत पूजा अर्चना...

October 18, 2025 09:39 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 18, 2025 03:50 AM