सीआरपीएफ ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस...
Updated : October 21, 2025 11:38 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

प्रशासनिक
नीचच :- सी.आर.पी.एफ. में ग्रुप केन्द्र नीमच के तत्वाधान में स्टेशन स्तर पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन त्रिगंजा पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर किया गया। कार्यक्रम में आर0टी0सी0 केरिपुबल नीमच के उप महानिरीक्षक बिग्रेडियर (रिटायर्ड) श्री अनमोल सूद बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होनें इस विशेष दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख (जम्मू कष्मीर) के हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीनी फौज ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक पेट्रोलिंग टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया था। परन्तु के.रि.पु.बल के बहादुर जवानों ने संख्या में बहुत बड़ी चीनी सेना का बहादुरी के साथ डटकर मुकाबला किया एवं मुॅह तोड़ जबाव देते हुए चीनी सेना को आगे बढ़ने से रोका। इस आक्रमण में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान वीरगति को प्राप्त हुए। जिनका नाम निम्नानुसार है - 1 सिपाही ईमान सिंह - प्रथम बटालियन, 2 सिपाही पूरन सिंह - प्रथम बटालियन, 3 सिपाही नोर्बू लामा - द्वितीय बटालियन, 4 सिपाही बेगराज - द्वितीय बटालियन, 5 सिपाही माखनलाल - तृतीय बटालियन, 6 सिपाही शिवनाथ प्रसाद - तृतीय बटालियन, 7 सिपाही हंगजीत सिंह - तृतीय बटालियन, 8 सिपाही धरम सिंह - तृतीय बटालियन, 9 सिपाही श्रवणदास - तृतीय बटालियन, 10 सिपाही शेरिंग नोर्बू - तृतीय बटालियन। इन वीरों के बलिदान को स्मरण करने व उनसे प्रेरणा ग्रहण करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पूरे देश के राज्य पुलिस बल तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए शूरवीरों की स्मृति में पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने देश के सभी राज्यों केन्द्र शासित प्रदेशों व अर्द्व सैन्य बलों के सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक के विभिन्न संवर्ग के सभी शहीद अधिकारियों और कर्मचारियों के पदनाम व उनके नाम का वाचन कर उन्हें सम्मान दिया। देश सेवा की उनके जज्बे को नमन करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा शहीद स्मारक तक धीमी चाल में बैण्ड की धुन के साथ रीथ चढ़ाकर शहीदों का सम्मान किया। उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवानों के साथ शहीदों की स्मृति में शीश झुकाकर मौन रखा गया और शहीदों को श्रद्वांजलि अर्पित की। इसके बाद केसरी] तेरी मिट्टी में मिल जायें] बैण्ड की धुन के साथ शहीदों को याद किया गया और अंत में बैण्ड वतन की राह में वतन के नौजवां शहीद हो.....की मधुर ध्वनि के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर श्री प्रमोद कुमार साहू कमाण्डेंट ग्रुप केन्द्र नीमच श्री छोटन ठाकुर कमाण्डेंड आरटीसी नीमच श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता कमाण्डेंट सीटीसी नीमच श्री विजय कुमार कमाण्डेंट प्रथम बटालियन श्री देविन्द्र सिंह नेगी उप0कमा0 ग्रुप केन्द्र नीमच सहित स्टेशन स्थित सभी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारीगण अधिनस्थ अधिकरीगण तथा जवानों ने हार्दिक श्रद्वा के साथ जांबाज शहीदों की शहादत को शत्-शत् नमन किया।
और खबरे
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 22, 2025 05:23 AM

सीआरपीएफ ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस...
October 21, 2025 11:38 AM

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत.…
October 21, 2025 11:34 AM

दीपावली के दूसरे दिन सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अल सुबह खड़े रहकर करवाई प्रमुख बाजारों की सफाई नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने भी किया निरीक्षण...
October 21, 2025 11:31 AM

दीपोत्सव पर्व पर अनार,फूलझडी, जमीन चक्री, पटाखे और मिठाइयां उपहार मिलते ही आंगनबाड़ी बच्चों के खिल उठे चेहरे...
October 21, 2025 11:03 AM

भक्ति भावपूर्वक मनाया गया महावीर निर्वाणोत्सव...
October 21, 2025 10:44 AM

महावीर भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया, 64 मंडलीय वर्धमान स्तोत्र विधान सम्पन्न...
October 21, 2025 10:39 AM

दीपो का महापर्व, धनऔर वैभव की दात्री महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर मनाया दीपोत्सव पर्व....
October 21, 2025 08:38 AM

पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस समारोह, अतिथियों व अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि...
October 21, 2025 07:29 AM

पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद, शस्त्र और शीश झुका शहीदों को किया नमन, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया...
October 21, 2025 07:11 AM

कपड़े के शोरूम में आग से लाखों का नुकसान, नगर पालिका की फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची, नागरिकों में आक्रोश, 3 घंटे में आग पर नियंत्रण...
October 21, 2025 06:26 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 21, 2025 05:20 AM

मेष राशि :- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्ट के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वृष राशि :- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास भी करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में कठिनाई आ सकती हैं। परिवार की समस्याओं से चिंतित रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। मिथुन राशि :- मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी। कर्क राशि :- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी। सिंह राशि :- नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। कन्या राशि :- संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। तुला राशि :- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वृश्चिक राशि :- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धनु राशि :- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर तो रहेगा परन्तु क्रोध की अधिकता भी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी। मकर राशि :- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज भी हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। कुंभ राशि :- नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहें। मंगल राशि परिवर्तन 2021: 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक इन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें मीन राशि :- वाणी में तो मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता भी बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भवन सुख का विस्तार हो सकता है। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
October 21, 2025 05:19 AM

विधायक सखलेचा ने की नगर में दीपावली की रामा शामी, आमजन से मिलकर दी बधाई शुभकामनाएं...
October 21, 2025 12:58 AM

कलेक्टर श्री चंद्रा ने परिवार सहित निराश्रित ,वृद्धजनों और बच्चों के साथ मनाई दिवाली, कलेक्टर द्वारा निराश्रित वृद्धजनों व बच्चों को मिठाई पटाखे और उपहार भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं....
October 19, 2025 11:44 AM

सभी जिलों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन हो धूमधाम से - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से किया वर्चुअल संवाद....
October 19, 2025 10:46 AM

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, मावा, मिठाइयों सहित 17 नमूने लिए....
October 19, 2025 10:45 AM

बच्चों ने किया पटाखे नहीं फोडने का त्याग, आजीवन रहेगा नियम....
October 19, 2025 09:32 AM

संकल्प के बिना साधना का पुण्य फल नहीं मिलता है, आचार्य प्रशमेशप्रभ ने चातुर्मास धर्म सभा में कहा....
October 19, 2025 07:52 AM
