उजास, उल्लास, समृद्धि के दीप पर्व पर आसमान में छाई खुशियों की आतिशबाजी, बुधवार को अन्न कूट,गोवर्धन पूजा का मना त्यौहार...
Updated : October 22, 2025 12:15 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

आयोजन
चीताखेड़ा :- धन की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी की आराधना के साथ उत्साह,उमंग तथा हर्षोल्लास का पर्व दीपावली का छह दिवसीय पर्व शनिवार धन तेरस से प्रारंभ हुआ। जिसका इन्तजार प्रत्येक सनातनी को पूरे साल रहता हैं। चाहे गरीब हो ,अमीर हो या मध्यम वर्गीय सभी इस दीपोत्सव को लेकर खासी तैयारियां करते हैं।इस बार छह दिन तक चलने वाला आनंद, उत्सव और उल्लास के इस पंच-पर्व मे धन,रुप,वैभव,ग्राम्य जीवन और भाई-बहन के परस्पर स्नेह के उत्सव के साथ मनाया गया। श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर भगवान श्री इस बार 93 वां सवा चार किवंटल अन्नकूट महाप्रसाद का लगाया ( भोग)नैवेद्य अर्पित कर विशेष आरती के पश्चात् श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। धन त्रयोदशी से प्रारंभ होने वाला यह महापर्व रुप चतुर्दशी,महालक्ष्मी पूजन,गोवर्धन पूजा से होते हुए अपनी संपन्नता को प्राप्त हुआ।भक्तों ने लक्ष्मी पूजन कर सुख-समृद्धि का वास रहने की प्रार्थना करते हुए घर मे तिजोरी ,दुकान के गल्ले आदि मे रखें गए रुपये सोने एवं चादी के सिक्के,शंख ,कमल को माता लक्ष्मी के चरणों मे रखकर लक्ष्मी पूजन किया गया। ग्रामीण इलाकों में भी दुकानों को इलेक्ट्रिक और घरेलू सामान, दीपावली पर पशुओं को सजाने के लिए बेडा-फुन्दी, कामट (घंटी)की दुकाने भी सजाई गई,परंतु किसानों,गरीब मजदूरों पर महंगाई की मार साफ तोर पर दिखाई दी। अधिष्ठात्री लक्ष्मी पुजन शुभ मूहर्त में विधिविधान से परिवार के साथ किया गया और अपने वाहनों का भी पुजन कर बडे बुजुर्गों के पैर छुकर आर्शीवाद एवं मित्रों से गले मिलकर एक दुसरे को दीपावली की बधाई दी।विभिन्न प्रकार के पटाखों से धरती गूंज रही थी वहीं गगन में भी रंग बिरंगे राकेट व अन्य आतिशबाजी लोगों का मन मोह रही थी। शाम होते ही मिट्टी के दीपकों की झिलमिलाती रोशनी सुन्दरता को चार चांद लगा रही थी।दीपोत्सव हमें संदेश देता हैं कि मिट्टी के दीपक की तरह निश्कलंक,निष्कलुप,निर्वेर और निरापद होकर दूसरों को उजास देते रहना चाहिए। महिलाओं ने श्रंगारित होकर दीपों की थाली सजाकर मंदिरों, जलाशयों,खेत - खलिहानों एवं वृक्षों तथा अपने पारिवारिक पित्रों -कुल देवता के यहां दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
वैसे तो मंहगाई की मंदी के बावजूद भी अंधेरे को दूर करने वाले उत्साह में कोई कमी साफतौर पर दिखाई नहीं दी,वह उत्साह मिठाई की दुकानों पर दुकानदारों की रही चांदी ही चांदी। अन्नकूट महोत्सव के साथ हुई गोधन की पूजा -दीपोत्सव के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा वैष्णव जन के बीच द्वापरयुग से चली आ रही है। महालक्ष्मीदेवी पूजन के तीसरे दिन बुधवार को श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर बाल स्वरूप विग्रह को निमित्त अन्नकूट का आयोजन विगत 92 वर्षों से श्रद्धापूर्वक मनाया जाता आ रहे हैं। भगवान को इस बार 93 वां लगाया गया सवा चार किवंटल अन्न कूट का भोग। विशेष आरती के पश्चात् श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस दौरान पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को सजाने के साथ पूजा की गई।इसके साथ ही चारभुजानाथ, बजरंगबली मंदिर , इंदिरा आवास कालोनी में स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पर इस बार पहली बार अन्नकूट महोत्सव भी किया गया। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो आयुर्विज्ञान में उल्लेखित सभी षडरस हमें अन्नकूट से प्राप्त होते हैं।षडरस, यानी छह प्रकार के रस या स्वाद, जो आयुर्वेद के अनुसार भोजन के मुख्य स्वाद है।शाम 5 बजे बाद हर साल की तरह इस बार भी माली मौहल्ले में स्थित शिव मंदिर पर पंचांग वाचन पण्डित टेकचंद शर्मा द्वारा नए साल का जिसमें सूर्य और चंद्रमा ग्रहण एवं शीत प्रकोप से शीत लहर (पाला पड़ने ) से फसलों में नुकसान सहित कई भविष्यवाणी बताई जाती है। भविष्यवाणी सुनने के लिए माली समाज के बड़ी संख्या में समाजजन इकट्ठा होते हैं। आज भाई के ललाट पर बहने लगाएंगी मंगल तिलक - आज गुरुवार को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माने जाने वाले यमद्वितीया भाई-दूज पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर बहने भाई की ललाट पर मंगल तिलक लगाकर आरती कर भाई बहनों को उपहार के साथ रक्षा का वचन देंगे। इस दिन भाई का बहन के घर भोजन करने से धन,यश,धर्म,अर्थ एवं सुख की प्राप्ति होती हैं।
और खबरे
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 23, 2025 07:45 AM

