यूनेस्को ने गरीब परिवारों के बच्चों के साथ मनाई दिवाली, कच्ची बस्तियों में नहीं मिल पा रही है मौलिक सुविधाएँ - माली...
Updated : October 23, 2025 11:16 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा । जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा भारत के राष्ट्रीय पर्व दीपावली के अवसर पर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली के सानिध्य में यूनेस्को क्लब के सदस्यों ने नए अंदाज में दीपावली मनाई। एक तरफ जहां खुद के घरों को संवारने व अपने बच्चों के लिए मिठाई व पटाखे की व्यवस्था में जुटे हैं। वहीं यूनेस्को सदस्यों ने झुग्गी झोपड़ियों के गरीब महिलाओं व बच्चों के साथ दीपावली मनाई।
प्रदेश संयोजक माली ने कहा कि आज भी कच्ची बस्तियों में मौलिक सुविधाएं उनके परिवार को नहीं मिल पा रही है। इन सब बातों को दृष्टिगत रखते हुए यूनेस्को क्लब द्वारा कच्ची बस्तियों व झुग्गी झोपडियों में दीपावली मनाने का निर्णय किया गया। दीपावली खुशियों का त्योहार है। सभी लोग अपने-अपने तरीके से इसे मनाते हैं, पर गरीबों के यहां दीपावली की खुशियों में आर्थिक तंगी आड़े आ जाती है। यूनेस्को ने ऐसे बच्चों के बीच खुशियां बांटी। उन्होंने उनके साथ मिलकर दीपावली का त्योहार मनाया। यूनेस्को टीम जैसे ही बस्ती में पहुंची बच्चों के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई। इन बच्चों के चेहरों पर खुशियां लाने के लिए नई पहल करते हुए प्रत्येक परिवार को एक पैकेट मिठाई, पटाखे व कपड़े के बैग के साथ ही अन्य सामग्री 100 परिवारों को उपहार स्वरूप दी। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
यूनेस्को सदस्यों ने शहर के तेजसिंह सर्कल के पास कच्ची बस्ती, कुवाड़ा व ईरास स्थित देव छाया विहार सहित कई गरीब बस्तियों में बच्चों संग दीपावली मनाई। साथ ही उन्होंने अन्य सदस्यों से भी गरीब बच्चों के त्योहारों की खुशिया साझा करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, कमलेश जाजू, श्रीमती मधु लोढा, विशाल विजयवर्गीय, हरनारायण माली, संजय शर्मा, साकित गगरानी, आशीष प्रजापत, रामचन्द्र मून्दड़ा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 24, 2025 03:01 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 24, 2025 02:57 AM
यूनेस्को ने गरीब परिवारों के बच्चों के साथ मनाई दिवाली, कच्ची बस्तियों में नहीं मिल पा रही है मौलिक सुविधाएँ - माली...
October 23, 2025 11:16 PM
संगम विश्वविद्यालय द्वारा प्लेसमेंट सत्र 2025 की शानदार शुरुआत....
October 23, 2025 11:14 PM
समर्पण सोशल क्लब द्वारा जॉय ऑफ गिविंग अभियान का आयोजन....
October 23, 2025 11:13 PM
विधायक परिहार के अथक प्रयासों से नीमच जिला चिकित्सालय को मिली बडी सौगात, नीमच जिला चिकित्सालय में 200 नवीन बेड उन्नयन सहित नए पद सृजन की मिली स्वीकृति....
October 23, 2025 11:09 PM
चीताखेड़ा में दिनदहाड़े दो से ढाई किलो चांदी के आभूषणों व 40 हजार नगदी ले उड़ा अज्ञात बदमाश...
October 23, 2025 09:31 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 23, 2025 07:54 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 23, 2025 07:45 AM
उजास, उल्लास, समृद्धि के दीप पर्व पर आसमान में छाई खुशियों की आतिशबाजी, बुधवार को अन्न कूट,गोवर्धन पूजा का मना त्यौहार...
October 22, 2025 12:15 PM
प्रदेश सरकार गौवंश संरक्षण एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर तेजी से कार्य कर रही है - श्री परिहार, गोवर्धन पूजा हमारी प्राचीन परंपरा का उत्सव है विधायक, भाटखेड़ा गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा संपन्न...
October 22, 2025 11:44 AM
गौशाला में हुआ गौमाता का पूजन, हुआ अन्नकूट व आतिशबाजी....
October 22, 2025 11:40 AM
दीपावली सजावट में बालाजी मार्केट रहा प्रथम, यूनेस्को द्वारा दीपावली सजावट प्रतियोगिता...
October 22, 2025 11:33 AM
गोवर्धन पूजा पर दिखा भक्ति का अनुपम दृश्य, सारड़ा परिवार ने लगाया ठाकुर जी महाराज को छप्पन भोग....
October 22, 2025 11:21 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 22, 2025 06:00 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 22, 2025 05:23 AM
सीआरपीएफ ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस...
October 21, 2025 11:38 AM
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत.…
October 21, 2025 11:34 AM
दीपावली के दूसरे दिन सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अल सुबह खड़े रहकर करवाई प्रमुख बाजारों की सफाई नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने भी किया निरीक्षण...
October 21, 2025 11:31 AM