FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल का दिल भी निकला गोल्डन, जबलपुर में मानवता की मिसाल बनी सेवा भावना....

  Updated : November 08, 2025 05:40 AM

संजय जैन डीकेन

  सामाजिक

संस्कारधानी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। जबलपुर के गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल ने एक अनजान महिला की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल, 120 जैन तीर्थ यात्री अयोध्या और बनारस की यात्रा पूरी कर मद्रास लौट रहे थे, तभी ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबियत बिगड़ गई। तुरंत समझदारी दिखाते हुए यात्रियों ने महिला को जबलपुर स्टेशन पर उतारा, जहां उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया। उस समय डॉ. पुष्पराज पटेल शहर में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में जूनियर डॉक्टर और स्टाफ ने बिना किसी देरी के महिला का उपचार शुरू किया। जांच में पता चला कि महिला को हार्ट अटैक आया है। डॉक्टरों की तत्परता और टीम की मेहनत से महिला की जान बचा ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही जय जिनेन्द्र सेवा समिति, जबलपुर सक्रिय हुई। समिति की सदस्य रिया चोपड़ा ने फोन पर डॉ. पुष्पराज पटेल से बात की, जिन्होंने तुरंत निर्देश दिया कि महिला को इलाज में कोई देरी न हो। उनकी सलाह पर अस्पताल की टीम ने बिना किसी शुल्क या औपचारिकता के इंसानियत को प्राथमिकता दी। महिला के सफल उपचार के बाद जय जिनेन्द्र सेवा समिति के फाउंडर मयूर जी संघवी ने गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा — “इस कठिन समय में हॉस्पिटल ने पैसों से पहले इंसानियत को चुना, यही असली सेवा है।” समिति ने रेलवे के सीनियर DCM मधुर वर्मा और SMC संजय जायसवाल का भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने घटना के दौरान पूरा सहयोग प्रदान किया इस घटना ने यह संदेश दिया कि जबलपुर न केवल संस्कारों की धरती है, बल्कि मानवता की राजधानी भी है — जहां हर दिल सचमुच ‘गोल्डन हार्ट’ है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नगर परिषद ने 15 वार्डो में सड़कों को धोने का चलाया विशेष अभियान, सड़के रहे साफ.….

November 08, 2025 05:52 AM

गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल का दिल भी निकला गोल्डन, जबलपुर में मानवता की मिसाल बनी सेवा भावना....

November 08, 2025 05:40 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 08, 2025 05:34 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 08, 2025 05:32 AM

खुदरा उर्वरक विक्रेताओ प्रशिक्षणार्थियों को समझाया मृदा नमूना लेने की विधि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व....

November 08, 2025 01:41 AM

नीले ड्रम की आड़ में की जा रही थी डोडाचूरा की तस्करी, सीबीएन ने कन्टेनर से जब्त किया 231 किलो मादक प्रदार्थ, अजमेर -दिल्ली राजमार्ग पर हुई कार्यवाही..

November 07, 2025 05:01 PM

नशा मुक्ति जनजागरूकता हेतु सेल्फी स्टैंड के माध्यम से ऑनलाइन सामूहिक ई-शपथ अभियान....

November 07, 2025 04:57 PM

ग्वालटोली बालाजी मंदिर समिति ने दिया ज्ञापन, मंदिर के सामने सर्विस लाईन बनाने की मांग, विधायक को बताई समस्या...

November 07, 2025 02:50 PM

आपरेशन मुस्कान के तहत थाना मनासा एवं साइबर सेल नीमच की संयुक्त टीम द्वारा 17 वर्ष की नाबालिग बालिका को थाना सदर जिला बूँदी राजस्थान से दस्तयाब करने में मिली सफलता....

November 07, 2025 02:49 PM

दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल ने किया गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य का दौरा, चीता संरक्षण एवं प्रबंधन के कार्यों की की सराहना..

November 07, 2025 01:51 PM

नीमच में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय जूड़ो प्रतियोगिता उ‌द्घाटन समारोह...

November 07, 2025 01:22 PM

जिला स्तरीय युवा उत्सव में रामपुरा महाविद्यालय के छात्रों ने फहराया जीत का परचम...

November 07, 2025 01:19 PM

जन सुनवाई में आई शिकायत पर ग्राम झांतला के निजी क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई...

November 07, 2025 01:17 PM

मंत्रियों की अपने ही विभागों के प्रमुख सचिवों से नहीं बैठ रही पटरी, कुछ मंत्री विभाग प्रमुखों के तबादले के लिए लिख चुके हैं नोटशीट, कुछ अधिकारी ऐसे जो मंत्री बंगले की भी सुन रहे.....

November 07, 2025 01:13 PM

जिला मुख्यालय पर सी.एम.राईज भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हेतु विधायक नीमच को जिला पालक संघ ने सौंपा ज्ञापन...

November 07, 2025 01:04 PM

हॉकी शताब्‍दी के उपलक्ष्य में ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में हॉकी मैच का किया आयोजन...

November 07, 2025 12:58 PM

राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव वन्दे मातरम् पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में कार्यक्रम का किया गया आयोजन...

November 07, 2025 12:56 PM

130 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करते एक आरोपी तथा एस्कॉर्टिंग करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिकअप तथा एक मोटरसाइकिल जब्त...

November 07, 2025 12:47 PM

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन, ग्रामीणों को जल्द मिलेंगी नई सौगातें..

November 07, 2025 12:35 PM