उजास, उल्लास, समृद्धि के दीप पर्व पर आसमान में छाई खुशियों की आतिशबाजी, बुधवार को अन्न कूट,गोवर्धन पूजा का मना त्यौहार...
October 22, 2025 12:15 PM

प्रदेश सरकार गौवंश संरक्षण एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर तेजी से कार्य कर रही है - श्री परिहार, गोवर्धन पूजा हमारी प्राचीन परंपरा का उत्सव है विधायक, भाटखेड़ा गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा संपन्न...
October 22, 2025 11:44 AM

गौशाला में हुआ गौमाता का पूजन, हुआ अन्नकूट व आतिशबाजी....
October 22, 2025 11:40 AM

दीपावली सजावट में बालाजी मार्केट रहा प्रथम, यूनेस्को द्वारा दीपावली सजावट प्रतियोगिता...
October 22, 2025 11:33 AM

गोवर्धन पूजा पर दिखा भक्ति का अनुपम दृश्य, सारड़ा परिवार ने लगाया ठाकुर जी महाराज को छप्पन भोग....
October 22, 2025 11:21 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 22, 2025 06:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 22, 2025 05:23 AM

सीआरपीएफ ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस...
October 21, 2025 11:38 AM

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत.…
October 21, 2025 11:34 AM

दीपावली के दूसरे दिन सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अल सुबह खड़े रहकर करवाई प्रमुख बाजारों की सफाई नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने भी किया निरीक्षण...
October 21, 2025 11:31 AM

दीपोत्सव पर्व पर अनार,फूलझडी, जमीन चक्री, पटाखे और मिठाइयां उपहार मिलते ही आंगनबाड़ी बच्चों के खिल उठे चेहरे...
October 21, 2025 11:03 AM

भक्ति भावपूर्वक मनाया गया महावीर निर्वाणोत्सव...
October 21, 2025 10:44 AM

महावीर भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया, 64 मंडलीय वर्धमान स्तोत्र विधान सम्पन्न...
October 21, 2025 10:39 AM

दीपो का महापर्व, धनऔर वैभव की दात्री महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर मनाया दीपोत्सव पर्व....
October 21, 2025 08:38 AM

पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस समारोह, अतिथियों व अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि...
October 21, 2025 07:29 AM

पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद, शस्त्र और शीश झुका शहीदों को किया नमन, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया...
October 21, 2025 07:11 AM

कपड़े के शोरूम में आग से लाखों का नुकसान, नगर पालिका की फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची, नागरिकों में आक्रोश, 3 घंटे में आग पर नियंत्रण...
October 21, 2025 06:26 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 21, 2025 05:20 AM
