FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

दीपो का महापर्व, धनऔर वैभव की दात्री महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर मनाया दीपोत्सव पर्व....

  Updated : October 21, 2025 08:38 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेडा :- दीपोत्सव पर धन और वैभव की दात्री महालक्ष्मी का पूजन सोमवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ शुभ मुहूर्त में विधि-विधान पूर्वक मनाया गया। घर- घर जले खुशियों के दीप, समृद्धि व वैभव के लिए किया धनदेवी का पूजन।अलग-अलग शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की, महिलाओं ने अपने घर के आंगन को गोबर एवं पीली मिट्टी से लिप कर शुद्ध कर जिस पर आकर्षक रंगोली सजाकर महालक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां की। वैसे तो मंहगाई की मंदी के बावजूद भी अंधेरे को दूर करने वाले उत्साह में कोई कमी साफ तौर पर दिखाई नहीं दी। मिठाई की दुकानों पर दुकानदारों की रही चांदी ही चांदी। चीताखेडा अंचल में पटाखों की आवाज आधी रात तक गुंजायमान होती रही, दीपों की जगमगाहट से सारा अंचल खुशियों से झूम उठा। दीपोत्सव की प्रशंसा हर एक चेहरे पर झलक रही थी, बुजुर्गों के साथ बच्चे, महिलाओं ने भी फुलझड़ी ,अनार ,चकरी, सूतली बम, कालिया छाप आदि तरह- तरह के पटाखे चला कर आतिशबाजी कर खूब आनंद लिया। घरों एवं दुकानों पर आकर्षक विद्युत रोशनी की गई और दीप जलाएं गए। महिलाओं ने श्रृंगारित होकर दीपों की थालियां सजाकर मंदिरों ,जलाशय, खेत-खलिहानों एवं वृक्षों तथा अपने पारिवारिक पित्रों -कुल देवता के यहां दीप प्रज्ज्वलित के लिए पहूंच कर सुख समृद्धि की कामना की। दीपावली पर्व पर जहां धन की देवी महालक्ष्मी का पूजन किया वहीं प्रत्येक घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए। जो अपने राखी धागे ,रिस्ते-नातेदारों एवं ईष्ट मित्रों को भोजन के लिए देर रात तक आमंत्रित कर मान-मनुहार का दौर चलता रहा। दीपोत्सव पर दुकानदारों की खुब रही चांदी जिन दुकानदारों ने मिठाईयां बनाई थी उन दुकानों पर ग्राहकों ने मिठाइयों की जमकर खरीदारी की । वर्तमान में बढ़ती मंहगाई के इस दौर में महंगाई आसमान छू रही है इस वर्ष पटाखा एवं मिठाई बाजार में भी मंहगाई का झटका ग्राहकों को जबरदस्त लगा,उधर खाद्य तेल,घी, शक्कर आदि के भाव बढ़ने से लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी रही, लोगों का कहना है कि मंहगाई प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, जिससे आम लोगों का जीना भी मुश्किल होता जा रहा है और मंहगाई की मार से सबसे बड़ा मुख्य त्योहार मनाना भी आसान नहीं रहा है। दीपावली पर्व उत्साह और उमंग बकरार, अच्छी खरीदी की उम्मीद लेकर बैठे व्यापारी दीपावली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग बकरार है।जिसके बावजूद भी जमकर खरीदारी की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....

March 10, 2026 03:23 PM

13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...

March 10, 2026 02:42 PM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....

March 10, 2026 02:38 PM

क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….

March 10, 2026 01:52 PM

मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चि‍कित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 80 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

March 10, 2026 01:34 PM

जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्‍काल करें, कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....

March 10, 2026 01:33 PM

किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्‍टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश...

March 10, 2026 01:32 PM

गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....

March 10, 2026 12:49 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...

March 10, 2026 12:35 PM

ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 10, 2026 11:17 AM

दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

March 10, 2026 10:42 AM

एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न...

March 10, 2026 10:40 AM

जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्‍पादक समूहों की बैठक....

March 10, 2026 10:38 AM

नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...

March 10, 2026 10:22 AM

बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...

March 10, 2026 10:09 AM

पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....

March 10, 2026 09:22 AM

आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....

March 10, 2026 09:20 AM

मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....

March 10, 2026 08:42 AM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...

March 10, 2026 07:11 AM