हॉकी शताब्दी के उपलक्ष्य में ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में हॉकी मैच का किया आयोजन...
Updated : November 07, 2025 12:58 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
खेल
नीमच :- देश में आज ही के दिन 7 नवंबर, 1925 को हॉकी के लिए एक राष्ट्रीय संस्था का आधिकारिक रूप से गठन किया गया था, इसलिए हॉकी के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा भारत सरकार एवं सीआरपीएफ मुख्यालय, नई दिल्ली के आदेशानुसार श्री सुरेन्द्र कुमार, डीआईजी, ग्रुप केंद्र, नीमच के निर्देशन में आज प्रात: हैडक्वाटर तथा प्रशासन कम्पनी के मध्य एक विशेष हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य हॉकी के स्वर्णिम इतिहास को स्मरण करना तथा जवानों में खेल एवं अनुशासन की भावना को और अधिक प्रगाढ़ बनाना है। हॉकी न केवल भारत का राष्ट्रीय खेल है, बल्कि यह हमारे अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक भी है। हॉकी का खेल भारत के लिए राष्ट्रीय पहचान और उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है, और यह हमारे गौरवशाली अतीत को संजोने और आगे के रोमांचक भविष्य की प्रतिबद्धता का एक जीवंत प्रमाण है। भारत ने हॉकी में कुल 13 ओलंपिक पदक जीते, जिनमें 8 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल है। पुरुष हॉकी टीम ने 1928 से 1956 तक लगातार छह स्वर्ण पदक जीते थे। भारत ने 1975 में विश्व कप भी जीता था, जो टीम का एकमात्र विश्व कप का खिताब है। स्मरण रहे कि सीआरपीएफ सदैव खेलों के माध्यम से शारीरिक सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देती रही है। हॉकी के राष्ट्रव्यापी समारोह की कड़ी में, आज के हॉकी मैच के दौरान हैडक्वाटर तथा प्रशासन दोनों कम्पनी की टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने अद्भुत समन्वय, गति और खेल भावना का परिचय दिया। इस मैत्री मैच में हैडक्वाटर कम्पनी 3-2 से विजय रही। इस अवसर पर ग्रुप केंद्र श्री प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, बड़ी संख्या में जवान एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
और खबरे
दो पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली चित्तौड़गढ़ पुलिस की आर्म्स एक्ट की दो अलग अलग कार्यवाही....
December 12, 2025 08:57 AM
भरी पंचायत में मारपीट कर नाक तोड़ने वाले तीन आरोपीयों 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास....
December 12, 2025 07:59 AM
नेशनल लोक अदालत में कर एवं प्रभार वसूली के लिये सभी नगरीय निकायों को निर्देश, नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर को...
December 12, 2025 03:06 AM
रामपुरा पुलिस की हाथ भट्टी की अवेध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही....
December 12, 2025 03:02 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 12, 2025 02:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 12, 2025 02:56 AM
आर.सी.एम.एस. में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में नीमच जिला प्रदेश में पहले स्थान पर...
December 11, 2025 12:44 PM
कई दिनों से बंद देवरान बाईपास का कार्य हुआ-पूर्ण प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण....
December 11, 2025 12:43 PM
बीएसएनएल के प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण करवाए, 10 से 50 प्रतिशत की छूट पाए...
December 11, 2025 12:42 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न....
December 11, 2025 12:39 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....
December 11, 2025 12:33 PM
अथवा बुजर्ग के स्वर्गीय प्रभुलाल मेघवंशी की तृतीय पुण्यतिथि पर जरूरतमंद आदिवासी बस्तियों मे 300 कम्बलो का किया वितरण, पिता के बिना जीवन की परिकल्पना असम्भव - श्री मेघवंशी...
December 11, 2025 11:31 AM
जाजू कॉलेज की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण....
December 11, 2025 11:05 AM
चीताखेड़ा-नीमच पहुंच सड़क मार्ग जगह-जगह पड़े गड्ढों से सड़क बनी कब्रगाह, क्षेत्र की जनता में आक्रोश, जर्जर होने से अब चलने लायक भी नहीं बची है यह सड़क....
December 11, 2025 07:29 AM
सरवानिया महाराज में सात दिवसीय भगवान श्री देवनारायण कथा का आयोजन 13 दिसम्बर से, तैयारी पूर्ण...
December 11, 2025 03:03 AM
54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते वाइट कलर की अल्टो कार जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार...
December 11, 2025 03:00 AM
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभागीय टीम ने चीताखेड़ा में की कार्यवाही, घी, मसाले, दाल, दलिया सहित 8 नमूने लिए....
December 11, 2025 02:57 AM
नीमच के युवा खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते पहली बार पदक दक्षिण अफ्रीका में 4 खिलाडिय़ों ने रचा इतिहास, बढ़ाया देश का मान विश्व चैंम्पियनशिप में सिद्धांत व आयुष ने रजत, अस्मि और स्तुति ने कांस्य पर किया कब्जा...
December 11, 2025 02:55 AM
दुलाखेड़ा की धरा पर लिखा गया मानवता का नया अध्याय, आईएचआरएसओ ने मानवाधिकार दिवस पर की सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल....
December 11, 2025 02:53 AM