महिला बनकर वीडियो कॉल कर वायरल करने की धमकी दे साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार....
Updated : November 10, 2025 01:09 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- लोगो को वाट्सएप्प पर महिला बनकर विडियो कॉल करके विडियों कॉल को सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को साइबर थाना पुलिस नें अलवर से गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चित्तौडगढ़ निवासी पीड़ित ने साइबर थाने पर दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि 06 नवम्बर की रात को 11.35 बजे उसके पास एक वाटसअप विडियों कॉल आया। जिसमें एक महिला उससे बात करने लगी जिससें कुछ समय पश्चात पुनः फोन कर उसे धमकाकर ब्लेकमेल करने लगी कि वह उनकी बाते एवं विडियों सोशल मिडिया पर अपलोड कर देगी। पीड़ित ने तुरंत उसके द्वारा किये गये कॉल व मेसेज डिलिट कर दिये तथा ब्लॉक भी कर दिये। फिर उसके बाद प्रार्थी को वापस किसी अन्य नम्बरों से जरिये वाटसअप कॉल किया जिस पर पुलिस की डीपी लगी हुई थी। उसके बाद उन्होने युट्युब पर अपलोड नही करने की एवज में प्रार्थी से रूपये ट्रांसफर करवा कर साइबर ठगी कर ली। प्रार्थी को स्वंय के साथ साइबर ठगी का अन्देशा होने पर ऑनलाईन 1930 पर व साइबर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये साइबर से सम्बधित अपराधों की रोकथाम करने के निर्देश देते हुए इस प्रकरण को गंम्भीरता से लेकर निर्देश दिये। एएसपी सरिता सिंह, मुकेश सांखला, डीएसपी गिरिराज गर्ग के सुपरविजन में साइबर थाने के हैड कानि. देउ, कानि. रामनिवास, अजीत गढवाल, संदीप व मुकेश द्वारा प्रकरण में खाताधारक 26 वर्षीय महेन्द्र कुमार बैरवा पुत्र रामकिशौर बैरवा निवासी न्यु कॉलोनी कैमाला दैसुला पुलिस थाना वैशालीनगर अलवर को अलवर से डिटेन कर थाने पर लाया गया जिससे विस्तृत पुछताछ कर आरोपी महेन्द्र कुमार बैरवा को गिरफतार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर अन्य संलिप्त गिरोह वारदातों के बारे में पता लगाया जायेगा।
तरीका वारदात - लोगो को महिला बनकर वाटसअप विडियों कॉल करके उनकी विडियों रिकोर्ड कर विडियों को सोशल मिडिया पर अपलोड करने की धमकी देते है व उक्त विडियों को डिलिट करवाने के नाम पर लोगो से रूपये ऐंठ कर साइबर ठगी करते है।
और खबरे
नीमच सिटी में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर, 94 मरीजों ने लिया स्वास्थ लाभ
November 10, 2025 02:41 PM
कट्स के महामंत्री प्रदीप मेहता को टोक्यो में अंतरराष्ट्रीय सभा में व्याख्यान हेतु आमंत्रण...
November 10, 2025 01:40 PM
प्रधानमंत्री जी, सरदार श्री पटेल के आदर्शो पर चलकर आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है - श्री गुप्ता, ग्राम धनेरिया कला से एक भारत, आत्मनिर्भर भारत, यूनिटी मार्च पदयात्रा का हुआ शुभारंभ
November 10, 2025 01:31 PM
लौह पुरूष सरदार श्री पटेल युवाओं के आईकॉन है - श्री गुप्ता, प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है - श्री सखलेचा, यूनिटी मार्च के दौरान जाजू कालेज में महिला सम्मेलन सम्पन्न, भारत माता चौराहे पर युवा सम्मेलन आयोजित...
November 10, 2025 01:28 PM
वंदे मातरम गान के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जन अभियान परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित...
November 10, 2025 01:16 PM
दुर्घटना कर मृत्यु करने के मामले में 13 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार...
November 10, 2025 01:14 PM
मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा किया निस्तारण, 19 वाहनों का खुली बोली द्वारा किया विक्रय...
November 10, 2025 01:11 PM
महिला बनकर वीडियो कॉल कर वायरल करने की धमकी दे साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार....
November 10, 2025 01:09 PM
खुदरा उर्वरक विक्रेता सच्ची लगन से किसानों की सेवा करें - सुरेश कुमार (RAS)....
November 10, 2025 01:03 PM
नगर पालिका में हुआ सामूहिक वंदे मातरम गीत का आयोजन...
November 10, 2025 12:59 PM
समाज ने सदर सलीम खान पर भरोसा जताया, कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ाया, शेख सैय्यद पठान जिला कमेटी की बैठक संपन्न...
November 10, 2025 12:56 PM
आरएसएस का तुम्बा मंडल में पहली बार निकला विशाल पथ संचलन, 80 से अधिक स्वयंसेवक हुए समिलित, जगह जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत...
November 10, 2025 12:46 PM
आपरेशन मुस्कान के तहत थाना सिटी एवं साइबर सेल नीमच की संयुक्त टीम द्वारा 17 वर्ष की नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली सफलता....
November 10, 2025 10:26 AM
प्रदेश के 8 नगर निगमों को 972 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय ने दी मंजूरी...
November 10, 2025 02:30 AM
हरवार में पहली बार ऐतिहासिक पथ संचलन, ढोल की थाप पर गूंजा गांव, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत...
November 10, 2025 02:16 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 10, 2025 02:10 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 10, 2025 02:07 AM
पद्मावती महिला मण्डल द्वारा किलेश्वर बालाजी मंदिर में लगातार 13 वा अन्नकूट आयोजन सम्पन्न....
November 09, 2025 03:32 PM
पंचमढी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती के परिवार से मिले राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी...
November 09, 2025 02:56 PM