मंत्रियों की अपने ही विभागों के प्रमुख सचिवों से नहीं बैठ रही पटरी, कुछ मंत्री विभाग प्रमुखों के तबादले के लिए लिख चुके हैं नोटशीट, कुछ अधिकारी ऐसे जो मंत्री बंगले की भी सुन रहे.....
Updated : November 07, 2025 01:13 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मप्र स्थापना दिवस पर इस बात के संकेत दिए हैं कि निकट भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल होगा। इसके लिए उन्होंने मंत्रियों के कामकाज को आधार बताया है। इससे पहले यह चौकाने वाली जानकारी भी सामने आई कि करीब एक दर्जन मंत्रियों की अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव या सचिव से पटरी नहीं बैठ रही है। यानी मंत्री अपने विभाग प्रमुखों के कामकाज से खुश नहीं हैं। कुछ मंत्री विभागीय अधिकारियों के तबादले के लिए नोटशीट भी लिख चुके हैं। जबकि कुछ विभाग प्रमुख ऐसे हैं, जो मंत्री बंगले को भी गंभीरता से लेते हैं। मंत्री और अधिकारियों के बीच खींचतान का असर विभागीय कामकाज पर भी पड़ता है। यूं तो मंत्री और अधिकारियों के बीच तालमेल नहीं बैठने का मामला नया नहीं है। अमूमन हर सरकार में मंत्रियों की अधिकारी और अधिकारियों की मंत्रियों से पटरी नहीं बैठने की खबरें आती हैं। मौजूदा समय में कम बजट या छोटे विभागों के अधिकारी भी मंत्रियों को अनसुना कर रहे हैं। जबकि बड़े बजट वाले विभाग के कुछ मंत्री भी अधिकारियों से संतुष्ट नहीं हैं। कुछ कद्दावर मंत्री ऐसे हैं, जिनका विभाग पर पूरी तरह नियंत्रण है और अधिकारियों पर भारी पड़ रहे है किसके किससे हैं अच्छे तालमेल, किसकी नहीं बैठ रही पटरी (1 )जगदीश देवड़ाः वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर से बेहतर संबंध है। जबकि वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी से सामान्य संबंध। (2) राजेन्द्र शुक्ल, स्वास्थ्य विभाग प्रमुख सचिव संदीप यादव से सामान्य तालमेल है।(3) विजय शाह, जनजातीय कार्य विभाग, प्रमुख सचिव गुलशन बमरा से सामान्य संबंध है। बमरा की छवि पारदर्शी और नियम से चलने वाले अधिकारी की है। सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान में उलझने के बाद से मंत्री के तेवर ठंडे हैं ( 4) कैलाश विजयर्गीय, नगरीय विकास एवं आवास विभाग अपर प्रमुख सचिव संजय दुबे से संबंध सामान्य ही हैं, लेकिन दुबे जब इंदौर संभागायुक्त थे, तब संबंध ठीक नहीं थे (5) प्रहलाद पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास अपर मुख्य सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। जून में इंजीनियरों के तबादलों के बाद भी मंत्री बंगले से तबादलों में संशोधन की नोटशीट लिखी। दीपाली ने एक संशोधन नहीं किया। बताया गया कि अपर मुख्य सचिव और अन्य अधिकारी को हटाने का पत्र लिखा है। ( 6)राकेश सिंह, लोक निर्माण विभाग प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह संबंध ज्यादा सामान्य नहीं है। मंत्री स्टाफ का फोकस प्रमुख अभियंता कार्यालय पर ज्यादा रहता है। (7) करण सिंह वर्मा, राजस्व विभाग प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल से अच्छी पटरी नहीं बैठती। पटवारियों के तबादलों को लेकर मंत्री ने कैबिनेट में प्रमुख सचिव अनसुनी के आरोप लगाए थे। ( 8)उदय प्रताप सिंह, शिक्षा एवं परिवहन मंत्रालय स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव संजय गोयल से अच्छा तालमेल नहीं है। शिक्षकों के तबादलों में गोयल ने मंत्री बंगले की मनमर्जी नहीं चलने दी थी। मंत्री शिकायत लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचे थे। हालांकि परिवहन सचिव मनीष के मंत्री से अच्छे संबंध हैं। मंत्री बंगले की हर फाइल तत्काल होती है। (9) संपत्तिया उइके, पीएचई मंत्री प्रमुख सचिव पी नरहरि से अच्छे संबंध हैं। विभाग में प्रमुख सचिव का दखल ज्यादा है। (10)तुलसी सिलावट, जल संसाधन अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा से बेहतर तालमेल है। (11)एदल सिंह कंधाना, कृषि कल्याण सचिव निशांत बड़बड़े से अच्छे संबंध हैं। कृषि आयुक्त अजय गुप्ता से भी मंत्री बंगले के बेहतर तालमेल हैं। (12) सुश्री निर्मला भूरिया, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती रश्मि सिंह सामान्य तालमेल है। विभाग में अधिकारियों का दखल ज्यादा है। (13)गोविंद राजपूत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि शमी से बेहतर तालमेल है। तबादलों से लेकर अन्य किसी काम में विभागीय अधिकारियों ने कोई रोक नहीं लगाई। (14) विश्वास सारंग, खेल एवं सहकारिता खेल विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह और सहकारिता के डीपी आहूजा से सामान्य संबंध है। (15)नागर सिंह चौहान, अजा कल्याण मंत्री प्रमुख सचिव ई रमेश से तालमेल ठीक नहीं है। प्रमुख सचिव मंत्री के पत्रों का भी जवाब नहीं देते हैं। नागर सिंह से वन मंत्रालय हटने के बाद प्रमुख सचिव ने मंत्री पर हावी होने की कोशिश की (16)प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई से सामान्य संबंध हैं। सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध संचालकों पर बेहतर नियंत्रण है।
इन मंत्रियों के खट्टे-मीठे संबंध - नारायण सिंह कुशवाह, राकेश शुक्ला, इंदर सिंह परमार, चैतन्य कुमार काश्यप, धमेन्द्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार के विभाग प्रमुखों से तालमेल बेहतर हैं। पिछड़ा वर्ग मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर को भी विभाग के प्रमुख सचिव ई. रमेश गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसके अलावा चारों राज्यमंत्रियों के भी अधिकारियों से तालमेल ठीक-ठाक हैं।
और खबरे
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM
लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...
March 09, 2026 04:15 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
March 09, 2026 03:58 PM
व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...
March 09, 2026 03:56 PM
मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:53 PM
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...
March 09, 2026 03:48 PM
बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...
March 09, 2026 03:47 PM
महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...
March 09, 2026 03:46 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:44 PM
भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….
March 09, 2026 03:41 PM
संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…
March 09, 2026 03:38 PM
5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…
March 09, 2026 03:35 PM
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...
March 09, 2026 03:01 PM
चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....
March 09, 2026 01:52 PM
भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....
March 09, 2026 01:33 PM
नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....
March 09, 2026 01:20 PM
शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....
March 09, 2026 01:02 PM
आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....
March 09, 2026 12:51 PM
ग्राम बावड़ा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....
March 09, 2026 12:43 PM